3

Recent News

Pilibhit News: दावत के लिए बछड़े की हत्या, फिर पुलिस पर गोली चलाई; 2 महीनों से फरार 'शरीफ' दे रहा था चकमा, गिरफ्तार..

Pilibhit News: दावत के लिए गोवंशीय बछड़े का वध करने और उसके अवशेष गन्ने के खेत में फेंकने के मामले…

Asian Games से पहले भारतीय खिलाड़ी का आत्महत्या की धमकी वाला वीडियो, कहा - 'मां-पापा माफ करना...', लेकिन क्यों?

Asian Games: जापान में 19 सितंबर से शुरू होने वाले एशियन गेम्स से ठीक पहले भारतीय वुशु टीम से जुड़ा…

BRICS New Delhi Declaration: पहलगाम हमले पर बड़ा फैसला; आतंकियों की फंडिंग-पनाह देने वालों की खैर नहीं..

BRICS New Delhi Declaration: भारत की अध्यक्षता में BRICS देशों के बीच नई दिल्ली घोषणा पर सहमति बनी है। इसमें…

Shocking News: BJP प्रत्याशी अपने पति और बच्चे समेत लापता, अपहरण? वोटिंग के बाद मोबाइल बंद; पुलिस तलाश में जुटी..

Shocking News: राजस्थान के बारां नगर परिषद चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद वार्ड नंबर-16 से भाजपा प्रत्याशी…

Shocking News: चोरी रोकने के लिए छोड़ा दरवाजे में करंट, चिपक गया 5 साल का मासूम, मौत.. एक बच्ची भी झुलसी!

Shocking News: देवरिया के मईल थाना क्षेत्र के बलिया दक्षिण गांव में चोरी रोकने के लिए लगाया गया बिजली का…

3

Recent News

Pilibhit News: दावत के लिए गोवंशीय बछड़े का वध करने और उसके अवशेष गन्ने के खेत में फेंकने के मामले…

Asian Games: जापान में 19 सितंबर से शुरू होने वाले एशियन गेम्स से ठीक पहले भारतीय वुशु टीम से जुड़ा…

BRICS New Delhi Declaration: भारत की अध्यक्षता में BRICS देशों के बीच नई दिल्ली घोषणा पर सहमति बनी है। इसमें…

Shocking News: राजस्थान के बारां नगर परिषद चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद वार्ड नंबर-16 से भाजपा प्रत्याशी…

Shocking News: देवरिया के मईल थाना क्षेत्र के बलिया दक्षिण गांव में चोरी रोकने के लिए लगाया गया बिजली का…

Breaking News

UP News: योगी राज में भी दबंगई की हदें पार ! बुजुर्ग को मुर्गा बनाया, नाक रगड़वाई.. फिर मारा; Video Viral !

UP News: योगी राज में भी दबंगई की हदें पार ! बुजुर्ग को मुर्गा बनाया, नाक रगड़वाई.. फिर मारा; Video Viral !

UP News: उत्तर प्रदेश के शाहजहाँपुर जिले से मानवता को शर्मसार करने वाला एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां दबंगों ने एक बुजुर्ग को बीच सड़क पर मुर्गा बनाकर सिर्फ पीटा बल्कि पैरों में नाक रगड़वाकर माफी भी मंगवाई। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामूली सी बात पर बुजुर्ग के साथ इस तरह का व्यवहार बेहद शर्मनाक है और यह घटना योगी सरकार के कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर रही है।

नाहिल गांव का बताया जा रहा वायरल वीडियो

मामला उत्तर प्रदेश के शाहजहाँपुर जिले की पुवायां तहसील के थाना क्षेत्र पुवायां के नाहिल गांव का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि एक बुजुर्ग व्यक्ति को चारों तरफ से कुछ दबंग लोगों ने घेर रखा है।

बुजुर्ग हाथ जोड़कर उनसे माफी मांग रहे हैं और पैरों में गिर रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद आरोपी लगातार गाली-गलौज करते हुए उन्हें डंडों से मारते हुए दिखाई दे रहे हैं।

बुजुर्ग को मुर्गा बनाकर कराया अपमान

वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि दबंगों ने बुजुर्ग को जबरन मुर्गा बनवाया। इसके बाद उनसे पैरों में नाक रगड़वाकर माफी मंगवाई गई।

इतना ही नहीं, बुजुर्ग द्वारा माथा टेकने और माफी मांगने के बाद भी आरोपियों का दिल नहीं पसीजा और उन्होंने लात-घूंसों और चप्पलों से मारपीट जारी रखी। पूरी घटना का बाकायदा वीडियो भी बनाया गया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है।

मामूली बात पर भड़के दबंग

जानकारी के मुताबिक इस घटना की वजह बेहद मामूली बताई जा रही है। बताया गया है कि कुछ दिन पहले पीड़ित बुजुर्ग उमाशंकर उर्फ लल्लू गुप्ता थाने में बंद कुछ लोगों को खाना देने चले गए थे।

यह बात गांव के दबंगों को नागवार गुजरी और इसी बात को लेकर उन्होंने बुजुर्ग को बीच गांव में घेरकर सरेआम अपमानित किया।

चार आरोपियों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। इसके बाद नाहिल गांव निवासी उमाशंकर उर्फ लल्लू गुप्ता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पीड़ित की तहरीर पर गांव के चार लोगों —

  • विवेक पुत्र मनोज

  • मनोज पुत्र पप्पू

  • छुन्नू पुत्र अशोक

  • विक्कू

के खिलाफ गाली-गलौज, मारपीट और धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।

एक अन्य व्यक्ति के साथ भी मारपीट का आरोप

पीड़ित उमाशंकर का कहना है कि आरोपियों ने इस घटना के दौरान उनके साथी राम बहादुर के साथ भी मारपीट की। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और वायरल वीडियो के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कही जा रही है।

कानून व्यवस्था पर उठ रहे सवाल

नाहिल गांव की यह घटना बेहद शर्मनाक है। मामूली सी बात को लेकर किसी बुजुर्ग को बीच सड़क पर मुर्गा बनाकर अपमानित करना और मारपीट करना मानवता को शर्मसार करने वाला कृत्य है।

UP News: इस तरह की घटनाएं प्रदेश की कानून व्यवस्था को भी खुली चुनौती देती नजर आती हैं। लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर गांव में दबंगों का इतना खौफ क्यों है कि एक बुजुर्ग को सरेआम इस तरह प्रताड़ित किया गया।