3

Recent News

Pilibhit News: दावत के लिए बछड़े की हत्या, फिर पुलिस पर गोली चलाई; 2 महीनों से फरार 'शरीफ' दे रहा था चकमा, गिरफ्तार..

Pilibhit News: दावत के लिए गोवंशीय बछड़े का वध करने और उसके अवशेष गन्ने के खेत में फेंकने के मामले…

Asian Games से पहले भारतीय खिलाड़ी का आत्महत्या की धमकी वाला वीडियो, कहा - 'मां-पापा माफ करना...', लेकिन क्यों?

Asian Games: जापान में 19 सितंबर से शुरू होने वाले एशियन गेम्स से ठीक पहले भारतीय वुशु टीम से जुड़ा…

BRICS New Delhi Declaration: पहलगाम हमले पर बड़ा फैसला; आतंकियों की फंडिंग-पनाह देने वालों की खैर नहीं..

BRICS New Delhi Declaration: भारत की अध्यक्षता में BRICS देशों के बीच नई दिल्ली घोषणा पर सहमति बनी है। इसमें…

Shocking News: BJP प्रत्याशी अपने पति और बच्चे समेत लापता, अपहरण? वोटिंग के बाद मोबाइल बंद; पुलिस तलाश में जुटी..

Shocking News: राजस्थान के बारां नगर परिषद चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद वार्ड नंबर-16 से भाजपा प्रत्याशी…

Shocking News: चोरी रोकने के लिए छोड़ा दरवाजे में करंट, चिपक गया 5 साल का मासूम, मौत.. एक बच्ची भी झुलसी!

Shocking News: देवरिया के मईल थाना क्षेत्र के बलिया दक्षिण गांव में चोरी रोकने के लिए लगाया गया बिजली का…

3

Recent News

Pilibhit News: दावत के लिए गोवंशीय बछड़े का वध करने और उसके अवशेष गन्ने के खेत में फेंकने के मामले…

Asian Games: जापान में 19 सितंबर से शुरू होने वाले एशियन गेम्स से ठीक पहले भारतीय वुशु टीम से जुड़ा…

BRICS New Delhi Declaration: भारत की अध्यक्षता में BRICS देशों के बीच नई दिल्ली घोषणा पर सहमति बनी है। इसमें…

Shocking News: राजस्थान के बारां नगर परिषद चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद वार्ड नंबर-16 से भाजपा प्रत्याशी…

Shocking News: देवरिया के मईल थाना क्षेत्र के बलिया दक्षिण गांव में चोरी रोकने के लिए लगाया गया बिजली का…

Breaking News

सपा का सूपड़ा साफ कर सकता है मौलाना का यह पत्र, जानिए क्या है मुस्लिम वोट बैंक की राजनीति

मौलाना रज़वी के पत्र से सपा की बढ़ी टेंशन, मुस्लिम राजनीति में मचा बवाल, अखिलेश यादव और मुस्लिम वोट बैंक पर उठे बड़े सवाल

2027 चुनाव से पहले मुस्लिम सियासत में हलचल, मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी बरेलवी का खुला पत्र बना चर्चा का केंद्र

मुस्लिमों को सिर्फ डर दिखाकर वोट लेती रही सपा”, मौलाना ने खोली अखिलेश यादव की राजनीतिक पोल 

उत्तर प्रदेश की राजनीति में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा सियासी भूचाल खड़ा हो गया है। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रमुख मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी बरेलवी ने समाजवादी पार्टी और उसके नेतृत्व पर बेहद तीखा हमला बोलते हुए मुस्लिम समाज से खुली अपील की है कि अब केवल भय और भ्रम की राजनीति में फंसने के बजाय नए राजनीतिक विकल्पों पर गंभीरता से विचार किया जाए।

उत्तर प्रदेश के मुसलमानों के नाम जारी अपने खुले पत्र में मौलाना ने ऐसे कई राजनीतिक बातो का जिक्र किया, जिन्हें लेकर अब सपा की मुस्लिम राजनीति पर बड़े सवाल खड़े होने लगे हैं। पत्र में मौलाना ने साफ संकेत दिए कि समाजवादी पार्टी मुस्लिमों की विल्कुल हितैषी नहीं रही, बल्कि चुनाव के समय भाजपा का डर दिखाकर मुस्लिम वोट हासिल करने की राजनीति करती रही है।

सपा का चेहरा अब मुस्लिम समाज के सामने बेनकाब

मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी बरेलवी ने अपने पत्र में कहा कि मुस्लिम समाज को अब यह समझना होगा कि कौन सी पार्टी वास्तव में उनके मुद्दों पर मजबूती से खड़ी होती है और कौन केवल चुनावी मौसम में सहानुभूति का दिखावा करती है।

उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी और उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मुस्लिम मुद्दों पर खुलकर बोलने से हमेशा बचते रहे हैं। मौलाना ने कहा कि सपा का झुकाव लगातार “सॉफ्ट हिंदुत्व” की ओर दिखाई देता रहा है और यही कारण है कि मुस्लिम समाज के असली मुद्दे हमेशा पीछे छूटते चले गए।

मुलायम सिंह यादव का जिक्र कर खड़े किए सवाल

मौलाना ने अपने पत्र में समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का उल्लेख करते हुए कहा कि देश ने वह दृश्य भी देखा जब लोकसभा में मुलायम सिंह यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दोबारा और तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने की शुभकामनाएं दी थीं।

मौलाना ने इसे याद दिलाते हुए मुस्लिम समाज से सवाल किया कि आखिर जिस पार्टी को मुस्लिमों का सबसे बड़ा हितैषी बताया जाता रहा, उसी पार्टी के शीर्ष नेता भाजपा नेतृत्व के प्रति इतनी नरमी क्यों दिखाते रहे?

