3

Recent News

Pilibhit News: पीलीभीत में 50 लाख की नशीली दवाओं की खेप पकड़ी! 5.57 लाख कैप्सूल बरामद, बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश!

Pilibhit News: पीलीभीत के पूरनपुर में पुलिस ने नशीली दवाओं के कथित अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।…

Pilibhit SIR: वोटर लिस्ट गड़बड़ी के 3 आरोपियों को बचाने के लिए Form-8 का खेल? कांग्रेस के कुमुद गंगवार का चौंकाने वाला दावा..
Abhishek Sharma Record: सिर्फ 27 रन की पारी में रचा इतिहास, रोहित शर्मा को पछाड़कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड!

Abhishek Sharma Record: अभिषेक शर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ क्राइस्टचर्च टी20 मुकाबले में बड़ी पारी नहीं खेल पाए, लेकिन अपनी छोटी…

Punjab Brutal Murder: घर में घुसकर युवक की हत्या, हाथ काटकर लिफाफे में रखा, फिर दुकानदार को थमाया..

Punjab Brutal Murder: पंजाब के लुधियाना में बदमाशों ने घर में घुसकर शक्ति नाम के युवक पर तेजधार हथियारों से…

Delhi News: दिल्ली के सरकारी स्कूल में 12वीं की छात्रा की मौत, जली हुई हालत में मिली; 3 पन्नों का नोट में लिखा दर्द?

Delhi News: दिल्ली के शाहदरा जिले के कृष्णा नगर स्थित एक सरकारी स्कूल में 12वीं कक्षा की 17 वर्षीय छात्रा…

3

Recent News

Pilibhit News: पीलीभीत के पूरनपुर में पुलिस ने नशीली दवाओं के कथित अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।…

Abhishek Sharma Record: अभिषेक शर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ क्राइस्टचर्च टी20 मुकाबले में बड़ी पारी नहीं खेल पाए, लेकिन अपनी छोटी…

Punjab Brutal Murder: पंजाब के लुधियाना में बदमाशों ने घर में घुसकर शक्ति नाम के युवक पर तेजधार हथियारों से…

Delhi News: दिल्ली के शाहदरा जिले के कृष्णा नगर स्थित एक सरकारी स्कूल में 12वीं कक्षा की 17 वर्षीय छात्रा…

Breaking News

यूपी में दर्दनाक हादसा: चलती बस से थूक रही थी महिला टीचर, बैलेंस बिगड़ा और नीचे गिरते ही सर फटने से हो गई मौत..

यूपी में दर्दनाक हादसा: चलती बस से थूक रही थी महिला टीचर, बैलेंस बिगड़ा और नीचे गिरते ही सर फटने से हो गई मौत..

यूपी में दर्दनाक हादसा: उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में इंटर कॉलेज की महिला अध्यापिका की चलती बस से गिरकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह बस के गेट पर खड़ी होकर थूक रही थीं, तभी अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर गईं।

थूकने के दौरान हुआ हादसा

यह हादसा रामपुरकलां थाना क्षेत्र में हुआ। महिला टीचर पानी पीने के बाद थूकने के लिए बस के दरवाजे के पास आई थीं।
जैसे ही उन्होंने मुंह बाहर निकाला, अचानक झटका लगने से उनका बैलेंस बिगड़ गया और वह बस से नीचे गिर गईं।

कंडक्टर ने बचाने की कोशिश की, लेकिन नहीं बच सकीं

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कंडक्टर ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की, लेकिन बस की तेज रफ्तार के कारण वह सफल नहीं हो सका।
नीचे गिरते ही महिला के सिर में गंभीर चोट आई और सड़क पर काफी खून फैल गया।

अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

हादसे के बाद बस में अफरा-तफरी मच गई। ड्राइवर ने तुरंत बस रोकी और पुलिस को सूचना दी गई।
घायल अध्यापिका को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इंटर कॉलेज में सहायक अध्यापिका थीं विभा गुप्ता

मृतका की पहचान विभा गुप्ता (40 वर्ष) के रूप में हुई है, जो महमूदाबाद के सरावगी टोला की रहने वाली थीं।
वह पिसावां के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में सहायक अध्यापिका के पद पर तैनात थीं। वह दाहिने हाथ से दिव्यांग थीं और अविवाहित थीं।

रिश्तेदार के घर जा रही थीं टीचर

जानकारी के अनुसार, विभा गुप्ता शुक्रवार सुबह रोडवेज बस (UP 34 AT 3998) से महमूदाबाद से सीतापुर के लिए निकली थीं।
उन्हें सिधौली में अपने रिश्तेदार के घर जाना था। वह बस में दरवाजे के पास वाली सीट पर बैठी थीं।

तेज रफ्तार और झटके से बिगड़ा संतुलन

दोपहर करीब डेढ़ बजे जब बस पट्टी गांव के पास पहुंची, तब यह हादसा हुआ।
बस की स्पीड ज्यादा थी और झटका लगने पर वह हैंडल को ठीक से पकड़ नहीं सकीं, जिससे उनका संतुलन बिगड़ गया।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस ने बस ड्राइवर और कंडक्टर से पूछताछ की है और मामले की जांच जारी है।

पुलिस का बयान

प्रभारी निरीक्षक लल्ला गोस्वामी के अनुसार,
“पानी थूकने के दौरान महिला का संतुलन बिगड़ने से वह बस से गिर गईं। गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौत हो गई। सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।”