3

Recent News

Shocking News: BJP प्रत्याशी अपने पति और बच्चे समेत लापता, अपहरण? वोटिंग के बाद मोबाइल बंद; पुलिस तलाश में जुटी..

Shocking News: राजस्थान के बारां नगर परिषद चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद वार्ड नंबर-16 से भाजपा प्रत्याशी…

Shocking News: चोरी रोकने के लिए छोड़ा दरवाजे में करंट, चिपक गया 5 साल का मासूम, मौत.. एक बच्ची भी झुलसी!

Shocking News: देवरिया के मईल थाना क्षेत्र के बलिया दक्षिण गांव में चोरी रोकने के लिए लगाया गया बिजली का…

BRICS Summit 2026: विदेशी मेहमानों को मिला खास गुडी बैग, जानें किस राज्य का कौन-सा प्रोडक्ट हुआ शामिल?

BRICS Summit 2026: भारत में हो रहे BRICS Summit 2026 में शामिल होने वाले विदेशी प्रतिनिधियों और मेहमानों के स्वागत…

Crime News: घर से मिलीं चार लाशें, पत्नी और बेटियों की हत्या से सनसनी! कातिल ने वारदात के बाद चाय बनाकर पी, फिर फरार..

Crime News: जयपुर में एक ऐसी वारदात सामने आई है जिसने हर किसी को झकझोर दिया है। करधनी इलाके में…

Middle East War: भारत पर मंडराया तेल संकट का खतरा! Gulf के 3 बड़े रास्ते बंद, दुनिया में फिर मचेगा कोहराम?

Middle East War: भारत समेत पूरी दुनिया के सामने एनर्जी सप्लाई को लेकर एक बड़ा संकट खड़ा होता दिख रहा…

3

Recent News

Shocking News: राजस्थान के बारां नगर परिषद चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद वार्ड नंबर-16 से भाजपा प्रत्याशी…

Shocking News: देवरिया के मईल थाना क्षेत्र के बलिया दक्षिण गांव में चोरी रोकने के लिए लगाया गया बिजली का…

BRICS Summit 2026: भारत में हो रहे BRICS Summit 2026 में शामिल होने वाले विदेशी प्रतिनिधियों और मेहमानों के स्वागत…

Crime News: जयपुर में एक ऐसी वारदात सामने आई है जिसने हर किसी को झकझोर दिया है। करधनी इलाके में…

Middle East War: भारत समेत पूरी दुनिया के सामने एनर्जी सप्लाई को लेकर एक बड़ा संकट खड़ा होता दिख रहा…

Breaking News

BIG Breaking: इधर बंगाल में BJP CM की शपथ, उधर AAP मंत्री ‘संजीव अरोड़ा’ गिरफ्तार.. सरकारी कोठी से ED ने उठाया!

BIG Breaking: इधर बंगाल में BJP CM की शपथ, उधर AAP मंत्री 'संजीव अरोड़ा' गिरफ्तार.. सरकारी कोठी से ED ने उठाया!

BIG Breaking: पंजाब की राजनीति में शनिवार को बड़ा हंगामा देखने को मिला, जब आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के मंत्री Sanjeev Arora पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की। सूत्रों के मुताबिक ED ने चंडीगढ़ स्थित सरकारी कोठी समेत दिल्ली और गुरुग्राम के कई ठिकानों पर रेड की। दावा किया जा रहा है कि मंत्री को सरकारी आवास से गिरफ्तार भी किया गया है। मामले को लेकर AAP और BJP आमने-सामने आ गई हैं।

चंडीगढ़ में सरकारी कोठी पर पहुंचीं ED की 15 गाड़ियां

शनिवार सुबह चंडीगढ़ के सेक्टर-2 स्थित सरकारी कोठी पर ED की करीब 15 गाड़ियां पहुंचीं। इसके बाद पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया।

घर के बाहर CRPF जवान तैनात कर दिए गए और किसी को भी अंदर-बाहर आने की इजाजत नहीं दी गई। सूत्रों के अनुसार ED की टीम एक साथ कई दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक सबूत जुटाने में लगी रही।

दिल्ली, गुरुग्राम और कंपनी ऑफिस पर भी छापेमारी

ED सूत्रों के मुताबिक कुल 4 ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इनमें चंडीगढ़ का सरकारी घर, दिल्ली और गुरुग्राम के लोकेशन के अलावा हैंपटन स्काई रियलिटी लिमिटेड के ऑफिस भी शामिल हैं।

बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई फर्जी GST बिलिंग, मनी लॉन्ड्रिंग और अवैध फंड ट्रांजैक्शन से जुड़े मामले में की गई है।

साल में तीसरी और महीने में दूसरी रेड

संजीव अरोड़ा पर यह साल की तीसरी और एक महीने के अंदर दूसरी ED रेड बताई जा रही है। इससे पहले भी जांच एजेंसी उनके कई ठिकानों पर दबिश दे चुकी है।

करीब 20 दिन पहले लुधियाना और जालंधर में मंत्री और उनके दो पार्टनर्स के ठिकानों पर छापेमारी हुई थी।

100 करोड़ के फर्जी GST और ITC घोटाले का आरोप

जांच एजेंसी के अनुसार संजीव अरोड़ा की कंपनियों ने मोबाइल फोन कारोबार में 100 करोड़ रुपए से ज्यादा की फर्जी GST खरीद दिखाई।

ED का आरोप है कि फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) लेकर एक्सपोर्ट पर GST रिफंड और ड्यूटी ड्रॉबैक का फायदा उठाया गया। इसके लिए दिल्ली की कई गैर-मौजूद कंपनियों से फर्जी खरीद बिल तैयार किए गए।

जांच में यह भी सामने आया कि दुबई से भारत में अवैध रकम की राउंड-ट्रिपिंग के लिए निर्यात का इस्तेमाल किया गया। इससे सरकारी खजाने को बड़ा नुकसान पहुंचा।

बेटिंग सिंडिकेट और मनी लॉन्ड्रिंग से भी जुड़ा नाम

ED अधिकारियों के मुताबिक संजीव अरोड़ा पर पंजाब में अवैध सट्टेबाजी नेटवर्क को राजनीतिक संरक्षण देने का भी शक है।

आरोप है कि उनकी कंपनियों और एंट्री ऑपरेटरों के जरिए सट्टेबाजों के बेहिसाब पैसे को वैध निवेश में बदला जा रहा था। जांच एजेंसियां इसे बड़े स्तर के मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क से जोड़कर देख रही हैं।

UAE से फंड राउंड-ट्रिपिंग की जांच

जांच एजेंसी के मुताबिक संजीव अरोड़ा की कंपनियां संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से फंड राउंड-ट्रिपिंग, फर्जी निर्यात बिल और नॉन-एग्जिस्टेंट GST फर्मों से खरीद दिखाने के मामले में भी जांच के दायरे में हैं।

ED अब इन कंपनियों के बैंक ट्रांजैक्शन और विदेशी कनेक्शन की भी जांच कर रही है।

केजरीवाल बोले- एजेंसियों का गलत इस्तेमाल हो रहा

AAP संयोजक Arvind Kejriwal ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार जांच एजेंसियों का इस्तेमाल विपक्षी पार्टियों को तोड़ने के लिए कर रही है। उनका आरोप था कि ED को मनी लॉन्ड्रिंग पकड़ने नहीं बल्कि नेताओं को BJP में शामिल कराने के लिए लगाया गया है।

भगवंत मान का BJP पर तीखा हमला

पंजाब के मुख्यमंत्री Bhagwant Mann ने भी ED कार्रवाई पर कड़ी प्रतिक्रिया दी।

उन्होंने कहा,
“पंजाब की तरफ आंख उठाकर मत देखना, पंजाबी आंखें निकाल देंगे।”

CM मान ने आरोप लगाया कि ED रेड का मकसद ब्लैक मनी पकड़ना नहीं बल्कि नेताओं को BJP जॉइन करवाना है।

उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि कुछ दिन पहले अशोक मित्तल के घर रेड हुई थी और दो दिन बाद उन्होंने BJP जॉइन कर ली।

कृषि कानूनों का भी किया जिक्र

भगवंत मान ने कहा कि BJP का मतलब अब “भारत जलाओ पार्टी” हो गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को केवल एक बार झुकना पड़ा था और वह भी पंजाब के किसानों के आंदोलन के दौरान कृषि कानून वापस लेने के समय।

पंजाब की राजनीति में बढ़ा तनाव

संजीव अरोड़ा पर ED की कार्रवाई के बाद पंजाब की राजनीति पूरी तरह गरमा गई है। AAP इसे राजनीतिक बदले की कार्रवाई बता रही है, जबकि जांच एजेंसियां इसे बड़े आर्थिक घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग केस से जोड़ रही हैं। आने वाले दिनों में इस मामले में और बड़े खुलासे हो सकते हैं।