3

Recent News

बंगाल में नए युग की शुरुवात: सुवेंदु अधिकारी ने ली शपथ, PM Modi ने घुटनों पर बैठकर किया जनता को प्रणाम..

सुवेंदु अधिकारी ने ली शपथ: पश्चिम बंगाल की राजनीति में शनिवार को ऐतिहासिक पल देखने को मिला, जब BJP नेता…

यूपी में फिर ज्योति मौर्या जैसा मामला! 5वीं पास पति ने पत्नी को नर्स बनाया, वो बोली - "माँ-बाप को छोड़ो, 10 लाख दो.."

ज्योति मौर्या जैसा मामला: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से पति-पत्नी के रिश्ते को लेकर एक भावुक मामला सामने आया…

Temple Demolition: तेलंगाना में 800 साल पुराने काकतीयकालीन शिव मंदिर पर चला बुलडोजर, लोगों में भारी गुस्सा..

Temple Demolition: तेलंगाना के वारंगल जिले में 800 साल पुराने काकतीय-युग के शिव मंदिर को गिराए जाने का मामला सामने…

Shocking News: यूपी पुलिस की महिला सिपाही से शादी टूटी तो कर दिया कांड, CM योगी को दे डाली बम से उड़ाने की धमकी..

Shocking News: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने महिला सिपाही से…

Accident News: यूपी में दर्दनाक हादसा! एक गलती से पूरा परिवार खत्म, बाइक पर जा रहे माँ-बाप समेत 3 बच्चों की मौत..

Accident News: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में शुक्रवार शाम एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। नेशनल…

3

Recent News

सुवेंदु अधिकारी ने ली शपथ: पश्चिम बंगाल की राजनीति में शनिवार को ऐतिहासिक पल देखने को मिला, जब BJP नेता…

ज्योति मौर्या जैसा मामला: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से पति-पत्नी के रिश्ते को लेकर एक भावुक मामला सामने आया…

Temple Demolition: तेलंगाना के वारंगल जिले में 800 साल पुराने काकतीय-युग के शिव मंदिर को गिराए जाने का मामला सामने…

Shocking News: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने महिला सिपाही से…

Accident News: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में शुक्रवार शाम एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। नेशनल…

Breaking News

बंगाल में नए युग की शुरुवात: सुवेंदु अधिकारी ने ली शपथ, PM Modi ने घुटनों पर बैठकर किया जनता को प्रणाम..

बंगाल में नए युग की शुरुवात: सुवेंदु अधिकारी ने ली शपथ, PM Modi ने घुटनों पर बैठकर किया जनता को प्रणाम..

सुवेंदु अधिकारी ने ली शपथ: पश्चिम बंगाल की राजनीति में शनिवार को ऐतिहासिक पल देखने को मिला, जब BJP नेता Suvendu Adhikari ने राज्य के पहले BJP मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। कोलकाता में आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री Narendra Modi, गृहमंत्री Amit Shah, NDA और BJP शासित राज्यों के 20 मुख्यमंत्री मौजूद रहे। बंगाल में BJP की इस जीत को पार्टी के लिए ऐतिहासिक और भविष्य की राजनीति बदलने वाला पल माना जा रहा है।

ईश्वर के नाम की शपथ लेकर बने बंगाल के पहले BJP मुख्यमंत्री

सुवेंदु अधिकारी ने बांग्ला भाषा में ईश्वर के नाम की शपथ ली। शपथ के बाद वे सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास पहुंचे और झुककर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान पूरा समारोह “जय श्रीराम” और “भारत माता की जय” के नारों से गूंज उठा।

पश्चिम बंगाल के गवर्नर R. N. Ravi ने सुवेंदु अधिकारी समेत 5 अन्य विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई।

PM मोदी ने टैगोर को दी श्रद्धांजलि

शपथ समारोह की शुरुआत में प्रधानमंत्री मोदी ने मंच पर पहुंचते ही महान कवि Rabindranath Tagore को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने जनता का अभिवादन किया।

