3

Recent News

बलरामपुर एसपी विकास कुमार ने चोरी के मामलों में लापरवाही पर 14 उपनिरीक्षकों को लाइन हाजिर किया। पुलिस विभाग में मचा हड़कंप।

बलरामपुर में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई: चोरी के मामलों में लापरवाही पर 14 उपनिरीक्षक एक साथ लाइन हाजिर जनपद बलरामपुर में…

ATS जांच में बड़ा खुलासा: 5 हिंदूवादी नेताओं की हत्या की साजिश, पाकिस्तानी हैंडलर्स से जुड़े थे आरोपी..

हिंदूवादी नेताओं की हत्या: उत्तर प्रदेश ATS की जांच में एक बड़ा खुलासा हुआ है। पाकिस्तान के अपराधी शहजाद भट्टी…

आगरा में अवैध धर्मांतरण गिरोह पर बड़ा खुलासा। विदेश में बैठे दाऊद से जुड़े तार, ATS और पुलिस ने 4 और आरोपियों को गिरफ्तार किया।

आगरा में अवैध धर्मांतरण गिरोह का बड़ा खुलासा, ATS और कमिश्नरेट की संयुक्त कार्रवाई में चार और गिरफ्तार आगरा में…

Crime News: वाह जनाब! लखनऊ एयरपोर्ट से बैग में 12 बोर का तमंचा लेकर दुबई जा रहे थे साहब, घुसते ही धरे गए..

Crime News: लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शुक्रवार सुबह एक युवक को तमंचे के साथ गिरफ्तार किया…

IPL Online Betting: लखनऊ में IPL सट्टेबाजी में लाखों हारा, 11वीं मंजिल से कूदा प्रॉपर्टी डीलर, मौत.. 8 महीने पहले लव मैरिज!

IPL Online Betting: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गुडंबा थाना क्षेत्र स्थित जनेश्वर…

3

Recent News

बलरामपुर में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई: चोरी के मामलों में लापरवाही पर 14 उपनिरीक्षक एक साथ लाइन हाजिर जनपद बलरामपुर में…

हिंदूवादी नेताओं की हत्या: उत्तर प्रदेश ATS की जांच में एक बड़ा खुलासा हुआ है। पाकिस्तान के अपराधी शहजाद भट्टी…

आगरा में अवैध धर्मांतरण गिरोह का बड़ा खुलासा, ATS और कमिश्नरेट की संयुक्त कार्रवाई में चार और गिरफ्तार आगरा में…

Crime News: लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शुक्रवार सुबह एक युवक को तमंचे के साथ गिरफ्तार किया…

IPL Online Betting: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गुडंबा थाना क्षेत्र स्थित जनेश्वर…

Breaking News

Crime News: वाह जनाब! लखनऊ एयरपोर्ट से बैग में 12 बोर का तमंचा लेकर दुबई जा रहे थे साहब, घुसते ही धरे गए..

Crime News: वाह जनाब! लखनऊ एयरपोर्ट से बैग में 12 बोर का तमंचा लेकर दुबई जा रहे थे साहब, घुसते ही धरे गए..

Crime News: लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शुक्रवार सुबह एक युवक को तमंचे के साथ गिरफ्तार किया गया। युवक अपने लगेज में 12 बोर का तमंचा छिपाकर दुबई जाने की कोशिश कर रहा था। सुरक्षा जांच के दौरान मामला पकड़ा गया, जिसके बाद एयरपोर्ट सिक्योरिटी ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस अब इस एंगल से भी जांच कर रही है कि कहीं युवक दुबई में अवैध हथियार सप्लाई करने के लिए तमंचा सैंपल के तौर पर तो नहीं ले जा रहा था।

लगेज स्कैनिंग के दौरान खुला मामला

घटना शुक्रवार सुबह की बताई जा रही है। गोंडा जिले के चांदपुर लखपत राय निवासी महेश कुमार चौहान एयर इंडिया की फ्लाइट IX-193 से दुबई जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंचा था।

जब वह लगेज बुकिंग काउंटर पर पहुंचा तो सुरक्षा जांच के दौरान उसके बैग की स्कैनिंग की गई। जांच में बैग के अंदर 12 बोर का तमंचा मिला। इसके बाद एयरपोर्ट सिक्योरिटी अलर्ट हो गई।

सिक्योरिटी ने तुरंत पुलिस को सौंपा

तमंचा मिलने के बाद एयरपोर्ट के सुरक्षाकर्मियों ने महेश कुमार चौहान को हिरासत में लेकर सरोजनी नगर थाना पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस पूछताछ में युवक ने बताया कि वह नौकरी के सिलसिले में दुबई जा रहा था। हालांकि बैग में तमंचा होने को लेकर वह कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे पाया।

दुबई में अवैध सप्लाई का शक

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जांच एजेंसियों को शक है कि आरोपी तमंचे को दुबई में अवैध हथियार कारोबार के लिए सैंपल के तौर पर ले जा रहा था।

फिलहाल पुलिस ने तमंचा जब्त कर लिया है और आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में FIR दर्ज कर ली गई है।

आरोपी 12वीं पास, दुबई में करता था मजदूरी

पुलिस के मुताबिक, महेश कुमार चौहान 12वीं पास है। वह साल 2023 में दुबई गया था, जहां वह लेबर का काम करता था।

करीब पांच महीने पहले वह अपने घर गोंडा वापस आया था और अब दोबारा दुबई लौट रहा था।

अभी तक नहीं मिली क्रिमिनल हिस्ट्री

ACP कृष्णा नगर रजनीश वर्मा ने बताया कि एयरपोर्ट के लेवल 2A सुपरवाइजर आदर्श मिश्रा की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि आरोपी की जानकारी गोंडा जिले के सभी थानों से खंगाली जा रही है। शुरुआती जांच में उसकी कोई आपराधिक हिस्ट्री सामने नहीं आई है, लेकिन पुलिस पूरी सतर्कता के साथ मामले की जांच कर रही है।

पुलिस कई एंगल से कर रही जांच

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि तमंचा युवक के पास कैसे पहुंचा और क्या इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क सक्रिय है। एयरपोर्ट जैसी हाई सिक्योरिटी जगह पर हथियार पहुंचने की घटना ने सुरक्षा एजेंसियों को भी अलर्ट कर दिया है।