बड़ी खबर: गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय युवक सूर्या चौहान को चाकुओं से हमला कर मौत के घाट उतार दिया गया। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और नामजद आरोपियों की तलाश जारी है।
फोन कर बुलाया, फिर किया हमला
जानकारी के मुताबिक, 28 मई की शाम सूर्या चौहान को उसके ही दोस्तों – असद, नवाब, फरहान, आतिफ और सारिक ने फोन कर चौधरी स्कूल के पास एक गली में बुलाया। वहां उन्होंने सूर्य से कहा – “तुमने कभी बकरा हलाल होते हुए देखा है” और इतना कहने के बाद अचानक उसे घेर लिया और उस पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत
हमले के बाद गंभीर रूप से घायल सूर्या को परिजन नोएडा के सेक्टर-62 स्थित फोर्टिस अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन वह जिंदगी की जंग हार गया।
हिंदू संगठनों में भयंकर आक्रोश
उधर, घटना की जानकारी मिलते ही हिंदू संगठनों में भयंकर आक्रोश फ़ैल गया। उन्होंने पुलिस आरोपियों का एनकाउंटर करने की मांग की है। वहीं, सूर्य के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने असद, नवाब, फरहान, आतिफ और सारिक समेत अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी घटना के बाद मौके से फरार हो गए।
परिवार में कोहराम, इलाके में बढ़ा तनाव
घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। वहीं, खोड़ा क्षेत्र में भी तनाव का माहौल है। एहतियात के तौर पर पुलिस ने इलाके में भारी बल तैनात कर दिया है।
पुलिस ने दर्ज किया केस, आरोपियों की तलाश जारी
एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव के अनुसार, परिजनों की तहरीर पर नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
I have started working as a crime reporter in 2011 for a daily local newspaper named ‘Khusro Mail’. I have also worked for many news organization such as Public Vibe app and Oneindia Hindi news portal. Now I am working as Editor In Chief for Rocket Post Bharat (rocketpostbharat.com).