3

Recent News

Pilibhit News: पीलीभीत में 50 लाख की नशीली दवाओं की खेप पकड़ी! 5.57 लाख कैप्सूल बरामद, बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश!

Pilibhit News: पीलीभीत के पूरनपुर में पुलिस ने नशीली दवाओं के कथित अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।…

Pilibhit SIR: वोटर लिस्ट गड़बड़ी के 3 आरोपियों को बचाने के लिए Form-8 का खेल? कांग्रेस के कुमुद गंगवार का चौंकाने वाला दावा..
Abhishek Sharma Record: सिर्फ 27 रन की पारी में रचा इतिहास, रोहित शर्मा को पछाड़कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड!

Abhishek Sharma Record: अभिषेक शर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ क्राइस्टचर्च टी20 मुकाबले में बड़ी पारी नहीं खेल पाए, लेकिन अपनी छोटी…

Punjab Brutal Murder: घर में घुसकर युवक की हत्या, हाथ काटकर लिफाफे में रखा, फिर दुकानदार को थमाया..

Punjab Brutal Murder: पंजाब के लुधियाना में बदमाशों ने घर में घुसकर शक्ति नाम के युवक पर तेजधार हथियारों से…

Delhi News: दिल्ली के सरकारी स्कूल में 12वीं की छात्रा की मौत, जली हुई हालत में मिली; 3 पन्नों का नोट में लिखा दर्द?

Delhi News: दिल्ली के शाहदरा जिले के कृष्णा नगर स्थित एक सरकारी स्कूल में 12वीं कक्षा की 17 वर्षीय छात्रा…

3

Recent News

Pilibhit News: पीलीभीत के पूरनपुर में पुलिस ने नशीली दवाओं के कथित अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।…

Abhishek Sharma Record: अभिषेक शर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ क्राइस्टचर्च टी20 मुकाबले में बड़ी पारी नहीं खेल पाए, लेकिन अपनी छोटी…

Punjab Brutal Murder: पंजाब के लुधियाना में बदमाशों ने घर में घुसकर शक्ति नाम के युवक पर तेजधार हथियारों से…

Delhi News: दिल्ली के शाहदरा जिले के कृष्णा नगर स्थित एक सरकारी स्कूल में 12वीं कक्षा की 17 वर्षीय छात्रा…

Breaking News

Crime News: मंगेतर के सामने लड़की का रेप करने वाले BJP नेता का एनकाउंटर, 4 घंटे तक तीन दरिंदों ने की थी हैवानियत

Crime News: मंगेतर के सामने लड़की का रेप करने वाले BJP नेता का एनकाउंटर, 4 घंटे तक तीन दरिंदों ने की थी हैवानियत

Crime News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में मंगेतर के सामने युवती से गैंगरेप करने वाले आरोपी भाजपा नेता को पुलिस ने एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है। वारदात के बाद से फरार चल रहे आरोपी पर पुलिस ने 1 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। बुधवार देर रात पुलिस ने उसे खागा क्षेत्र में ससुर खदेरी नदी के जंगल से घेरकर पकड़ा। पुलिस का दावा है कि आरोपी ने फायरिंग की, जिसके जवाब में हुई कार्रवाई में उसके दोनों पैरों में गोली लगी। इस मामले ने पूरे प्रदेश में सनसनी फैला दी है।

जंगल में छिपा था आरोपी, पुलिस पर की फायरिंग

पुलिस के मुताबिक, आरोपी बबलू सिंगरौर खागा क्षेत्र में ससुर खदेरी नदी के पास जंगल में छिपा हुआ था। सूचना मिलने के बाद पुलिस की सात टीमें मौके पर पहुंचीं और चारों तरफ से घेराबंदी कर दी।

एसपी अभिमन्यु मांगलिक के अनुसार, पुलिस ने आरोपी को सरेंडर करने के लिए कहा, लेकिन उसने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके दोनों पैरों में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

घायल आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पुलिस कस्टडी में उसका इलाज चल रहा है।

