UP Viral Video: उत्तर प्रदेश के बरेली से एक विवादित मामला सामने आया है, जहां एक मुस्लिम युवक ने बारात में नाच रही हिन्दू महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी की और खुद को पुलिसकर्मी बताने की कोशिश की। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
क्या है पूरा मामला
यह मामला इज्जतनगर थाना क्षेत्र का है। यहां एक बारात के दौरान आरोपी हसन खान ने कार में बैठकर हिन्दू महिलाओं के डांस पर आपत्तिजनक टिप्पणी की और उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
वायरल वीडियो में क्या बोला आरोपी
वायरल वीडियो में आरोपी महिलाओं पर बेहद आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करता नजर आया। वह कहता है—“ये ऐसे नाच रही हैं जैसे चुड़ैल नाचती हों… कमबख्त, जीना हराम कर देती हैं”
वीडियो में वह खुद को पुलिसकर्मी बताने की कोशिश करता है और रौब झाड़ते हुए किसी को “सर जी” कहकर यह भी दावा करता है कि वह उनके साथ ड्यूटी करता है।
बरेली का हसनखान जो खुद को पुलिस का व्यक्ति बताता है, इसके द्वारा एक शादी में हिंदू महिलाओं के डांस करने की वीडियो बनाकर महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है और वीडियो को इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिया है। @Uppolice @dgpup कृपया संज्ञान ले और इस जिहादी पर कार्रवाई करे। pic.twitter.com/KulQH76MSQ
— ocean jain (@ocjain4) April 20, 2026
फर्जी पुलिसकर्मी बनकर दिखा रहा था रौब
जांच में सामने आया कि आरोपी पुलिस का लोगो लगी जैकेट पहनकर घूमता था, जिससे लोग उसे असली पुलिसकर्मी समझ लेते थे।
हालांकि पुलिस ने साफ किया कि आरोपी न तो पुलिस में है और न ही किसी सरकारी सेवा से जुड़ा हुआ है।
शिकायत के बाद दर्ज हुआ केस
वीडियो वायरल होने के बाद एक हिंदू संगठन की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
सोशल मीडिया पर साक्ष्य सामने आने के बाद कार्रवाई तेज की गई।
पुलिस का बयान
इंस्पेक्टर सुरेश चंद्र गौतम के अनुसार, आरोपी सिर्फ पीस कमेटी की बैठकों में थाने आता-जाता था और इसी का फायदा उठाकर उसने खुद को पुलिसकर्मी बताने का झूठा दावा किया।
Anurag Arya के निर्देश पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 79 और 250 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
आरोपी गिरफ्तार, आगे की कार्रवाई जारी
पुलिस ने आरोपी हसन खान को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि महिलाओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी और फर्जी पहचान बनाकर लोगों को गुमराह करने के मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
सोशल मीडिया पर बढ़ा विवाद
इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर भी बहस छिड़ गई है। लोग इस तरह की हरकतों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
I have started working as a crime reporter in 2011 for a daily local newspaper named ‘Khusro Mail’. I have also worked for many news organization such as Public Vibe app and Oneindia Hindi news portal. Now I am working as Editor In Chief for Rocket Post Bharat (rocketpostbharat.com).