3

Recent News

Pilibhit News: पीलीभीत में 50 लाख की नशीली दवाओं की खेप पकड़ी! 5.57 लाख कैप्सूल बरामद, बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश!

Pilibhit News: पीलीभीत के पूरनपुर में पुलिस ने नशीली दवाओं के कथित अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।…

Pilibhit SIR: वोटर लिस्ट गड़बड़ी के 3 आरोपियों को बचाने के लिए Form-8 का खेल? कांग्रेस के कुमुद गंगवार का चौंकाने वाला दावा..
Abhishek Sharma Record: सिर्फ 27 रन की पारी में रचा इतिहास, रोहित शर्मा को पछाड़कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड!

Abhishek Sharma Record: अभिषेक शर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ क्राइस्टचर्च टी20 मुकाबले में बड़ी पारी नहीं खेल पाए, लेकिन अपनी छोटी…

Punjab Brutal Murder: घर में घुसकर युवक की हत्या, हाथ काटकर लिफाफे में रखा, फिर दुकानदार को थमाया..

Punjab Brutal Murder: पंजाब के लुधियाना में बदमाशों ने घर में घुसकर शक्ति नाम के युवक पर तेजधार हथियारों से…

Delhi News: दिल्ली के सरकारी स्कूल में 12वीं की छात्रा की मौत, जली हुई हालत में मिली; 3 पन्नों का नोट में लिखा दर्द?

Delhi News: दिल्ली के शाहदरा जिले के कृष्णा नगर स्थित एक सरकारी स्कूल में 12वीं कक्षा की 17 वर्षीय छात्रा…

3

Recent News

Pilibhit News: पीलीभीत के पूरनपुर में पुलिस ने नशीली दवाओं के कथित अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।…

Abhishek Sharma Record: अभिषेक शर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ क्राइस्टचर्च टी20 मुकाबले में बड़ी पारी नहीं खेल पाए, लेकिन अपनी छोटी…

Punjab Brutal Murder: पंजाब के लुधियाना में बदमाशों ने घर में घुसकर शक्ति नाम के युवक पर तेजधार हथियारों से…

Delhi News: दिल्ली के शाहदरा जिले के कृष्णा नगर स्थित एक सरकारी स्कूल में 12वीं कक्षा की 17 वर्षीय छात्रा…

Breaking News

Iran US War: होर्मुज स्ट्रेट में भारतीय जहाज ‘हाजी अली’ पर ड्रोन हमला, समुद्र में डूबा.. विदेश मंत्रालय भड़का – बड़ा एक्शन..

Iran US War: होर्मुज स्ट्रेट में भारतीय जहाज ‘हाजी अली’ पर ड्रोन हमला, समुद्र में डूबा.. विदेश मंत्रालय भड़का - बड़ा एक्शन..

Iran US War: पश्चिम एशिया में जारी तनाव और ईरान युद्ध के बीच भारत के एक मालवाहक जहाज पर बड़ा हमला हुआ है। ‘हाजी अली’ नाम का भारतीय कार्गो शिप ओमान के समुद्री तट के पास ड्रोन हमले का शिकार हो गया। हमला इतना भीषण था कि जहाज समुद्र में डूब गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि जहाज पर सवार सभी 14 भारतीय क्रू मेंबर्स को सुरक्षित बचा लिया गया।

ओमान तट के पास हुआ हमला

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘MSV हाजी अली’ नाम का मालवाहक जहाज 13 मई की सुबह ओमान के समुद्री क्षेत्र से गुजर रहा था।

इसी दौरान जहाज पर ड्रोन से हमला किया गया। हमला होते ही जहाज में जोरदार आग लग गई और कुछ ही देर में पूरा जहाज समुद्र में समा गया।

ड्रोन हमला इतना खतरनाक था कि जहाज डूब गया

सूत्रों के अनुसार, जहाज से टकराने के बाद जोरदार विस्फोट हुआ। आग तेजी से फैल गई और हालात इतने खराब हो गए कि जहाज को बचाया नहीं जा सका।

यह हमला ईरान युद्ध के दौरान भारतीय जहाज पर ड्रोन हमले की बड़ी घटनाओं में माना जा रहा है।

सभी 14 भारतीय क्रू सुरक्षित

रिपोर्ट के अनुसार जहाज पर कुल 14 लोग सवार थे।

ओमान की नेवी और कोस्टगार्ड ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सभी क्रू मेंबर्स को सुरक्षित बचा लिया। किसी भारतीय नागरिक के हताहत होने की सूचना नहीं है।

गुजरात के द्वारका का था जहाज

‘हाजी अली’ (MSV HAJI ALI BDI 1492) गुजरात के द्वारका जिले का जहाज बताया जा रहा है।

जहाज के मालिक सुलतान अहमद अंसार ने बताया कि यह शिप बेरबेरा पोर्ट से शारजाह की ओर जा रहा था, तभी ओमान के तट के पास इस पर हमला हुआ।

लगातार निशाने पर भारतीय जहाज

अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में भारतीय जहाज पर हमले की यह दूसरी बड़ी घटना है।

इससे पहले भी गुजरात का एक अन्य मालवाहक जहाज ‘MSV AL फैज नूरे सुलेमानी-I’ होर्मुज स्ट्रेट में फायरिंग की चपेट में आ चुका है। लगातार बढ़ते तनाव के बीच गुजरात का शिपिंग उद्योग दबाव में दिखाई दे रहा है।

भारत सरकार ने हमले को बताया “अस्वीकार्य”

भारत के विदेश मंत्रालय (MEA) ने इस ड्रोन हमले की कड़ी निंदा की है।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि:

  • भारतीय फ्लैग वाले जहाज पर हमला अस्वीकार्य है
  • कमर्शियल जहाजों और नागरिक नाविकों को निशाना बनाना गंभीर चिंता का विषय है
  • समुद्री व्यापार और नौवहन की स्वतंत्रता को खतरे में डालना गलत है

ओमानी अधिकारियों को धन्यवाद

भारत सरकार ने भारतीय चालक दल को सुरक्षित बचाने के लिए ओमान के अधिकारियों का धन्यवाद किया।

MEA ने कहा कि भारत अपने नागरिकों और समुद्री व्यापार की सुरक्षा को लेकर गंभीर है।

होर्मुज स्ट्रेट में बढ़ता खतरा

होर्मुज स्ट्रेट दुनिया के सबसे संवेदनशील समुद्री व्यापार मार्गों में गिना जाता है।

दुनिया के बड़े हिस्से का तेल और गैस सप्लाई इसी रास्ते से गुजरती है। ऐसे में यहां बढ़ते सैन्य हमले अब अंतरराष्ट्रीय व्यापार और भारतीय जहाजों के लिए बड़ा खतरा बनते जा रहे हैं।