Viral News: महाराष्ट्र के पुणे से एक डराने वाला CCTV वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में लिफ्ट का इस्तेमाल करते समय हुई एक खतरनाक घटना दिखाई दे रही है। घटना में एक दुधमुंहे बच्चे का हाथ लिफ्ट के दरवाजे में फंस गया। हालांकि वहां मौजूद लोगों की सूझबूझ और तुरंत की गई कोशिशों से बड़ा हादसा टल गया, लेकिन बच्चे को गंभीर चोट जरूर आई है।
लिफ्ट में जा रहे थे कई लोग, गोद में था दुधमुंहा बच्चा
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे CCTV वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग एक साथ लिफ्ट का इस्तेमाल कर रहे होते हैं।
इनमें दो महिलाएं भी दिखाई देती हैं और उनकी गोद में छोटे-छोटे बच्चे होते हैं। इन्हीं में से एक महिला की गोद में एक दुधमुंहा बच्चा था। सब लोग सामान्य तरीके से लिफ्ट में खड़े होकर अपने मंजिल पर पहुंचने का इंतजार कर रहे थे।
लिफ्ट रुकते ही दरवाजे में फंस गया बच्चे का हाथ
वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि जैसे ही लिफ्ट अपने फ्लोर पर रुकती है और दरवाजा खुलता है, उसी समय अचानक बच्चे का एक हाथ लिफ्ट के दरवाजे में फंस जाता है।
यह देख वहां मौजूद लोग घबरा जाते हैं। बच्चे की मां भी तुरंत उसे निकालने की कोशिश करती है, लेकिन हाथ फंस जाने के कारण स्थिति काफी गंभीर लगने लगती है।
ये CCTV वीडियो महाराष्ट्र के पुणे का है…
अगर आपके घर, सोसायटी, फ्लैट्स या कही भी जब आप लिफ्ट का इस्तेमाल करें
तो सावधान रहें, यहाँ तो छोटा बच्चा बच गया
पर आप जब भी बच्चो के साथ हो तो सावधानी बरतें
इस वीडियो को जागरूकता के लिए अधिक से अधिक शेयर करेंpic.twitter.com/WV8Ds2bIeq
— Apurva Singh (@iSinghApurva) March 14, 2026
कई लोगों की कोशिशों के बाद निकला हाथ
घटना के दौरान वहां मौजूद लोगों ने हिम्मत नहीं हारी। कई लोग तुरंत बच्चे को बचाने में जुट गए।
काफी देर तक अलग-अलग तरीके अपनाए गए और कई लोगों ने मिलकर दरवाजे को संभालते हुए बच्चे का हाथ निकालने की कोशिश की। आखिरकार कड़ी मशक्कत के बाद बच्चे का हाथ बाहर निकाल लिया गया।
बच्चे को लगी चोट, लेकिन टल गया बड़ा हादसा
घटना में बच्चे के हाथ में गंभीर चोट जरूर आई, लेकिन राहत की बात यह रही कि बड़ा हादसा टल गया।
अगर स्थिति थोड़ी और बिगड़ जाती तो बच्चे का हाथ बुरी तरह जख्मी हो सकता था या वह जीवन भर के लिए अपना हाथ भी खो सकता था।
लिफ्ट इस्तेमाल करते समय बरतें सावधानी
यह घटना सभी लोगों के लिए एक बड़ी चेतावनी भी है। खासकर जब छोटे बच्चे साथ हों तो लिफ्ट का इस्तेमाल करते समय अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए।
बच्चों को लिफ्ट के दरवाजे के पास खड़ा करने या उनके हाथ बाहर रखने से बचना चाहिए। थोड़ी सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।
I have started working as a crime reporter in 2011 for a daily local newspaper named ‘Khusro Mail’. I have also worked for many news organization such as Public Vibe app and Oneindia Hindi news portal. Now I am working as Editor In Chief for Rocket Post Bharat (rocketpostbharat.com).