3

Recent News

Pilibhit News: दावत के लिए बछड़े की हत्या, फिर पुलिस पर गोली चलाई; 2 महीनों से फरार 'शरीफ' दे रहा था चकमा, गिरफ्तार..

Pilibhit News: दावत के लिए गोवंशीय बछड़े का वध करने और उसके अवशेष गन्ने के खेत में फेंकने के मामले…

Asian Games से पहले भारतीय खिलाड़ी का आत्महत्या की धमकी वाला वीडियो, कहा - 'मां-पापा माफ करना...', लेकिन क्यों?

Asian Games: जापान में 19 सितंबर से शुरू होने वाले एशियन गेम्स से ठीक पहले भारतीय वुशु टीम से जुड़ा…

BRICS New Delhi Declaration: पहलगाम हमले पर बड़ा फैसला; आतंकियों की फंडिंग-पनाह देने वालों की खैर नहीं..

BRICS New Delhi Declaration: भारत की अध्यक्षता में BRICS देशों के बीच नई दिल्ली घोषणा पर सहमति बनी है। इसमें…

Shocking News: BJP प्रत्याशी अपने पति और बच्चे समेत लापता, अपहरण? वोटिंग के बाद मोबाइल बंद; पुलिस तलाश में जुटी..

Shocking News: राजस्थान के बारां नगर परिषद चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद वार्ड नंबर-16 से भाजपा प्रत्याशी…

Shocking News: चोरी रोकने के लिए छोड़ा दरवाजे में करंट, चिपक गया 5 साल का मासूम, मौत.. एक बच्ची भी झुलसी!

Shocking News: देवरिया के मईल थाना क्षेत्र के बलिया दक्षिण गांव में चोरी रोकने के लिए लगाया गया बिजली का…

3

Recent News

Pilibhit News: दावत के लिए गोवंशीय बछड़े का वध करने और उसके अवशेष गन्ने के खेत में फेंकने के मामले…

Asian Games: जापान में 19 सितंबर से शुरू होने वाले एशियन गेम्स से ठीक पहले भारतीय वुशु टीम से जुड़ा…

BRICS New Delhi Declaration: भारत की अध्यक्षता में BRICS देशों के बीच नई दिल्ली घोषणा पर सहमति बनी है। इसमें…

Shocking News: राजस्थान के बारां नगर परिषद चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद वार्ड नंबर-16 से भाजपा प्रत्याशी…

Shocking News: देवरिया के मईल थाना क्षेत्र के बलिया दक्षिण गांव में चोरी रोकने के लिए लगाया गया बिजली का…

Breaking News

Prateek Yadav Funeral: बेटी ने आंख भरकर पापा को अंतिम बार देखा, अंतिम विदाई से पहले फूट-फूटकर रोईं अर्पणा यादव..

Prateek Yadav Funeral: बेटी ने आंख भरकर पापा को अंतिम बार देखा, अंतिम विदाई से पहले फूट-फूटकर रोईं अर्पणा यादव..

Prateek Yadav Funeral: समाजवादी पार्टी संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव को गुरुवार को नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई। लखनऊ स्थित विक्रमादित्य मार्ग आवास पर उनके अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में नेता, समर्थक और परिवार के लोग पहुंचे। पत्नी अपर्णा यादव और बेटी प्रथमा उन्हें अंतिम विदाई देते समय भावुक हो गईं। पूरा माहौल गमगीन नजर आया।

विक्रमादित्य आवास पर रखी गई पार्थिव देह

प्रतीक यादव के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए उनके विक्रमादित्य मार्ग स्थित आवास पर रखा गया था। यहां सुबह से ही नेताओं, रिश्तेदारों और समर्थकों का पहुंचना शुरू हो गया था।

हर कोई उन्हें श्रद्धांजलि देने और परिवार को सांत्वना देने पहुंचा।

अपर्णा यादव और बेटी प्रथमा हुईं भावुक

अंतिम संस्कार से पहले पत्नी अपर्णा यादव और बेटी प्रथमा ने प्रतीक यादव को अंतिम विदाई दी।

पति को अंतिम बार देखते ही अपर्णा यादव खुद को संभाल नहीं सकीं और फूट-फूटकर रो पड़ीं। यह दृश्य देखकर वहां मौजूद लोग भी भावुक हो गए। बेटी प्रथमा भी अपने पिता को अंतिम विदाई देते समय बेहद दुखी नजर आईं।

कैसे हुई प्रतीक यादव की मौत?

जानकारी के मुताबिक प्रतीक यादव की मौत हृदयगति रुकने और फेफड़ों में खून का थक्का जमने की वजह से हुई।

बताया गया कि वह अपने घर के किचन में बेसुध हालत में मिले थे। इसके बाद उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मुंबई में थीं अपर्णा यादव

जब प्रतीक यादव की तबीयत बिगड़ी, उस समय उनकी पत्नी अपर्णा यादव मुंबई में मौजूद थीं।

पति की मौत की खबर मिलते ही वह तुरंत लखनऊ पहुंचीं। पोस्टमार्टम के बाद परिवार पार्थिव शरीर को घर लेकर आया।

बैकुंठधाम के लिए निकली अंतिम यात्रा

गुरुवार दोपहर करीब सवा 12 बजे प्रतीक यादव के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए बैकुंठधाम ले जाया गया।

अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। समर्थकों और शुभचिंतकों की भीड़ पूरे रास्ते मौजूद रही।

योगी आदित्यनाथ समेत कई बड़े नेता पहुंचे

प्रतीक यादव को श्रद्धांजलि देने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी पहुंचे।

इसके अलावा:

  • उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
  • उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक
  • भाजपा विधायक राजेश्वर सिंह
  • सांसद धर्मेंद्र यादव

सहित कई नेताओं ने अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

यादव परिवार भी रहा मौजूद

प्रतीक यादव के अंतिम दर्शन के दौरान पूरा यादव परिवार मौजूद रहा।

चाचा शिवपाल सिंह यादव भी अपने परिवार के साथ पहुंचे और श्रद्धांजलि दी। वहीं सांसद डिंपल यादव ने भी अंतिम दर्शन कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

अंतिम विदाई के दौरान भावुक माहौल

अंतिम यात्रा शुरू होने से पहले परिवार और करीबी लोगों का दर्द साफ दिखाई दे रहा था। अपर्णा यादव लगातार भावुक नजर आईं। पूरे माहौल में गहरा शोक और सन्नाटा पसरा रहा।