3

Recent News

पीलीभीत न्यूज़: मासूम अब्बास को RBSK योजना के तहत जन्मजात कटे होंठ का मुफ्त ऑपरेशन। सरकारी पहल से लौटी मुस्कान, गरीब परिवार को मिली नई उम्मीद।

पीलीभीत न्यूज़: जन्मजात कटे होंठ से जूझ रहे मासूम अब्बास को मिला नया जीवन, RBSK योजना से मिली नई मुस्कान…

Paper Leak Bill 2026: PM Modi का बड़ा एक्शन! बनेगी हाईपावर टास्क फोर्स, इंफोसिस को-फाउंडर होंगे अध्यक्ष..

Paper Leak Bill 2026: देशभर में पेपर लीक के मामलों को लेकर छात्रों और अभिभावकों की चिंता के बीच प्रधानमंत्री…

पीलीभीत में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के तहत 86 शिक्षकों को हेल्थ कार्ड वितरित। मिलेगा कैशलेस इलाज और बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा।

शिक्षकों के स्वास्थ्य सुरक्षा कवच को मिली नई ताकत: पीलीभीत में ‘मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना’ का शुभारंभ, 86 शिक्षकों…

पीलीभीत को कृषि निर्यात हब बनाने की बड़ी पहल। 27 परियोजनाओं का लोकार्पण, हाईटेक नर्सरी, आधुनिक मंडियां, खेती और किसानों को नई सौगात।

पीलीभीत को मिला कृषि विकास का नया विजन: हाईटेक नर्सरी, एक्सपोर्ट सेंटर और आधुनिक मंडियों से किसानों की बदलेगी तस्वीर…

पीलीभीत, पूरनपुर तराई क्षेत्र के लिए बड़ी खुशखबरी। 26 जुलाई से कासगंज–ऐशबाग एक्सप्रेस शुरू होगी, यात्रियों को बेहतर रेल कनेक्टिविटी सुविधा।

पीलीभीत रेल कनेक्टिविटी को मिली नई रफ्तार: कासगंज–ऐशबाग एक्सप्रेस से बदलेगी तराई की तस्वीर पीलीभीत। वर्षों से जिस रेल सेवा…

3

Recent News

पीलीभीत न्यूज़: जन्मजात कटे होंठ से जूझ रहे मासूम अब्बास को मिला नया जीवन, RBSK योजना से मिली नई मुस्कान…

Paper Leak Bill 2026: देशभर में पेपर लीक के मामलों को लेकर छात्रों और अभिभावकों की चिंता के बीच प्रधानमंत्री…

शिक्षकों के स्वास्थ्य सुरक्षा कवच को मिली नई ताकत: पीलीभीत में ‘मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना’ का शुभारंभ, 86 शिक्षकों…

पीलीभीत को मिला कृषि विकास का नया विजन: हाईटेक नर्सरी, एक्सपोर्ट सेंटर और आधुनिक मंडियों से किसानों की बदलेगी तस्वीर…

पीलीभीत रेल कनेक्टिविटी को मिली नई रफ्तार: कासगंज–ऐशबाग एक्सप्रेस से बदलेगी तराई की तस्वीर पीलीभीत। वर्षों से जिस रेल सेवा…

Breaking News

UP News: “मुझे करणी सेना के नेता ने मारा, सरेआम बेइज़्ज़त किया, जान दे दूंगा” – 200 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा युवक..

UP News: "मुझे करणी सेना के नेता ने मारा, सरेआम बेइज़्ज़त किया, जान दे दूंगा" - 200 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा युवक..

UP News: उत्तर प्रदेश के Moradabad में शनिवार शाम बड़ा हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। मूंढापांडे थाना क्षेत्र के रनियाठेर गांव में एक युवक करीब 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया और आत्महत्या की धमकी देने लगा। युवक ने आरोप लगाया कि करणी सेना नेता और भाजपा युवा मोर्चा पदाधिकारी ने उसकी सार्वजनिक रूप से पिटाई कर बेइज्जत किया है। घटना के बाद गांव में भारी भीड़ जुट गई, जबकि पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचकर युवक को नीचे उतारने की कोशिश में लगी रहीं।

टावर के टॉप पर चढ़कर दी जान देने की धमकी

घटना शनिवार शाम करीब 5 बजे की बताई जा रही है।

युवक मोबाइल टावर के सबसे ऊपरी हिस्से पर चढ़ गया और वहां से कूदकर जान देने की धमकी देने लगा।

सूचना मिलते ही गांव के लोग मौके पर जमा हो गए। हालात देखते हुए पुलिस, फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस को भी बुलाया गया।

रात करीब 7:45 बजे तक युवक टावर पर ही मौजूद था और नीचे उतरने को तैयार नहीं था।

वीडियो जारी कर लगाए गंभीर आरोप

टावर पर चढ़े युवक ने एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर जारी किया।

वीडियो में उसने कहा कि करणी सेना नेता Akhilesh Singh Katheriya ने उसे सबके सामने पीटा और बेइज्जत किया है।

उसने कहा कि वह इस अपमान को बर्दाश्त नहीं कर सकता, इसलिए जान देने जा रहा है।

महाराणा प्रताप जयंती कार्यक्रम के बाद हुआ विवाद

जानकारी के मुताबिक मूंढापांडे थाना क्षेत्र के रनियाठेर गांव निवासी Rohit Singh के पिता रामभजन सिंह गांव के राशन डीलर हैं। रोहित खुद भी बीडीसी सदस्य बताया जा रहा है।

शनिवार को गांव में महाराणा प्रताप जयंती पर दो अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए गए थे।

एक कार्यक्रम का आयोजन अखिलेश सिंह कठेरिया ने किया था, जिसमें कुंदरकी विधायक Ramveer Singh शामिल हुए थे।

दूसरा कार्यक्रम रोहित ने आयोजित किया था, जहां विधायक भी पहुंचे थे।

विधायक के जाने के बाद हुई मारपीट

बताया जा रहा है कि विधायक के जाने के बाद रोहित और अखिलेश सिंह के बीच कहासुनी हो गई।

आरोप है कि इसके बाद अखिलेश सिंह और उसके साथियों प्रदीप व अरुण ने मिलकर रोहित की पिटाई कर दी।

रोहित का कहना है कि उसे गांव में सार्वजनिक रूप से अपमानित किया गया।

“मरने जा रहा हूं” बोलकर घर से निकला

मारपीट के बाद रोहित ने घर से निकलने से पहले भी एक वीडियो बनाया।

उसमें उसने कहा कि आरोपी प्रभावशाली लोग हैं और पुलिस उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करेगी।

उसने आरोप लगाया कि दबाव डालकर पूरा मामला दबा दिया जाएगा, इसलिए वह अपनी जान देने जा रहा है।

इसके बाद वह गांव के बाहर लगे मोबाइल टावर पर चढ़ गया।

पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने आरोपी अखिलेश सिंह के घर दबिश दी।

हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही वह परिवार समेत फरार हो गया।

पुलिस ने मामले में अन्य दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

पिता से फोन पर कराई बात, फिर भी नहीं उतरा

पुलिस ने रोहित को समझाने के लिए उसके पिता से मोबाइल पर बात भी कराई।

उसे बताया गया कि आरोपी पकड़ लिए गए हैं और कार्रवाई की जा रही है।

इसके बावजूद रोहित टावर से नीचे उतरने के लिए तैयार नहीं हुआ।

फिलहाल पुलिस और प्रशासन की टीमें लगातार उसे सुरक्षित नीचे लाने की कोशिश कर रही हैं।