3

Recent News

UP Rajya Sabha Election: सभी 10 सीटों पर बिना वोटिंग जीते उम्मीदवार, जानिए क्यों नहीं हुआ मतदान?

UP Rajya Sabha Election: उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों पर चुनाव की तस्वीर साफ हो गई है। भारतीय जनता…

Delhi Protest: दिल्ली की गलियों में पुलिस का लाउडस्पीकर से ऐलान - "अपने बच्चों और पड़ोसियों को समझा दें, वरना.."

Delhi Protest: दिल्ली में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस अलग-अलग इलाकों में लाउडस्पीकर से ऐलान कर…

UP Crime: 15 साल की किशोरी के साथ शफीक-भूरा ने किया गैंगरेप! फिर नहर में फेंका, 2 घंटे जिंदगी और मौत से लड़ी..

UP Crime: बुलंदशहर में 15 साल की एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म और उसे नहर में धकेलने का गंभीर…

India Israel Friendship: भारतीय पायलट 'Smit Machchhar' को मिलेगा इजरायल का नागरिक वीरता पुरस्कार..

India Israel Friendship: भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार को इजरायल नागरिक वीरता पुरस्कार से सम्मानित करेगा। 30 सितंबर 2026 को…

Pilibhit News: पीलीभीत विकास भवन में फिर खुली अफसरों की पोल, DM आलोक कुमार के छापे में 5 बड़े अधिकारी नदारद..

Pilibhit News: पीलीभीत के विकास भवन में अफसरों की गैरहाजिरी का मामला एक बार फिर सामने आया है। गुरुवार सुबह…

3

Recent News

UP Rajya Sabha Election: उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों पर चुनाव की तस्वीर साफ हो गई है। भारतीय जनता…

Delhi Protest: दिल्ली में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस अलग-अलग इलाकों में लाउडस्पीकर से ऐलान कर…

UP Crime: बुलंदशहर में 15 साल की एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म और उसे नहर में धकेलने का गंभीर…

India Israel Friendship: भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार को इजरायल नागरिक वीरता पुरस्कार से सम्मानित करेगा। 30 सितंबर 2026 को…

Pilibhit News: पीलीभीत के विकास भवन में अफसरों की गैरहाजिरी का मामला एक बार फिर सामने आया है। गुरुवार सुबह…

Breaking News

कानपुर में ‘सितारे जमीन पर’ कार्यक्रम ने न्यूरो डायवर्जेंट बच्चों की प्रतिभा से जीता सभी का दिल, देखिये कैसे

कहते हैं कि यदि मन में कुछ कर गुजरने की इच्छा हो तो कोई कठिनाई आपको रोक नहीं सकती। इसका सुंदर उदाहरण उत्तर प्रदेश के कानपुर में देखने को मिला, जहां शारीरिक और मानसिक रूप से चुनौतियों का सामना कर रहे नन्हे बच्चों ने अपनी अद्भुत प्रतिभा से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

पढ़िए इस तरह से आश्चर्यचकित रह गए लोग 

दरअसल, कानपुर के लाल बंगला स्थित डिस्कवरी एबिलिटी सेंटर में ‘सितारे जमीन पर नामक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की सभी प्रस्तुतियाँ न्यूरो डायवर्जेंट बच्चों द्वारा दी गईं। यहाँ आटिज्म, डाउन सिंड्रोम और एडीएचडी जैसी स्थितियों से ग्रसित बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों के दिल जीत लिए।

डॉक्टर सूफ़िया ने किया जागरूक 

कार्यक्रम की संचालिका डॉ. सूफिया अख्तर ने बताया कि ये बच्चे भले ही दूसरों से अलग हों, लेकिन किसी भी मायने में कम नहीं हैं। उन्होंने कहा कि सही मार्गदर्शन और निरंतर थेरेपी के माध्यम से इन बच्चों में आश्चर्यजनक सुधार देखा जा रहा है।

बच्चों को बनाया गया आत्मनिर्भर 

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि इन बच्चों को ऑक्यूपेशनल और स्पीच थेरेपी, न्यूरो डेवलपमेंट ट्रीटमेंट, और स्पेशल एजुकेशन प्रदान की जाती है। यही कारण है कि ये बच्चे धीरे-धीरे आत्मनिर्भर बन रहे हैं और अपनी प्रतिभा को दुनिया के सामने लाने में सक्षम हो रहे हैं।

देखभाल से बच्चों की बीमारी को किया जा सकता है दूर 

हालाँकि, इन स्थितियों से ग्रसित बच्चों में आमतौर पर आँखों में आँखें मिलाकर बात करने में हिचकिचाहट, ध्यान की कमी और अन्य गतिविधियों में कठिनाई जैसे लक्षण देखे जाते हैं, फिर भी उचित देखभाल और उपचार से इन चुनौतियों को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

अतः यह कार्यक्रम इस बात का प्रेरणादायी संदेश देता है कि कठिन परिस्थितियों के बावजूद, यदि सही प्रयास किए जाएँ तो हर बच्चा अपनी प्रतिभा से सफलता की नई उड़ान भर सकता है।