3

Recent News

Shocking News: BJP प्रत्याशी अपने पति और बच्चे समेत लापता, अपहरण? वोटिंग के बाद मोबाइल बंद; पुलिस तलाश में जुटी..

Shocking News: राजस्थान के बारां नगर परिषद चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद वार्ड नंबर-16 से भाजपा प्रत्याशी…

Shocking News: चोरी रोकने के लिए छोड़ा दरवाजे में करंट, चिपक गया 5 साल का मासूम, मौत.. एक बच्ची भी झुलसी!

Shocking News: देवरिया के मईल थाना क्षेत्र के बलिया दक्षिण गांव में चोरी रोकने के लिए लगाया गया बिजली का…

BRICS Summit 2026: विदेशी मेहमानों को मिला खास गुडी बैग, जानें किस राज्य का कौन-सा प्रोडक्ट हुआ शामिल?

BRICS Summit 2026: भारत में हो रहे BRICS Summit 2026 में शामिल होने वाले विदेशी प्रतिनिधियों और मेहमानों के स्वागत…

Crime News: घर से मिलीं चार लाशें, पत्नी और बेटियों की हत्या से सनसनी! कातिल ने वारदात के बाद चाय बनाकर पी, फिर फरार..

Crime News: जयपुर में एक ऐसी वारदात सामने आई है जिसने हर किसी को झकझोर दिया है। करधनी इलाके में…

Middle East War: भारत पर मंडराया तेल संकट का खतरा! Gulf के 3 बड़े रास्ते बंद, दुनिया में फिर मचेगा कोहराम?

Middle East War: भारत समेत पूरी दुनिया के सामने एनर्जी सप्लाई को लेकर एक बड़ा संकट खड़ा होता दिख रहा…

3

Recent News

Shocking News: राजस्थान के बारां नगर परिषद चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद वार्ड नंबर-16 से भाजपा प्रत्याशी…

Shocking News: देवरिया के मईल थाना क्षेत्र के बलिया दक्षिण गांव में चोरी रोकने के लिए लगाया गया बिजली का…

BRICS Summit 2026: भारत में हो रहे BRICS Summit 2026 में शामिल होने वाले विदेशी प्रतिनिधियों और मेहमानों के स्वागत…

Crime News: जयपुर में एक ऐसी वारदात सामने आई है जिसने हर किसी को झकझोर दिया है। करधनी इलाके में…

Middle East War: भारत समेत पूरी दुनिया के सामने एनर्जी सप्लाई को लेकर एक बड़ा संकट खड़ा होता दिख रहा…

Breaking News

Shocking News: सऊदी अरब में प्रयागराज के युवक की हत्या, बांग्लादेशी रूम पार्टनर ने पत्थर से सिर कूंचा..

Shocking News: सऊदी अरब में प्रयागराज के युवक की हत्या, बांग्लादेशी रूम पार्टनर ने पत्थर से सिर कूंचा..

Shocking News: उत्तर प्रदेश के Prayagraj के एक युवक की Saudi Arabia में बेरहमी से हत्या कर दी गई। 23 वर्षीय Akash Saroj की उसके बांग्लादेशी रूम पार्टनर ने कथित तौर पर पत्थर से सिर कूंचकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी 9 मई को परिवार तक पहुंची, जिसके बाद गांव में मातम छा गया। आरोपी को सऊदी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है।

मजदूरी करने सऊदी गया था आकाश

प्रयागराज के बहरिया थाना क्षेत्र के दलीपुर गांव निवासी आकाश सरोज इसी साल जनवरी में नौकरी के लिए सऊदी अरब गया था।

बताया जा रहा है कि वह अल-अहसा नखलिस्तान (अल-हसा) क्षेत्र में लेबर का काम कर रहा था। इन दिनों उससे बकरी चरवाने का काम भी कराया जा रहा था।

बांग्लादेशी रूम पार्टनर के साथ रहता था

परिवार के मुताबिक आकाश को कंपनी की तरफ से रहने के लिए कमरा दिया गया था।

उसी कमरे में एक बांग्लादेशी युवक भी रहता था। किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद मामला हिंसक हो गया।

पत्थर से सिर कूंचकर की हत्या

आरोप है कि बांग्लादेशी युवक ने ईंट-पत्थर से आकाश का सिर कूंच दिया।

कमरे में लाश मिलने के बाद वहां हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलने पर सऊदी पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

9 मई को परिवार को मिली हत्या की खबर

9 मई की दोपहर सऊदी अरब से आकाश के घरवालों को फोन कर घटना की जानकारी दी गई।

जैसे ही परिवार को बेटे की हत्या की खबर मिली, घर में कोहराम मच गया। गांव के लोग भी बड़ी संख्या में उनके घर पहुंच गए।

शव भारत लाने की गुहार

आकाश के परिवार वाले अब उसका शव भारत लाने की मांग कर रहे हैं।

परिजन स्थानीय नेताओं से मदद की गुहार लगा रहे हैं और प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री से भी सहायता मांगने की तैयारी कर रहे हैं।

गरीबी दूर करने विदेश गया था युवक

आकाश एक मजदूर परिवार से था। उसके पिता Gulab Saroj मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं।

चार भाइयों में आकाश तीसरे नंबर का था। उसने इंटर तक पढ़ाई की थी और परिवार की आर्थिक हालत सुधारने के लिए विदेश गया था।

गांव वालों के मुताबिक आकाश बेहद मिलनसार स्वभाव का था और पिता के साथ मजदूरी में भी हाथ बंटाता था।

गांव में पसरा मातम

घटना के बाद दलीपुर गांव में शोक का माहौल है।

परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव के लोग लगातार उनके घर पहुंचकर सांत्वना दे रहे हैं।