3

Recent News

CJP Protest ECI: क्या विपक्ष के लिए 'प्रेशर ग्रुप' का काम कर रहे कॉकरोच? राहुल-अखिलेश के चेहरों पर जनता का भरोसा खत्म?

CJP Protest ECI: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को 48 घंटे में इस्तीफा देने का…

Pilibhit News: हाथों में पौधे, जुबां पर स्वच्छता का संदेश... पीलीभीत में बच्चों ने लगाया ‘एक पेड़ मां के नाम’..

Pilibhit News: किसी के हाथ में पौधा था तो किसी की जुबां पर स्वच्छता का संदेश। विद्यालय से बाहर निकले…

UP News: अखिलेश के सामने क्यों फूट-फूटकर रोईं अयोध्या की महिला? फिर सपा सुप्रीमों ने कर दिया चौंकाने वाला वादा..

UP News: लखनऊ में बुधवार को समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान अयोध्या में 14…

Shocking News: घर से 3 लाख और जेवर लेकर निकली लड़की की हत्या; गला रेतकर लाश ट्यूबवेल की छत पर फेंकी..

Shocking News: कासगंज में 23 साल की युवती की गला रेतकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद शव को…

Crime News: यूपी में बेटे, पत्नी-पुजारी समेत 4 की हत्या, फिर कातिल का एनकाउंटर; सामने आई चौंकाने वाली वजह..

Crime News: आजमगढ़ में मंगलवार शाम एक परिवार के भीतर शुरू हुआ विवाद कुछ ही घंटों में चार हत्याओं और…

3

Recent News

CJP Protest ECI: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को 48 घंटे में इस्तीफा देने का…

Pilibhit News: किसी के हाथ में पौधा था तो किसी की जुबां पर स्वच्छता का संदेश। विद्यालय से बाहर निकले…

UP News: लखनऊ में बुधवार को समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान अयोध्या में 14…

Shocking News: कासगंज में 23 साल की युवती की गला रेतकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद शव को…

Crime News: आजमगढ़ में मंगलवार शाम एक परिवार के भीतर शुरू हुआ विवाद कुछ ही घंटों में चार हत्याओं और…

Breaking News

पति ने पत्नी को गर्म सरियों से दागा, जंजीरों के सहारे खंभे से बाँधा, गले में डाला ताला, 6 किलोमीटर घसिटकर थाने पहुंची महिला

पति ने पत्नी को बेरहमी से गर्म सरियों से दागा, जंजीरों में जकड़कर गले में लगाया ताला, घरेलू हिंसा की खौफनाक वारदात ने सबको हिला दिया

खाना देर से परोसा” बना हैवानियत की वजह: पति ने पत्नी को 24 घंटे तक बनाया बंधक, शरीर को जंजीरों और गर्म सरियों से दागा; 6 किमी तक जंजीर घसीटकर पहुंची थाने

इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के खिलचीपुर क्षेत्र के छीपीपुरा गांव से एक ऐसी दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। घरेलू विवाद ने उस समय विकराल रूप ले लिया जब एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के साथ ऐसी अमानवीय क्रूरता की, जिसे सुनकर किसी का भी दिल दहल जाए। मामूली से विवाद ने महिला को जंजीरों से बंधक बनाकर यातना की आग में झोंक दिया।

24 घंटे की कैद और अमानवीय यातना

पीड़िता मांगी बाई तंवर के अनुसार, उसका पति सरदार सिंह तंवर शराब के नशे में घर लौटा था। इसी दौरान खाना परोसने में हुई हल्की सी देरी को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो धीरे-धीरे भयावह हिंसा में बदल गया।विवाद बढ़ने पर आरोपी ने अपनी पत्नी को घर में ही 24 घंटे तक बंधक बनाकर रखा। इस दौरान उसने क्रूरता की सारी सीमाएं पार कर दीं। महिला को डंडों से पीटा गया और फिर उसके गले में भारी लोहे की जंजीर डालकर ताला लगा दिया गया। इसके बाद उसे आंगन के खंभे से बांध दिया गया, जिससे वह पूरी तरह असहाय हो गई।

गर्म सरियों से दागा पत्नी का शरीर

पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने गैस चूल्हे पर लोहे का सरिया गर्म कर उसके शरीर को दागना शुरू कर दिया। पैर, कमर और शरीर के कई हिस्सों पर गंभीर जलन के निशान बन गए। दर्द से कराहती महिला की आवाज बाहर न जाए, इसके लिए आरोपी ने उसका मुंह भी दबा दिया और धमकी दी कि अगर उसने पुलिस से शिकायत की तो परिणाम और भी भयानक होंगे।

 जंजीर के साथ 6 किलोमीटर पैदल चली महिला 

किसी तरह हिम्मत जुटाकर महिला ने मौका पाकर खुद को बंधन से मुक्त किया, लेकिन उसके गले में अब भी जंजीर और ताला लटका हुआ था। इसी हालत में वह जंगल के रास्ते करीब 6 किलोमीटर पैदल चली और देर रात लगभग 10 बजे खिलचीपुर थाने पहुंची।

थाने में पहुंचते ही मचा हड़कंप, तुरंत हुई कार्रवाई

थाने पहुंची महिला की हालत देखकर पुलिसकर्मी भी स्तब्ध रह गए। तत्काल उसे चिकित्सा सहायता के लिए भेजा गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया और आरोपी सरदार सिंह तंवर को गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार, दंपति की शादी लगभग 10 साल पहले हुई थी। उनके एक बच्चे की 3 महीने की उम्र में मृत्यु हो गई थी, जिसके बाद से घर में तनाव और विवाद की स्थिति बनी हुई थी, जो समय के साथ और अधिक गंभीर होती गई।

 पुलिस जांच जारी

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की जांच तेजी से की जा रही है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और सभी साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की  जा रही है। फ़िलहाल आरोपी पति पुलिस की गिरफ्त में है।