मंगेतर के सामने युवती से किया था गैंगरेप

पीड़िता के मुताबिक, 24 अप्रैल को वह अपने मंगेतर के साथ बुआ के घर जा रही थी। रास्ते में गर्मी और धूप ज्यादा होने की वजह से दोनों एक दुकान पर कोल्ड ड्रिंक पीने के लिए रुके थे।

इसी दौरान दो युवक वहां पहुंचे और गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोपियों ने दोनों से पूछा कि यहां क्या कर रहे हो। इसके बाद एक आरोपी ने मंगेतर को पकड़ लिया और दूसरा युवती के साथ जबरदस्ती करने लगा।

विरोध करने पर मारपीट, प्राइवेट पार्ट पर भी किए वार

पीड़िता ने बताया कि जब उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और प्राइवेट पार्ट पर भी हमला किया। इसके बाद दोनों आरोपियों ने उसके साथ रेप किया।

पीड़िता का आरोप है कि बाद में आरोपियों ने अपने एक तीसरे साथी को भी बुला लिया, जिसने भी उसके साथ रेप किया।

चार घंटे तक करते रहे दरिंदगी

युवती के अनुसार, आरोपी करीब चार घंटे तक उसके साथ दरिंदगी करते रहे। उन्होंने जबरदस्ती मोबाइल नंबर भी ले लिया और धमकी दी कि जब बुलाएंगे तब आना पड़ेगा।

यह पूरी घटना सुनसान इलाके में हुई, जहां पीड़िता और उसका मंगेतर खुद को बचा नहीं सके।

मंगेतर से जबरन 2500 रुपये ट्रांसफर कराए

पीड़िता के मंगेतर ने बताया कि आरोपियों ने उसके सामने युवती से रेप किया। जब उसने विरोध किया तो उसके साथ भी मारपीट की गई।

उसने आरोप लगाया कि बदमाशों ने उससे जबरदस्ती 2500 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करवाए। साथ ही वीडियो बनाकर दोनों से यह बयान भी रिकॉर्ड कराया कि उनके साथ कुछ गलत नहीं हुआ।

थाने में नहीं हुई सुनवाई, SP के हस्तक्षेप के बाद दर्ज हुई FIR

पीड़िता के मंगेतर ने बताया कि 25 अप्रैल को दोनों खागा कोतवाली पहुंचे थे। वहां कई लोगों ने बयान तो लिए, लेकिन एफआईआर दर्ज नहीं की गई।

इसके बाद दोनों अगले दिन एसपी अभिमन्यु मांगलिक के पास पहुंचे। एसपी ने पीड़िता की बात सुनने के बाद तुरंत FIR दर्ज करने के आदेश दिए।

दो आरोपी पहले ही हो चुके थे गिरफ्तार

पुलिस ने मामले में पहले ही दो आरोपियों ललित (29) और युवराज सिंह (28) को गिरफ्तार कर लिया था। पीड़िता ने दोनों की पहचान की थी।

मुख्य आरोपी बबलू सिंगरौर फरार चल रहा था। पहले उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था, जिसे बाद में बढ़ाकर 1 लाख रुपये कर दिया गया।

भाजपा नेता और प्रॉपर्टी डीलर बताया जा रहा आरोपी

आरोपी बबलू सिंगरौर पेशे से प्रॉपर्टी डीलर बताया जा रहा है। वह खुद को भाजपा युवा मोर्चा में खागा मंडल का उपाध्यक्ष बताता था।

सोशल मीडिया पर उसकी कई तस्वीरें स्थानीय नेताओं के साथ मौजूद हैं। इनमें जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह, खागा विधायक कृष्णा पासवान और अन्य भाजपा नेताओं के साथ फोटो भी शामिल हैं।

हालांकि भाजपा मंडल अध्यक्ष बृजेश सिंह ने कहा है कि बबलू सिंह पार्टी का कोई पदाधिकारी नहीं है।

पुलिस जांच में जुटी, इलाके में तनाव

इस हाई-प्रोफाइल केस के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपियों के मोबाइल, वीडियो और डिजिटल सबूतों की भी जांच की जा रही है।

पीड़िता और उसके परिवार की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।