3

Recent News

Pilibhit News: दावत के लिए बछड़े की हत्या, फिर पुलिस पर गोली चलाई; 2 महीनों से फरार 'शरीफ' दे रहा था चकमा, गिरफ्तार..

Pilibhit News: दावत के लिए गोवंशीय बछड़े का वध करने और उसके अवशेष गन्ने के खेत में फेंकने के मामले…

Asian Games से पहले भारतीय खिलाड़ी का आत्महत्या की धमकी वाला वीडियो, कहा - 'मां-पापा माफ करना...', लेकिन क्यों?

Asian Games: जापान में 19 सितंबर से शुरू होने वाले एशियन गेम्स से ठीक पहले भारतीय वुशु टीम से जुड़ा…

BRICS New Delhi Declaration: पहलगाम हमले पर बड़ा फैसला; आतंकियों की फंडिंग-पनाह देने वालों की खैर नहीं..

BRICS New Delhi Declaration: भारत की अध्यक्षता में BRICS देशों के बीच नई दिल्ली घोषणा पर सहमति बनी है। इसमें…

Shocking News: BJP प्रत्याशी अपने पति और बच्चे समेत लापता, अपहरण? वोटिंग के बाद मोबाइल बंद; पुलिस तलाश में जुटी..

Shocking News: राजस्थान के बारां नगर परिषद चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद वार्ड नंबर-16 से भाजपा प्रत्याशी…

Shocking News: चोरी रोकने के लिए छोड़ा दरवाजे में करंट, चिपक गया 5 साल का मासूम, मौत.. एक बच्ची भी झुलसी!

Shocking News: देवरिया के मईल थाना क्षेत्र के बलिया दक्षिण गांव में चोरी रोकने के लिए लगाया गया बिजली का…

3

Recent News

Pilibhit News: दावत के लिए गोवंशीय बछड़े का वध करने और उसके अवशेष गन्ने के खेत में फेंकने के मामले…

Asian Games: जापान में 19 सितंबर से शुरू होने वाले एशियन गेम्स से ठीक पहले भारतीय वुशु टीम से जुड़ा…

BRICS New Delhi Declaration: भारत की अध्यक्षता में BRICS देशों के बीच नई दिल्ली घोषणा पर सहमति बनी है। इसमें…

Shocking News: राजस्थान के बारां नगर परिषद चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद वार्ड नंबर-16 से भाजपा प्रत्याशी…

Shocking News: देवरिया के मईल थाना क्षेत्र के बलिया दक्षिण गांव में चोरी रोकने के लिए लगाया गया बिजली का…

Breaking News

Chandragrahan2025: 7 सितंबर को लगेगा चंद्रग्रहण, तुरंत जानें भारत में कितने बजे दिखेगा और कब शुरू होगा सूतक काल

भाद्रपद मास की पूर्णिमा तिथि पर इस वर्ष का दूसरा और अंतिम चंद्रग्रहण लगने जा रहा है। यह एक पूर्ण चंद्रग्रहण होगा और भारत में स्पष्ट रूप से दिखाई देगा। इसी कारण इस बार सूतक काल भी मान्य रहेगा।

भारतीय समयानुसार यह चंद्रग्रहण रविवार, 7 सितंबर को रात 9 बजकर 58 मिनट पर प्रारंभ होगा और रात 1 बजकर 26 मिनट पर समाप्त होगा। इस दौरान चंद्रमा का रंग लाल दिखाई देगा, जिसे खगोलशास्त्र में ब्लड मून कहा जाता है।

जानिए साल का कौन सा होगा यह ग्रहण 

ध्यान देने योग्य बात यह है कि यह साल का दूसरा और अंतिम चंद्रग्रहण होगा और भारत के अलावा एशिया, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, अमेरिका, फिजी एवं अंटार्कटिका के कुछ हिस्सों में भी यह दृश्य साफ़ तौर पर देखा जा सकेगा।

क्या होता है ब्लड मून?

पूर्ण चंद्रग्रहण तब होता है जब पृथ्वी की छाया चंद्रमा को पूरी तरह से ढक लेती है। सूर्य की सीधी रोशनी चंद्रमा तक नहीं पहुँच पाती, लेकिन कुछ किरणें पृथ्वी के वायुमंडल से होकर चंद्रमा तक पहुँचती हैं।
इस प्रक्रिया में नीली रोशनी बिखर जाती है, जबकि लाल रंग की किरणें चंद्रमा की ओर मुड़ जाती हैं, जिससे चंद्रमा को लाल चमक मिलती है। इसी लाल रंग को ब्लड मून कहा जाता है।

कब लगेगा सूतक काल?

चूँकि यह चंद्रग्रहण भारत में दिखाई देगा इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य होगा। परंपरा के अनुसार चंद्रग्रहण शुरू होने से लगभग 9 घंटे पहले सूतक प्रारंभ हो जाता है।

पढ़िए ग्रहण का सही समय 

7 सितंबर को लगने वाले पूर्ण चंद्रग्रहण का सूतक काल दोपहर 12 बजकर 57 मिनट से शुरू होगा। सूतक काल के दौरान मंदिरों के कपाट बंद रहते हैं और पूजा-पाठ तथा धार्मिक अनुष्ठान वर्जित माने जाते हैं।
आपको बताते चलें कि ग्रहण के दौरान शांत चित्त रहकर जाप एवं ध्यान करना मंगलकारी माना जाता है।