Sonam Raghuvanshi Case: शिलॉन्ग से सामने आए बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में बड़ा अपडेट आया है। शहर के चर्चित ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या मामले में उनकी पत्नी और मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को अदालत से जमानत मिल गई है। चौथी सुनवाई के बाद कोर्ट ने यह राहत दी।
सोनम फिलहाल जेल में बंद है और करीब 10 महीने बाद अब वह बाहर आएगी। जमानत की पुष्टि मृतक के बड़े भाई विपिन रघुवंशी ने की है। इस खबर से परिवार में मायूसी का माहौल है।
हनीमून ट्रिप बना मौत का सफर
राजा रघुवंशी की शादी 11 मई 2025 को सोनम से हुई थी। शादी के महज 10 दिन बाद, 21 मई को दोनों हनीमून के लिए शिलॉन्ग पहुंचे।
लेकिन 23 मई को दोनों रहस्यमय तरीके से लापता हो गए, जिसके बाद मामला सुर्खियों में आ गया और पुलिस जांच शुरू हुई।
30 फीट गहरी खाई से मिला क्षत-विक्षत शव
करीब 10 दिन बाद पुलिस ने राजा रघुवंशी का शव 30 फीट गहरी खाई से बरामद किया।
शव पर धारदार हथियार से किए गए कई घाव मिले, जिससे साफ हो गया कि यह हत्या का मामला है।
उस समय सोनम गायब थी, जिससे शक और गहरा गया।
सरेंडर के बाद खुला साजिश का राज
घटना के कुछ दिन बाद सोनम अचानक उत्तर प्रदेश में सामने आई और उसने आत्मसमर्पण कर दिया।
पूछताछ में उसके बयान के आधार पर पुलिस ने आकाश, आनंद और विशाल नाम के आरोपियों को गिरफ्तार किया।
जांच में सामने आया कि यह हत्या एक साजिश के तहत की गई थी।
जमानत के बाद केस में नया ट्विस्ट
अब सोनम को जमानत मिलने के बाद यह मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है।
पुलिस और अभियोजन पक्ष की अगली रणनीति पर सभी की नजरें टिकी हैं।
परिवार को उम्मीद है कि कोर्ट में आगे की सुनवाई में सच्चाई पूरी तरह सामने आएगी।
I have started working as a crime reporter in 2011 for a daily local newspaper named ‘Khusro Mail’. I have also worked for many news organization such as Public Vibe app and Oneindia Hindi news portal. Now I am working as Editor In Chief for Rocket Post Bharat (rocketpostbharat.com).