3

Recent News

Mecca Emergency Alert: : मक्का में मिसाइल-ड्रोन हमलों का इमरजेंसी अलर्ट! जानिए कैसी है सुरक्षा? अगर हमला हुआ तो?

Mecca Emergency Alert: यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब पर मिसाइल और ड्रोन हमलों की झड़ी लगा दी है।…

Amazing News: 84 साल के करोड़पति नाना को चाहिए दुल्हन, सम्मेलन में हमसफर तलाशने पहुंचे 75-85 साल के 90 बुजुर्ग..

Amazing News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जिंदगी की दूसरी पारी के लिए हमसफर तलाशने का एक अनोखा सम्मेलन…

UPI New Rule: अब UPI फ्री नहीं? ₹2,000 तक नो चार्ज, ₹2,001 के बाद लगेगा MDR? जानिए पूरा मामला..

UPI New Rule: देश में UPI से पेमेंट करने वालों के लिए बड़ी राहत की खबर है। वित्त मंत्रालय ने…

UP Crime News: करोड़ों की चोरी का चौंकाने वाला खुलासा! 7 किलो सोना और 11 लाख कैश बरामद, जानिए कैसे सुलझा केस?

UP Crime News: मथुरा के कोसीकलां के सराफा बाजार स्थित ज्वेलरी शोरूम में हुई करोड़ों रुपये की चोरी के मामले…

Swatantra Bhardwaj को बड़ी राहत! कोर्ट से मिली 3 हफ्ते की अंतरिम जमानत; जानिए अब जेल से कब आएंगे बाहर?

Swatantra Bhardwaj: जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के दौरान एक नाबालिग के पिता से कथित मारपीट के…

3

Recent News

Mecca Emergency Alert: यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब पर मिसाइल और ड्रोन हमलों की झड़ी लगा दी है।…

Amazing News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जिंदगी की दूसरी पारी के लिए हमसफर तलाशने का एक अनोखा सम्मेलन…

UPI New Rule: देश में UPI से पेमेंट करने वालों के लिए बड़ी राहत की खबर है। वित्त मंत्रालय ने…

UP Crime News: मथुरा के कोसीकलां के सराफा बाजार स्थित ज्वेलरी शोरूम में हुई करोड़ों रुपये की चोरी के मामले…

Swatantra Bhardwaj: जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के दौरान एक नाबालिग के पिता से कथित मारपीट के…

Breaking News

पीलीभीत में कबूतरबाज़ी का खेल: 50 हजार का इनामी मास्टरमाइंड गिरफ्तार

“दिल्ली के होटल में छिपा ठगी का बादशाह – STF और पीलीभीत पुलिस ने रिसेप्शन से दबोच लिया 50 हजार का इनामी मास्टरमाइंड, कबूतरबाज़ी रैकेट का काला सच बेनकाब!”

पीलीभीत पुलिस ने एक ऐसी कामयाबी हासिल की है, जिसने लोगों की नींद उड़ा दी। अमरिया थाना क्षेत्र के गांव पिंजरा बमनपुरा का कुख्यात ठग मनोज कुमार भारती, जो खुद को कभी मुकेश तो कभी अन्य नामों से पहचान बदलकर छिपा रहा था, आखिरकार दिल्ली के उत्तमनगर स्थित ‘त्वमेव पंखा’ होटल के रिसेप्शन से दबोच लिया गया।

यह वही शातिर ठग है, जो विदेश भेजने और नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी कर महीनों से फरार था। पीलीभीत और आसपास के जिलों के लोगों से मोटी रकम ऐंठने वाला यह अपराधी पुलिस की आंखों में धूल झोंककर कभी लखनऊ, कभी अन्य शहरों और अंत में दिल्ली में गुमनाम जिंदगी जी रहा था।

बरेली डीआईजी ने घोषित किया था 50 हजार का इनाम

मनोज पर पीलीभीत जिले के अलग-अलग थानों में 5 बड़े ठगी के मुकदमे दर्ज हैं। उसकी गिरफ्तारी के लिए बरेली डीआईजी ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
मुखबिर से मिली पुख्ता जानकारी पर पीलीभीत की अमरिया पुलिस और बरेली एसटीएफ की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उसे दबोच लिया। दबिश इतनी तेज़ और सटीक थी कि आरोपी रिसेप्शन काउंटर से भागने का मौका भी नहीं पा सका।

पहले बना ‘मुकेश’, फिर टूटा ढोंग – सच उगलवाया गया

गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस ने उससे पूछताछ की, तो शुरुआत में उसने अपना नाम मुकेश बताया।
लेकिन पुलिस की सख्ती के आगे यह ढोंग ज्यादा देर नहीं चल सका और आखिरकार उसने कबूल किया कि वह मनोज कुमार भारती है, वही इनामी अपराधी, जिसकी तलाश महीनों से जारी थी।

कबूतरबाज़ी के नाम पर उजड़े कई परिवार

मनोज ने विदेश भेजने और सरकारी-प्राइवेट नौकरी लगवाने का झांसा देकर कई परिवारों से लाखों रुपये ऐंठे।
कई पीड़ित परिवार आज भी अपनी जमा-पूंजी गंवाकर दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं। ऐसे में उसकी गिरफ्तारी ने पीड़ितों को राहत की सांस दी है।

पुलिस ने ठगी का खेल किया बेनकाब, आरोपी जेल भेजा गया

अमरिया पुलिस और बरेली एसटीएफ की संयुक्त टीम की इस बड़ी सफलता ने पीलीभीत जिले में कबूतरबाज़ी और फर्जी रोजगार रैकेट के खिलाफ एक कड़ा संदेश दिया है।
आरोपी मनोज कुमार का चालान न्यायालय भेजा गया है और पुलिस अब उसके नेटवर्क की जड़ों तक पहुंचने की तैयारी में है।

 विक्रम दहिया, एएसपी पीलीभीत ने बताया 

 यह गिरफ्तारी जिले में सक्रिय ठगी और कबूतरबाज़ी के रैकेट को तोड़ने में अहम कदम है। आरोपी के बाकी नेटवर्क की जांच जारी है।

पीलीभीत में प्रशासन की कड़ी चेतावनी: 12 सितंबर तक हथियार-जुलूस पर सख्त रुख