3

Recent News

पीलीभीत न्यूज़: मासूम अब्बास को RBSK योजना के तहत जन्मजात कटे होंठ का मुफ्त ऑपरेशन। सरकारी पहल से लौटी मुस्कान, गरीब परिवार को मिली नई उम्मीद।

पीलीभीत न्यूज़: जन्मजात कटे होंठ से जूझ रहे मासूम अब्बास को मिला नया जीवन, RBSK योजना से मिली नई मुस्कान…

Paper Leak Bill 2026: PM Modi का बड़ा एक्शन! बनेगी हाईपावर टास्क फोर्स, इंफोसिस को-फाउंडर होंगे अध्यक्ष..

Paper Leak Bill 2026: देशभर में पेपर लीक के मामलों को लेकर छात्रों और अभिभावकों की चिंता के बीच प्रधानमंत्री…

पीलीभीत में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के तहत 86 शिक्षकों को हेल्थ कार्ड वितरित। मिलेगा कैशलेस इलाज और बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा।

शिक्षकों के स्वास्थ्य सुरक्षा कवच को मिली नई ताकत: पीलीभीत में ‘मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना’ का शुभारंभ, 86 शिक्षकों…

पीलीभीत को कृषि निर्यात हब बनाने की बड़ी पहल। 27 परियोजनाओं का लोकार्पण, हाईटेक नर्सरी, आधुनिक मंडियां, खेती और किसानों को नई सौगात।

पीलीभीत को मिला कृषि विकास का नया विजन: हाईटेक नर्सरी, एक्सपोर्ट सेंटर और आधुनिक मंडियों से किसानों की बदलेगी तस्वीर…

पीलीभीत, पूरनपुर तराई क्षेत्र के लिए बड़ी खुशखबरी। 26 जुलाई से कासगंज–ऐशबाग एक्सप्रेस शुरू होगी, यात्रियों को बेहतर रेल कनेक्टिविटी सुविधा।

पीलीभीत रेल कनेक्टिविटी को मिली नई रफ्तार: कासगंज–ऐशबाग एक्सप्रेस से बदलेगी तराई की तस्वीर पीलीभीत। वर्षों से जिस रेल सेवा…

3

Recent News

पीलीभीत न्यूज़: जन्मजात कटे होंठ से जूझ रहे मासूम अब्बास को मिला नया जीवन, RBSK योजना से मिली नई मुस्कान…

Paper Leak Bill 2026: देशभर में पेपर लीक के मामलों को लेकर छात्रों और अभिभावकों की चिंता के बीच प्रधानमंत्री…

शिक्षकों के स्वास्थ्य सुरक्षा कवच को मिली नई ताकत: पीलीभीत में ‘मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना’ का शुभारंभ, 86 शिक्षकों…

पीलीभीत को मिला कृषि विकास का नया विजन: हाईटेक नर्सरी, एक्सपोर्ट सेंटर और आधुनिक मंडियों से किसानों की बदलेगी तस्वीर…

पीलीभीत रेल कनेक्टिविटी को मिली नई रफ्तार: कासगंज–ऐशबाग एक्सप्रेस से बदलेगी तराई की तस्वीर पीलीभीत। वर्षों से जिस रेल सेवा…

Breaking News

UP News: प्रॉपर्टी डीलर की घर में घुसकर हत्या, बेटे के सामने मारीं 7 गोलियां.. CCTV में दिखे कातिल

UP News: सहारनपुर जिले के गागलहेड़ी थाना क्षेत्र में गुरुवार रात प्रॉपर्टी डीलर सुरेश राणा की उनके घर में घुसकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने सुरेश पर बेटे के सामने सात गोलियां दागीं और पैदल ही मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।

दो बदमाश घर में घुसे, बेटा चीखता रहा

गुरुवार रात करीब 8 बजे दो बदमाश सुरेश राणा के घर पहुंचे। मेन गेट खुला होने के कारण वे अंदर घुस गए। उस समय सुरेश और उनका बेटा यश कमरे में लेटे हुए थे। बदमाशों ने कमरे में घुसते ही पूछा, “काका राणा कौन है?” सुरेश के जवाब देते ही बदमाशों ने पिस्टल निकालकर उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दीं।

यश ने बताया कि उसने दरवाजा बंद करने की कोशिश की, लेकिन बदमाशों ने धक्का देकर उसे खोल दिया और फायरिंग जारी रखी। शोर सुनकर सुरेश की पत्नी कमरे में आईं और अपने पति को खून से लथपथ देखकर चीख पड़ीं। बदमाश इस दौरान पैदल ही मौके से फरार हो गए।

पिता को बचाने की कोशिश की, लेकिन नहीं बच सके

यश ने शोर मचाते हुए बदमाशों का 200 मीटर तक पीछा किया, लेकिन उन्हें पकड़ने में नाकाम रहे। इसके बाद वह अकेले अपने पिता को कार से जिला अस्पताल लेकर पहुंचा। रास्ते में सुरेश ने पानी मांगा, लेकिन कार में पानी नहीं था। अस्पताल पहुंचने के कुछ देर बाद सुरेश की मौत हो गई।

सीसीटीवी फुटेज में दिखे हमलावर

पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर फॉरेंसिक जांच की। इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर दोनों हमलावर पैदल जाते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने आरोपियों की पहचान के लिए टीम गठित कर दी है।

जमीन विवाद के कारण हत्या का शक

saharanpur-property-dealer-murder-gaghalhedi-shooting-news

सुरेश राणा की पत्नी ने हत्या का शक अपने भाइयों पर जताया है। उनका कहना है कि जमीन को लेकर सुरेश का विवाद चल रहा था। एक साल पहले भी सुरेश ने जमीन विवाद के चलते आत्महत्या का प्रयास किया था, लेकिन पुलिस ने समय रहते उनकी जान बचा ली थी। पुलिस का मानना है कि यह मामला भी उन्हीं विवादों से जुड़ा हो सकता है।

पुलिस का बयान और जांच जारी

एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। सुरेश राणा के परिवार के बयान के आधार पर जांच तेज कर दी गई है। पुलिस जल्द ही इस मामले का खुलासा करेगी।