3

Recent News

Pilibhit News: दावत के लिए बछड़े की हत्या, फिर पुलिस पर गोली चलाई; 2 महीनों से फरार 'शरीफ' दे रहा था चकमा, गिरफ्तार..

Pilibhit News: दावत के लिए गोवंशीय बछड़े का वध करने और उसके अवशेष गन्ने के खेत में फेंकने के मामले…

Asian Games से पहले भारतीय खिलाड़ी का आत्महत्या की धमकी वाला वीडियो, कहा - 'मां-पापा माफ करना...', लेकिन क्यों?

Asian Games: जापान में 19 सितंबर से शुरू होने वाले एशियन गेम्स से ठीक पहले भारतीय वुशु टीम से जुड़ा…

BRICS New Delhi Declaration: पहलगाम हमले पर बड़ा फैसला; आतंकियों की फंडिंग-पनाह देने वालों की खैर नहीं..

BRICS New Delhi Declaration: भारत की अध्यक्षता में BRICS देशों के बीच नई दिल्ली घोषणा पर सहमति बनी है। इसमें…

Shocking News: BJP प्रत्याशी अपने पति और बच्चे समेत लापता, अपहरण? वोटिंग के बाद मोबाइल बंद; पुलिस तलाश में जुटी..

Shocking News: राजस्थान के बारां नगर परिषद चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद वार्ड नंबर-16 से भाजपा प्रत्याशी…

Shocking News: चोरी रोकने के लिए छोड़ा दरवाजे में करंट, चिपक गया 5 साल का मासूम, मौत.. एक बच्ची भी झुलसी!

Shocking News: देवरिया के मईल थाना क्षेत्र के बलिया दक्षिण गांव में चोरी रोकने के लिए लगाया गया बिजली का…

3

Recent News

Pilibhit News: दावत के लिए गोवंशीय बछड़े का वध करने और उसके अवशेष गन्ने के खेत में फेंकने के मामले…

Asian Games: जापान में 19 सितंबर से शुरू होने वाले एशियन गेम्स से ठीक पहले भारतीय वुशु टीम से जुड़ा…

BRICS New Delhi Declaration: भारत की अध्यक्षता में BRICS देशों के बीच नई दिल्ली घोषणा पर सहमति बनी है। इसमें…

Shocking News: राजस्थान के बारां नगर परिषद चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद वार्ड नंबर-16 से भाजपा प्रत्याशी…

Shocking News: देवरिया के मईल थाना क्षेत्र के बलिया दक्षिण गांव में चोरी रोकने के लिए लगाया गया बिजली का…

Breaking News

Lucknow News: विधान भवन में सतीश महाना ने राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष का किया स्वागत, जानिए किस पर हुई चर्चा

उत्तर प्रदेश विधान सभा के माननीय अध्यक्ष सतीश महाना ने आज लखनऊ स्थित विधान भवन में राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी का हार्दिक स्वागत किया। इस अवसर पर श्री महाना ने उन्हें पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

तदुपरांत श्री देवनानी को विधान भवन का अवलोकन कराया गया और भवन की ऐतिहासिक गरिमा, स्थापत्य सौंदर्य एवं लोकतांत्रिक परंपराओं से परिचित करवाया गया।

सतीश महाना ने इस तरह से की प्रशंसा 

इस दौरान सतीश महाना ने कहा कि उत्तर प्रदेश विधान भवन केवल एक भवन नहीं बल्कि भारतीय लोकतंत्र की गौरवशाली परंपराओं और संविधान में निहित मूल्यों का प्रतीक है। उन्होंने यह भी बताया कि यहाँ की कार्यप्रणाली जनप्रतिनिधियों को जनता की सेवा और राष्ट्रहित में कार्य करने के लिए निरंतर प्रेरित करती है।

तारीफ करते रहे श्री देवनानी 

वहीं राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने विधान भवन की भव्यता और संसदीय परंपराओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह अनुभव उनके लिए अत्यंत प्रेरणादायी है। उन्होंने उत्तर प्रदेश विधान सभा की लोकतांत्रिक यात्रा और कार्य संस्कृति की सराहना भी की।

लिया गया यह संकल्प 

इसके अतिरिक्त दोनों माननीय अध्यक्षों के बीच संसदीय कार्यप्रणालियों, नवाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत एवं सकारात्मक विचार-विमर्श हुआ। साथ ही लोकतांत्रिक संस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने हेतु आपसी सहयोग और अनुभवों के आदान-प्रदान का भी संकल्प व्यक्त किया गया।

सचिव भी रहे उपस्थित 

श्री महाना ने विश्वास व्यक्त किया कि उत्तर प्रदेश और राजस्थान विधान सभाओं के मध्य यह संवाद भविष्य में और अधिक प्रगाढ़ होगा तथा लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूती प्रदान करेगा। इस अवसर पर विधान सभा के प्रमुख सचिव प्रदीप कुमार दुबे सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।