राजनीतिक हलकों में माना जा रहा है कि मौलाना का यह बयान सीधे तौर पर सपा की परंपरागत मुस्लिम राजनीति पर चोट करता नजर आ रहा है।

योगी आदित्यनाथ को घर में रहने का न्योता भी दिया गया

 मौलाना ने एक और पुराने राजनीतिक घटनाक्रम का उल्लेख करते हुए कहा कि जब योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री बनकर गोरखपुर से लखनऊ पहुंचे थे और मुख्यमंत्री आवास तैयार नहीं था, तब अखिलेश यादव खुद उनसे मिलने पहुंचे थे।

मौलाना ने दावा किया कि अखिलेश यादव ने उस समय योगी आदित्यनाथ को अपने घर में रहने तक का प्रस्ताव दिया था। उन्होंने इन घटनाओं का जिक्र करते हुए मुस्लिम समाज को यह समझाने की कोशिश की कि चुनावी मंचों पर दिखाई जाने वाली राजनीतिक दुश्मनी और वास्तविक राजनीतिक रिश्तों में बड़ा अंतर होता है।

चुनाव आते ही मुस्लिमों को दिखाया जाता है भाजपा का डर

मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी ने अपने पत्र में सबसे गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि हर चुनाव में मुस्लिम समाज को भाजपा का भय दिखाकर वोट मांगे जाते हैं। उन्होंने कहा कि मुस्लिमों से कहा जाता है कि अगर समाजवादी पार्टी को वोट नहीं दिया गया तो भाजपा सत्ता में आ जाएगी और मुस्लिमों के खिलाफ माहौल बन जाएगा।

मौलाना ने लिखा कि वर्षों तक इसी डर, असुरक्षा और भावनात्मक दबाव की राजनीति के जरिए मुस्लिम वोटों को एकतरफा हासिल किया गया, लेकिन बदले में मुस्लिम समाज के मुद्दों पर अपेक्षित मजबूती से आवाज नहीं उठाई गई।

अब सपा के झांसे में आने की जरूरत नहीं

अपने पत्र में मौलाना ने बेहद साफ शब्दों में कहा कि अब बहुत हो चुका और मुस्लिम समाज को नए राजनीतिक विकल्प तलाशने चाहिए। उन्होंने कहा कि लंबे समय तक एकतरफा समर्थन देने के बावजूद मुस्लिमों को केवल वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया गया।

उन्होंने समाज से अपील करते हुए कहा कि अब केवल पुराने नारों और भाजपा के डर के नाम पर वोट देने का दौर खत्म होना चाहिए। मुस्लिम समाज को अपने सामाजिक, शैक्षिक और राजनीतिक भविष्य को ध्यान में रखते हुए नए रास्ते तलाशने होंगे।

मुस्लिम नेतृत्व की खामोशी भी चिंता का विषय

मौलाना ने अपने पत्र में मुस्लिम नेतृत्व पर भी अप्रत्यक्ष नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश की राजनीति तेजी से बदल चुकी है, लेकिन कई मुस्लिम नेता अहम मुद्दों पर खामोश दिखाई देते हैं।

उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि उलमा, बुद्धिजीवी, डॉक्टर, प्रोफेसर और सामाजिक कार्यकर्ता एक मंच पर आएं और कौम के हित में मजबूत राजनीतिक रणनीति तैयार करें।

मुस्लिम समाज से एकजुट होकर बड़े फैसले लेने की अपील

पत्र के अंत में मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी बरेलवी ने मुस्लिम समाज से अपील की कि वे भावनात्मक राजनीति से ऊपर उठकर कौम के भविष्य के बारे में गंभीरता से सोचें और एकजुट होकर बड़े फैसले लें।

उन्होंने कहा कि अब केवल किसी एक दल के पीछे आंख बंद करके चलने के बजाय यह देखना जरूरी है कि कौन वास्तव में समाज के मुद्दों पर मजबूती से खड़ा होता है।

2027 चुनाव से पहले बढ़ सकती है सियासी गर्मी

मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी का यह खुला पत्र ऐसे समय सामने आया है जब उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव की राजनीतिक जमीन तैयार हो रही है। ऐसे में मुस्लिम राजनीति, समाजवादी पार्टी और विपक्षी दलों को लेकर यह बयान आने वाले दिनों में बड़ा राजनीतिक मुद्दा बन सकता है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यदि इस तरह की अपीलें मुस्लिम समाज के भीतर व्यापक चर्चा का विषय बनती हैं तो इससे उत्तर प्रदेश की पारंपरिक वोट बैंक राजनीति पर असर पड़ सकता है।