3

Recent News

Pilibhit News: दावत के लिए बछड़े की हत्या, फिर पुलिस पर गोली चलाई; 2 महीनों से फरार 'शरीफ' दे रहा था चकमा, गिरफ्तार..

Pilibhit News: दावत के लिए गोवंशीय बछड़े का वध करने और उसके अवशेष गन्ने के खेत में फेंकने के मामले…

Asian Games से पहले भारतीय खिलाड़ी का आत्महत्या की धमकी वाला वीडियो, कहा - 'मां-पापा माफ करना...', लेकिन क्यों?

Asian Games: जापान में 19 सितंबर से शुरू होने वाले एशियन गेम्स से ठीक पहले भारतीय वुशु टीम से जुड़ा…

BRICS New Delhi Declaration: पहलगाम हमले पर बड़ा फैसला; आतंकियों की फंडिंग-पनाह देने वालों की खैर नहीं..

BRICS New Delhi Declaration: भारत की अध्यक्षता में BRICS देशों के बीच नई दिल्ली घोषणा पर सहमति बनी है। इसमें…

Shocking News: BJP प्रत्याशी अपने पति और बच्चे समेत लापता, अपहरण? वोटिंग के बाद मोबाइल बंद; पुलिस तलाश में जुटी..

Shocking News: राजस्थान के बारां नगर परिषद चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद वार्ड नंबर-16 से भाजपा प्रत्याशी…

Shocking News: चोरी रोकने के लिए छोड़ा दरवाजे में करंट, चिपक गया 5 साल का मासूम, मौत.. एक बच्ची भी झुलसी!

Shocking News: देवरिया के मईल थाना क्षेत्र के बलिया दक्षिण गांव में चोरी रोकने के लिए लगाया गया बिजली का…

3

Recent News

Pilibhit News: दावत के लिए गोवंशीय बछड़े का वध करने और उसके अवशेष गन्ने के खेत में फेंकने के मामले…

Asian Games: जापान में 19 सितंबर से शुरू होने वाले एशियन गेम्स से ठीक पहले भारतीय वुशु टीम से जुड़ा…

BRICS New Delhi Declaration: भारत की अध्यक्षता में BRICS देशों के बीच नई दिल्ली घोषणा पर सहमति बनी है। इसमें…

Shocking News: राजस्थान के बारां नगर परिषद चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद वार्ड नंबर-16 से भाजपा प्रत्याशी…

Shocking News: देवरिया के मईल थाना क्षेत्र के बलिया दक्षिण गांव में चोरी रोकने के लिए लगाया गया बिजली का…

Breaking News

यूपी में सनसनीखेज वारदात: निजी अस्पताल में घुसकर महिला की हत्या, बेड पर लेटी मरीज को कनपटी पर मारी गोली..

यूपी में सनसनीखेज वारदात: निजी अस्पताल में घुसकर महिला की हत्या, बेड पर लेटी मरीज को कनपटी पर मारी गोली..

यूपी में सनसनीखेज वारदात: उत्तर प्रदेश के चंदौली में सोमवार सुबह एक प्राइवेट अस्पताल के अंदर महिला मरीज की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावर इलाज कराने के बहाने अस्पताल में घुसा और वार्ड में पहुंचकर बेड पर भर्ती महिला की कनपटी पर पिस्टल सटाकर गोली मार दी। घटना के बाद अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। आरोपी भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन एक ऑटो चालक ने बहादुरी दिखाते हुए उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। बाद में भीड़ ने आरोपी की पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया।

इलाज कराने के बहाने अस्पताल में घुसा आरोपी

यह घटना अलीनगर थाना क्षेत्र के जीवक अस्पताल की है, जो चंदौली मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर स्थित है।

सोमवार सुबह करीब साढ़े 8 बजे आरोपी मुंह बांधकर अस्पताल पहुंचा। शुरुआत में उसने इलाज कराने का बहाना बनाया, लेकिन उसकी हरकतें संदिग्ध लग रही थीं।

बेड पर लेटी महिला को कनपटी पर मारी गोली

आरोपी सीधे भर्ती मरीजों के वार्ड में पहुंचा और वहां बेड पर लेटी महिला मरीज लक्ष्मीना देवी (55) के पास गया।

