UP Police Video: उत्तर प्रदेश के जालौन जिले से पुलिस विभाग का एक मामला चर्चा में है। यहां उरई कोतवाली के कंट्रोल रूम में ड्यूटी के दौरान एक महिला कॉन्स्टेबल और सिपाही के बीच का वीडियो CCTV में कैद हो गया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस विभाग में हलचल मच गई। मामले में एसपी ने सिपाही अरविंद पटेल को सस्पेंड कर दिया है, जबकि महिला कॉन्स्टेबल को लेकर विभागीय जांच बैठाई गई है।
CCTV में कैद हुए दोनों के निजी पल
जानकारी के मुताबिक, घटना बुधवार रात की बताई जा रही है। वीडियो में एक महिला कॉन्स्टेबल कंट्रोल रूम में आती दिखाई देती है और वहां कुर्सी पर बैठे सिपाही अरविंद पटेल के पास पहुंचती है।
CCTV फुटेज में महिला कॉन्स्टेबल उन्हें पीछे से पकड़कर किस करती दिखाई दे रही है। वीडियो में यह भी नजर आता है कि अरविंद कुर्सी से उठकर दूरी बनाने की कोशिश करते हैं।
Questions are being raised on the working style of the police after CCTV footage of a romance between a female and male constable during government work in the control room of Orai Kotwali in Jalaun went viral on social media. pic.twitter.com/vMCqmCGO1e
— Param Choudhary (@Param_117) June 25, 2026
प्रयागराज के रहने वाले हैं अरविंद पटेल
अरविंद पटेल मूल रूप से प्रयागराज के रहने वाले हैं और 2018 बैच के सिपाही हैं। फिलहाल उनकी तैनाती उरई कोतवाली में थी, जहां उन्हें मुंशी की जिम्मेदारी दी गई थी।
बताया जा रहा है कि घटना के समय वह कंट्रोल रूम में कंप्यूटर पर काम कर रहे थे।
वीडियो में दोबारा दिखी ऐसी हरकत
करीब 2 मिनट के CCTV वीडियो में दिखता है कि घटना के बाद अरविंद अपनी सीट छोड़कर जाने की कोशिश करते हैं।
हालांकि, महिला कॉन्स्टेबल उन्हें बातचीत के जरिए रोकती है। इसके बाद अरविंद फिर से अपने काम में लगने की कोशिश करते हैं, लेकिन वीडियो में महिला कॉन्स्टेबल दोबारा उनके पास आती दिखाई देती है।
अधिकारियों तक पहुंचा वीडियो, मचा हड़कंप
जब कंट्रोल रूम का वीडियो अधिकारियों तक पहुंचा तो विभाग में हड़कंप मच गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी विनय कुमार सिंह ने तत्काल जांच के आदेश दिए।
प्रारंभिक जांच के बाद सिपाही अरविंद पटेल को निलंबित कर दिया गया है। वहीं महिला ट्रेनी कॉन्स्टेबल के खिलाफ भी विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।
एसपी बोले- अनुशासन से समझौता नहीं
जालौन एसपी विनय कुमार सिंह ने कहा,
“पुलिस विभाग में अनुशासन सर्वोपरि है। ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता या आचरण संबंधी शिकायत को गंभीरता से लिया जाएगा। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।”
I have started working as a crime reporter in 2011 for a daily local newspaper named ‘Khusro Mail’. I have also worked for many news organization such as Public Vibe app and Oneindia Hindi news portal. Now I am working as Editor In Chief for Rocket Post Bharat (rocketpostbharat.com).