3

Recent News

Pilibhit News: दावत के लिए बछड़े की हत्या, फिर पुलिस पर गोली चलाई; 2 महीनों से फरार 'शरीफ' दे रहा था चकमा, गिरफ्तार..

Pilibhit News: दावत के लिए गोवंशीय बछड़े का वध करने और उसके अवशेष गन्ने के खेत में फेंकने के मामले…

Asian Games से पहले भारतीय खिलाड़ी का आत्महत्या की धमकी वाला वीडियो, कहा - 'मां-पापा माफ करना...', लेकिन क्यों?

Asian Games: जापान में 19 सितंबर से शुरू होने वाले एशियन गेम्स से ठीक पहले भारतीय वुशु टीम से जुड़ा…

BRICS New Delhi Declaration: पहलगाम हमले पर बड़ा फैसला; आतंकियों की फंडिंग-पनाह देने वालों की खैर नहीं..

BRICS New Delhi Declaration: भारत की अध्यक्षता में BRICS देशों के बीच नई दिल्ली घोषणा पर सहमति बनी है। इसमें…

Shocking News: BJP प्रत्याशी अपने पति और बच्चे समेत लापता, अपहरण? वोटिंग के बाद मोबाइल बंद; पुलिस तलाश में जुटी..

Shocking News: राजस्थान के बारां नगर परिषद चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद वार्ड नंबर-16 से भाजपा प्रत्याशी…

Shocking News: चोरी रोकने के लिए छोड़ा दरवाजे में करंट, चिपक गया 5 साल का मासूम, मौत.. एक बच्ची भी झुलसी!

Shocking News: देवरिया के मईल थाना क्षेत्र के बलिया दक्षिण गांव में चोरी रोकने के लिए लगाया गया बिजली का…

3

Recent News

Pilibhit News: दावत के लिए गोवंशीय बछड़े का वध करने और उसके अवशेष गन्ने के खेत में फेंकने के मामले…

Asian Games: जापान में 19 सितंबर से शुरू होने वाले एशियन गेम्स से ठीक पहले भारतीय वुशु टीम से जुड़ा…

BRICS New Delhi Declaration: भारत की अध्यक्षता में BRICS देशों के बीच नई दिल्ली घोषणा पर सहमति बनी है। इसमें…

Shocking News: राजस्थान के बारां नगर परिषद चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद वार्ड नंबर-16 से भाजपा प्रत्याशी…

Shocking News: देवरिया के मईल थाना क्षेत्र के बलिया दक्षिण गांव में चोरी रोकने के लिए लगाया गया बिजली का…

Breaking News

Earthquake: वेनेजुएला में 7.2 और 7.5 तीव्रता के दो शक्तिशाली भूकंप, कई शहरों में तबाही; 32 मौतें, 700 से ज्यादा घायल..

Earthquake: वेनेजुएला में 7.2 और 7.5 तीव्रता के दो शक्तिशाली भूकंप, कई शहरों में तबाही; 32 मौतें, 700 से ज्यादा घायल..

Earthquake: दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला में बुधवार शाम आए दो बेहद शक्तिशाली भूकंपों ने पूरे देश में भारी तबाही मचा दी है। अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के अनुसार, शाम 6:04 बजे 7.2 तीव्रता और उसके ठीक एक मिनट बाद 6:05 बजे 7.5 तीव्रता का दूसरा भूकंप दर्ज किया गया। भारतीय समय के अनुसार यह झटके गुरुवार तड़के 3:34 और 3:35 बजे महसूस किए गए। शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार अब तक 32 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है और 700 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। साथ ही, भूकंप के बाद 20 ऑफ्टरशॉक भी दर्ज किए गए हैं।

राष्ट्रीय अवकाश के दिन आया भूकंप, ज्यादातर लोग घरों में थे

यह भूकंप ऐसे दिन आया जब पूरे वेनेजुएला में राष्ट्रीय अवकाश था। देश में 1821 में स्पेन के खिलाफ आजादी की लड़ाई में मिली ऐतिहासिक जीत की सालगिरह मनाई जा रही थी। इस वजह से स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद थे और ज्यादातर लोग अपने घरों में मौजूद थे। इससे बड़ी संख्या में लोग सीधे प्रभावित हुए।

राजधानी कराकस के पास आया भूकंप, कई इमारतें हुईं क्षतिग्रस्त

दोनों भूकंपों का केंद्र राजधानी कराकस से करीब 290 किलोमीटर पश्चिम में बताया गया है। तेज झटकों की वजह से कई शहरों में इमारतें गिर गईं, जबकि कई इमारतें खतरनाक तरीके से झुक गईं। कराकस एयरपोर्ट की छत का कुछ हिस्सा भी गिर गया, जिससे आसपास धूल का बड़ा गुबार उठता दिखाई दिया। सोशल मीडिया पर कई वीडियो सामने आए हैं जिनमें लोग दहशत में सड़कों पर भागते दिखाई दे रहे हैं।

USGS ने जताई भारी जनहानि की आशंका

अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) ने इस भूकंप को लेकर चिंता जताई है। एजेंसी के मुताबिक, इस आपदा में 10 हजार से ज्यादा लोगों की मौत होने की 44 प्रतिशत संभावना है। वहीं लगभग 30 प्रतिशत संभावना ऐसी भी बताई गई है कि मृतकों की संख्या एक लाख तक पहुंच सकती है। हालांकि राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है और आधिकारिक आंकड़ों में आगे बदलाव संभव है।

20 ऑफ्टरशॉक ने बढ़ाई लोगों की चिंता

मुख्य भूकंप के बाद अब तक करीब 20 ऑफ्टरशॉक दर्ज किए जा चुके हैं। लगातार आ रहे झटकों से लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। कई लोग अपने घरों से बाहर खुले मैदानों में रात बिताने को मजबूर हैं। प्रशासन ने लोगों को क्षतिग्रस्त इमारतों से दूर रहने की सलाह दी है।

126 साल में सबसे बड़ा भूकंप, देश में राष्ट्रीय आपातकाल घोषित

रिपोर्टों के मुताबिक, वेनेजुएला में पिछले 126 वर्षों में यह सबसे बड़ा भूकंप माना जा रहा है। इससे पहले साल 1900 में 7.7 तीव्रता का भूकंप आया था। हालात को देखते हुए कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज ने पूरे देश में राष्ट्रीय आपातकाल घोषित कर दिया है। प्रशासन ने राहत और बचाव एजेंसियों को तुरंत प्रभावित इलाकों में भेजा है।

अमेरिकी देशों के संगठन ने मदद का भरोसा दिया

ऑर्गनाइजेशन ऑफ अमेरिकन स्टेट्स (OAS) के महासचिव अलबर्ट रामदीन ने इस आपदा पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि अभी नुकसान की पूरी जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन पूरे क्षेत्र का समुदाय वेनेजुएला के लोगों के साथ खड़ा है। उन्होंने हर संभव मदद का भरोसा भी दिया है।

राहत और बचाव अभियान जारी

फिलहाल राहत और बचाव टीमें प्रभावित इलाकों में लगातार काम कर रही हैं। मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि अगले कुछ घंटों में हालात की और स्पष्ट तस्वीर सामने आ सकती है।