Kanpur News: सेंट्रल स्टेशन के पास से पकड़ा गया साहिल, 63,800 रुपये बरामद; पुलिस कर रही पूछताछ
कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर शनिवार को पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया। आरोपी की पहचान दिल्ली के बवाना इलाके की जेजे कॉलोनी निवासी साहिल के रूप में हुई है, जो मोहम्मद अबुलेस का पुत्र है।
इस तरह से बिछाया था जाल
पुलिस ने युवक को टाटमील की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर नवनिर्मित सिग्नल और दूरसंचार कॉम्प्लेक्स के सामने से पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से 63,800 रुपये नकद बरामद हुए।
एडीजी के निर्देश पर की गई कार्रवाई
यह कार्रवाई एडीजी रेलवे प्रकाश डी के मार्गदर्शन में एसपी रेलवे प्रयागराज प्रशांत वर्मा की निगरानी और डीएसपी कानपुर दुष्यंत कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में चलाए गए अभियान के तहत की गई।
थाना जीआरपी कानपुर सेंट्रल के प्रभारी निरीक्षक ओम नारायण सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने सफलता प्राप्त की।
यात्रियों की सुरक्षा के लिए अहम कदम
लिस ने बताया कि उक्त प्रकरण थाना जीआरपी कानपुर सेंट्रल में धारा 318(4), 303(2), 317(2) बीएनएस के तहत दर्ज किया गया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। आपको बताते चले कि पुलिस की यह कार्रवाई यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ठोस व सक्रिय कदम माना जा रहा है।
गोरखपुर में हाल ही में घटी एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे जिले को हिला दिया। पति-पत्नी के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद और तलाक की कचहरी में खिंचते मामले का नतीजा सरेआम खून-खराबे के रूप में सामने आया। पति ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने न केवल पारिवारिक कलह की भयावहता को उजागर किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि सामाजिक और मानसिक तनाव किस तरह एक परिवार को तबाह कर सकता है
Post Views: 25