3

Recent News

Pilibhit News: दावत के लिए बछड़े की हत्या, फिर पुलिस पर गोली चलाई; 2 महीनों से फरार 'शरीफ' दे रहा था चकमा, गिरफ्तार..

Pilibhit News: दावत के लिए गोवंशीय बछड़े का वध करने और उसके अवशेष गन्ने के खेत में फेंकने के मामले…

Asian Games से पहले भारतीय खिलाड़ी का आत्महत्या की धमकी वाला वीडियो, कहा - 'मां-पापा माफ करना...', लेकिन क्यों?

Asian Games: जापान में 19 सितंबर से शुरू होने वाले एशियन गेम्स से ठीक पहले भारतीय वुशु टीम से जुड़ा…

BRICS New Delhi Declaration: पहलगाम हमले पर बड़ा फैसला; आतंकियों की फंडिंग-पनाह देने वालों की खैर नहीं..

BRICS New Delhi Declaration: भारत की अध्यक्षता में BRICS देशों के बीच नई दिल्ली घोषणा पर सहमति बनी है। इसमें…

Shocking News: BJP प्रत्याशी अपने पति और बच्चे समेत लापता, अपहरण? वोटिंग के बाद मोबाइल बंद; पुलिस तलाश में जुटी..

Shocking News: राजस्थान के बारां नगर परिषद चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद वार्ड नंबर-16 से भाजपा प्रत्याशी…

Shocking News: चोरी रोकने के लिए छोड़ा दरवाजे में करंट, चिपक गया 5 साल का मासूम, मौत.. एक बच्ची भी झुलसी!

Shocking News: देवरिया के मईल थाना क्षेत्र के बलिया दक्षिण गांव में चोरी रोकने के लिए लगाया गया बिजली का…

3

Recent News

Pilibhit News: दावत के लिए गोवंशीय बछड़े का वध करने और उसके अवशेष गन्ने के खेत में फेंकने के मामले…

Asian Games: जापान में 19 सितंबर से शुरू होने वाले एशियन गेम्स से ठीक पहले भारतीय वुशु टीम से जुड़ा…

BRICS New Delhi Declaration: भारत की अध्यक्षता में BRICS देशों के बीच नई दिल्ली घोषणा पर सहमति बनी है। इसमें…

Shocking News: राजस्थान के बारां नगर परिषद चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद वार्ड नंबर-16 से भाजपा प्रत्याशी…

Shocking News: देवरिया के मईल थाना क्षेत्र के बलिया दक्षिण गांव में चोरी रोकने के लिए लगाया गया बिजली का…

Breaking News

कानपुर पुलिस ने गणेश चतुर्थी पर सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर की बैठक, पढ़िए जानिए दिशा-निर्देश

कानपुर: श्री गणेश चतुर्थी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। इसी क्रम में कानपुर पुलिस कार्यालय स्थित सभागार में एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) आशुतोष कुमार ने की, जिसमें श्री गणेश कमेटी के पदाधिकारियों और सदस्यों के साथ-साथ पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने भाग लिया।

लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त 

बैठक के दौरान त्योहार के दौरान सुरक्षा प्रबंधन, यातायात व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। संयुक्त पुलिस आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सभी संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती की जाए ताकि श्रद्धालु निर्बाध रूप से पूजा-अर्चना कर सकें।

पढ़िए कैसे की जाएगी सुरक्षा व्यवस्था 

इसी क्रम में डीसीपी पूर्वी, पश्चिम, सेंट्रल, दक्षिण और ट्रैफिक ने भी अपने-अपने क्षेत्रों की योजनाओं को साझा किया। यातायात प्रबंधन को लेकर अधिकारियों ने निर्णय लिया कि गणेश चतुर्थी के प्रमुख मार्गों पर विशेष बैरिकेडिंग की जाएगी। साथ ही वैकल्पिक मार्ग भी निर्धारित किए जाएंगे ताकि आम जनमानस को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

पुलिस विभाग के लिए दिए गए यह निर्देश 

बैठक में उपस्थित पुलिस अधिकारियों ने यह भी सुनिश्चित करने पर जोर दिया कि किसी भी स्थिति में भीड़ नियंत्रण प्रभावी ढंग से किया जाए। इसके लिए ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी की मदद लेने की भी योजना बनाई गई है। इसके अलावा नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को भी मिलकर त्योहार के दौरान सफाई और स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

आयोजनकर्ताओं से की गई अपील 

गौरतलब है कि श्री गणेश चतुर्थी कानपुर में बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई जाती है। इस बार भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। इसलिए पुलिस और प्रशासन की प्राथमिकता है कि पूरा आयोजन शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुचारू ढंग से संपन्न हो।

संयुक्त पुलिस आयुक्त ने अंत में सभी गणेश कमेटियों से अपील की कि वे प्रशासन के साथ सहयोग करें और अनुशासन बनाए रखें। इससे न केवल त्योहार सफलतापूर्वक सम्पन्न होगा बल्कि आपसी भाईचारे और सौहार्द का भी संदेश पूरे शहर में जाएगा।