इसके बाद उसने पिस्टल निकालकर महिला की कनपटी पर सटा दी और गोली मार दी। गोली लगते ही महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

अस्पताल में मची अफरा-तफरी

गोली चलने की आवाज सुनते ही अस्पताल में चीख-पुकार मच गई। मरीज, स्टाफ और तीमारदार इधर-उधर भागने लगे।

बताया जा रहा है कि आरोपी ने अस्पताल स्टाफ पर भी गोली चलाने की कोशिश की। डर के मारे कई लोग बेड के नीचे छिप गए और किसी तरह अपनी जान बचाई।

ऑटो चालक ने दिखाई बहादुरी

वारदात के बाद आरोपी फायरिंग करते हुए अस्पताल से भागने लगा। उसी समय अस्पताल के बाहर ऑटो चालक विनोद दुबे एक मरीज को छोड़ने आए थे।

भीड़ के शोर मचाने पर उन्होंने आरोपी का पीछा किया और उसे पकड़ लिया। आरोपी ने उन पर भी पिस्टल तान दी, लेकिन विनोद दुबे ने उसका हाथ मरोड़ दिया। इससे पिस्टल जमीन पर गिर गई।

भीड़ ने आरोपी को पीटा, फिर पुलिस के हवाले किया

ऑटो चालक द्वारा पकड़े जाने के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। लोगों ने आरोपी को घेर लिया और उसके दोनों हाथ गमछे से बांध दिए।

कुछ लोगों ने आरोपी की ईंट-पत्थरों से पिटाई भी कर दी, जिससे वह घायल हो गया।

हालांकि, समय रहते पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपी को भीड़ से छुड़ाकर थाने ले गई।

बिहार की रहने वाली थी मृतक महिला

मृतका की पहचान बिहार के भभुआ जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के बहोवना गांव निवासी लक्ष्मीना देवी के रूप में हुई है।

उनका पैर टूट गया था, जिसके इलाज के लिए उन्हें 5 अप्रैल को जीवक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। घटना के समय उनका एक रिश्तेदार भी अस्पताल में मौजूद था।

पंजाब के अंबाला का रहने वाला है आरोपी

पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान वीरेंद्र कुमार के रूप में हुई है। वह पंजाब के अंबाला का रहने वाला बताया जा रहा है।

फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और हत्या के पीछे की वजह पता लगाने की कोशिश कर रही है।

स्टाफ नर्स को पहले ही हो गया था शक

अस्पताल संचालक डॉक्टर सुनील कुमार गौतम ने बताया कि आरोपी इलाज कराने के बहाने अस्पताल में दाखिल हुआ था।

स्टाफ नर्स को उसकी हरकतें संदिग्ध लगीं, इसलिए उसने उसे वार्ड बॉय के पास भेज दिया। लेकिन इसी बीच आरोपी मरीजों के वार्ड में घुस गया और महिला को गोली मार दी।

रिश्तेदार ने बताई वारदात की पूरी कहानी

मृतका की रिश्तेदार सुनीता देवी ने बताया कि आरोपी मुंह बांधकर वार्ड में आया था और अजीब हरकतें कर रहा था।

शुरुआत में लोगों को लगा कि वह मानसिक रूप से परेशान है, इसलिए किसी ने ज्यादा ध्यान नहीं दिया।

लेकिन कुछ ही देर बाद उसने लक्ष्मीना देवी के सिर में गोली मार दी और अस्पताल में दहशत फैल गई।

आरोपी के पास से 10 हजार रुपए बरामद

एसपी आकाश पटेल ने बताया कि आरोपी के पास से असलहा और करीब 10 हजार रुपये नकद बरामद हुए हैं।

पुलिस फिलहाल उससे पूछताछ कर रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करने का दावा कर रही है।

ADG भी पहुंचे अस्पताल

घटना की गंभीरता को देखते हुए एडीजी पीयूष मोर्डिया भी अस्पताल पहुंचे और मौके का निरीक्षण किया।

पुलिस अस्पताल के CCTV फुटेज और अन्य सबूतों की जांच कर रही है।