3

Recent News

Pilibhit News: दावत के लिए बछड़े की हत्या, फिर पुलिस पर गोली चलाई; 2 महीनों से फरार 'शरीफ' दे रहा था चकमा, गिरफ्तार..

Pilibhit News: दावत के लिए गोवंशीय बछड़े का वध करने और उसके अवशेष गन्ने के खेत में फेंकने के मामले…

Asian Games से पहले भारतीय खिलाड़ी का आत्महत्या की धमकी वाला वीडियो, कहा - 'मां-पापा माफ करना...', लेकिन क्यों?

Asian Games: जापान में 19 सितंबर से शुरू होने वाले एशियन गेम्स से ठीक पहले भारतीय वुशु टीम से जुड़ा…

BRICS New Delhi Declaration: पहलगाम हमले पर बड़ा फैसला; आतंकियों की फंडिंग-पनाह देने वालों की खैर नहीं..

BRICS New Delhi Declaration: भारत की अध्यक्षता में BRICS देशों के बीच नई दिल्ली घोषणा पर सहमति बनी है। इसमें…

Shocking News: BJP प्रत्याशी अपने पति और बच्चे समेत लापता, अपहरण? वोटिंग के बाद मोबाइल बंद; पुलिस तलाश में जुटी..

Shocking News: राजस्थान के बारां नगर परिषद चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद वार्ड नंबर-16 से भाजपा प्रत्याशी…

Shocking News: चोरी रोकने के लिए छोड़ा दरवाजे में करंट, चिपक गया 5 साल का मासूम, मौत.. एक बच्ची भी झुलसी!

Shocking News: देवरिया के मईल थाना क्षेत्र के बलिया दक्षिण गांव में चोरी रोकने के लिए लगाया गया बिजली का…

3

Recent News

Pilibhit News: दावत के लिए गोवंशीय बछड़े का वध करने और उसके अवशेष गन्ने के खेत में फेंकने के मामले…

Asian Games: जापान में 19 सितंबर से शुरू होने वाले एशियन गेम्स से ठीक पहले भारतीय वुशु टीम से जुड़ा…

BRICS New Delhi Declaration: भारत की अध्यक्षता में BRICS देशों के बीच नई दिल्ली घोषणा पर सहमति बनी है। इसमें…

Shocking News: राजस्थान के बारां नगर परिषद चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद वार्ड नंबर-16 से भाजपा प्रत्याशी…

Shocking News: देवरिया के मईल थाना क्षेत्र के बलिया दक्षिण गांव में चोरी रोकने के लिए लगाया गया बिजली का…

Breaking News

मुंबई में पहलगाम जैसा हमला: धर्म पूछा और कलमा पढ़ने को कहा, इंकार करने पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला..

मुंबई में पहलगाम जैसा हमला: धर्म पूछा और कलमा पढ़ने को कहा, इंकार करने पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला..

मुंबई में पहलगाम जैसा हमला: महाराष्ट्र के मुंबई में मीरा रोड (ठाणे) से सामने आई चाकूबाजी की घटना ने पहलगाम हमले के झख्मों को ताजा कर दिया है। सोमवार तड़के दो सुरक्षा गार्डों पर हुए हमले में हमलावर ने पहले उनका धर्म पूछा और कलमा पढ़ने का दबाव बनाया, मना करने पर चाक़ू से ताबड़तोड़ वार किए गए। पुलिस ने 31 वर्षीय जैब जुबैर अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है और पूरे मामले की जांच जारी है।

तड़के हुआ हमला, दो गार्ड घायल

घटना मीरा रोड के नया नगर इलाके की है, जहां तड़के दो सुरक्षा गार्डों पर चाकू से हमला किया गया। दोनों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के बाद उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

‘धर्म पूछा, कलमा पढ़ने को कहा’

जिस तरह पहलगाम हमले में आतंकियों ने पहले लोगों से धर्म पूछा, फिर कलमा पढ़ने को कहा और न पढ़ने पर गोली मार दी, ठीक उसी तरह इस मामले में भी हमलावर ने गार्डों से पहले उनका धर्म पूछा और कलमा पढ़ने के लिए कहा। इनकार करने पर उन पर हमला कर दिया।

आरोपी गिरफ्तार, जांच कई एजेंसियों के साथ

पुलिस ने आरोपी जैब जुबैर अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों के मुताबिक:

आरोपी के बैकग्राउंड और मोबाइल/डिजिटल डेटा की जांच की जा रही है
घटनास्थल और आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं
हमले के पीछे मकसद और किसी नेटवर्क/सहयोग की संभावना भी जांच में शामिल है

ताजा जानकारी के मुताबिक, पुलिस को आरोपी के ISIS से जुड़े होने सबूत भी मिले हैं।

राजनीतिक प्रतिक्रियाएं, बयानबाजी तेज

इस मामले पर अलग-अलग राजनीतिक प्रतिक्रियाएं आई हैं:

किरिट सोमैया ने आरोप लगाया कि गार्डों पर कलमा पढ़ने का दबाव बनाया गया और इसे आतंकी साजिश बताया।
शाइना एनसी ने कहा कि किसी को धर्म के आधार पर निशाना बनाना बेहद चिंताजनक है और इससे इलाके में डर का माहौल बनता है।

मुख्यमंत्री का बयान: ‘लोन वुल्फ’ एंगल

देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि शुरुआती जांच में मामला “लोन वुल्फ” (अकेले हमलावर) जैसा लग रहा है।
उन्होंने बताया कि आरोपी के घर से कुछ संदिग्ध सामग्री मिली है और उसके विचारों पर भी जांच हो रही है।

अमेरिका रहता था, पत्नी अफगानी

ATS ने बताया कि आरोपी साइंस ग्रेजुएट है और वह 2000 से 2020 तक अपने माता-पिता के साथ अमेरिका में रहा था। अमेरिका में नौकरी नहीं मिलने के कारण वह 2020 में भारत लौट आया। वह 2022 से मीरा रोड स्थित स्मिता रीजेंसी बिल्डिंग में अकेले रहकर ऑनलाइन केमिस्ट्री की कोचिंग देता था।

एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पत्नी अफगानी हैं। वह उसे छोड़कर अमेरिका चली गई हैं। ATS के मुताबिक, यह लोन वुल्फ अटैक का मामला है। यानी एक ऐसा आतंकवादी हमला, जिसे किसी आतंकी संगठन की मदद या निर्देश के बिना एक अकेला व्यक्ति खुद की योजना बनाकर अंजाम देता है।

पुलिस का फोकस—शांति बनाए रखना

घटना के बाद इलाके में तनाव बढ़ने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने गश्त बढ़ा दी है और लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।
पुलिस का कहना है कि तथ्यों के आधार पर ही निष्कर्ष निकाला जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।