सबसे ज्यादा चर्चा उस समय हुई जब प्रधानमंत्री मोदी मंच पर घुटनों के बल बैठकर बंगाल की जनता को प्रणाम करते नजर आए। इसे बंगाल की जीत को लेकर BJP की भावनात्मक और राजनीतिक अहमियत से जोड़कर देखा जा रहा है।

98 साल के BJP कार्यकर्ता माखनलाल सरकार का सम्मान

समारोह में प्रधानमंत्री मोदी ने BJP के 98 वर्षीय वरिष्ठ कार्यकर्ता Makhanlal Sarkar का सम्मान किया।

PM मोदी खुद उनके पास गए, उन्हें शॉल ओढ़ाई और उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया। माखनलाल सरकार 1952 में उस आंदोलन का हिस्सा रहे थे, जिसमें Syama Prasad Mukherjee के साथ कश्मीर में तिरंगा फहराने की कोशिश की गई थी। उस दौरान उन्हें गिरफ्तार भी किया गया था।

98 साल की उम्र में भी माखनलाल सरकार राष्ट्रवादी आंदोलन से जुड़े शुरुआती जमीनी नेताओं में गिने जाते हैं।

कोलकाता में BJP समर्थकों का जश्न

कोलकाता के परेड ग्राउंड में BJP समर्थकों का भारी उत्साह देखने को मिला। कई समर्थक शरीर पर प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर पेंट करवाकर पहुंचे। ढोल-नगाड़ों और नारों के बीच लोगों ने राज्य में पहली BJP सरकार बनने का जश्न मनाया।

जानिए शपथ लेने वाले मंत्री कौन हैं

1. दिलीप घोष

Dilip Ghosh खड़गपुर सदर सीट से दूसरी बार विधायक बने हैं। वे मेदिनीपुर लोकसभा सीट से सांसद भी रह चुके हैं। दिलीप घोष BJP के प्रदेश अध्यक्ष और महासचिव जैसे बड़े पद संभाल चुके हैं। उन्होंने इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया है।

2. अग्निमित्रा पॉल

Agnimitra Paul पश्चिम बंगाल की आसनसोल दक्षिण सीट से विधायक हैं। 2021 में पहली बार विधायक बनी थीं और 2026 में दूसरी बार जीत हासिल की। उन्होंने 2022 का आसनसोल लोकसभा उपचुनाव और 2024 का मेदिनीपुर लोकसभा चुनाव भी लड़ा था, लेकिन हार का सामना करना पड़ा।

3. अशोक कीर्तनिया

Ashok Kirtania बनगांव उत्तर सीट से विधायक हैं। 52 वर्षीय अशोक मतुआ समुदाय से आते हैं और राजनीति के साथ-साथ व्यवसाय से भी जुड़े रहे हैं।

4. खुदीराम टूडू

Khudiram Tudu रानीबांध (ST) सीट से विधायक बने हैं। पेशे से शिक्षक रहे खुदीराम ने 2026 चुनाव में TMC उम्मीदवार तनुश्री हांसदा को हराया। वे लंबे समय से आदिवासी इलाकों में संगठन के साथ सक्रिय रहे हैं।

5. निषिथ प्रमाणिक

Nisith Pramanik मथाभांगा सीट से विधायक बने हैं। वे पहले कूचबिहार लोकसभा सीट से सांसद रह चुके हैं। केंद्र सरकार में गृह राज्य मंत्री और युवा मामलों व खेल मंत्रालय में राज्य मंत्री की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। हालांकि 2024 लोकसभा चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

बंगाल की राजनीति में बड़ा बदलाव

पश्चिम बंगाल में BJP की सरकार बनना राज्य की राजनीति में बड़े बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है। लंबे समय तक वामपंथ और फिर TMC के प्रभाव वाले बंगाल में पहली बार BJP सत्ता में पहुंची है। राजनीतिक जानकार इसे आने वाले राष्ट्रीय चुनावों के लिए भी बड़ा संकेत मान रहे हैं।