3

Recent News

Pilibhit News: दावत के लिए बछड़े की हत्या, फिर पुलिस पर गोली चलाई; 2 महीनों से फरार 'शरीफ' दे रहा था चकमा, गिरफ्तार..

Pilibhit News: दावत के लिए गोवंशीय बछड़े का वध करने और उसके अवशेष गन्ने के खेत में फेंकने के मामले…

Asian Games से पहले भारतीय खिलाड़ी का आत्महत्या की धमकी वाला वीडियो, कहा - 'मां-पापा माफ करना...', लेकिन क्यों?

Asian Games: जापान में 19 सितंबर से शुरू होने वाले एशियन गेम्स से ठीक पहले भारतीय वुशु टीम से जुड़ा…

BRICS New Delhi Declaration: पहलगाम हमले पर बड़ा फैसला; आतंकियों की फंडिंग-पनाह देने वालों की खैर नहीं..

BRICS New Delhi Declaration: भारत की अध्यक्षता में BRICS देशों के बीच नई दिल्ली घोषणा पर सहमति बनी है। इसमें…

Shocking News: BJP प्रत्याशी अपने पति और बच्चे समेत लापता, अपहरण? वोटिंग के बाद मोबाइल बंद; पुलिस तलाश में जुटी..

Shocking News: राजस्थान के बारां नगर परिषद चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद वार्ड नंबर-16 से भाजपा प्रत्याशी…

Shocking News: चोरी रोकने के लिए छोड़ा दरवाजे में करंट, चिपक गया 5 साल का मासूम, मौत.. एक बच्ची भी झुलसी!

Shocking News: देवरिया के मईल थाना क्षेत्र के बलिया दक्षिण गांव में चोरी रोकने के लिए लगाया गया बिजली का…

3

Recent News

Pilibhit News: दावत के लिए गोवंशीय बछड़े का वध करने और उसके अवशेष गन्ने के खेत में फेंकने के मामले…

Asian Games: जापान में 19 सितंबर से शुरू होने वाले एशियन गेम्स से ठीक पहले भारतीय वुशु टीम से जुड़ा…

BRICS New Delhi Declaration: भारत की अध्यक्षता में BRICS देशों के बीच नई दिल्ली घोषणा पर सहमति बनी है। इसमें…

Shocking News: राजस्थान के बारां नगर परिषद चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद वार्ड नंबर-16 से भाजपा प्रत्याशी…

Shocking News: देवरिया के मईल थाना क्षेत्र के बलिया दक्षिण गांव में चोरी रोकने के लिए लगाया गया बिजली का…

Breaking News

Crime News: सोनम-सिया की भी गुरु! पति को बिस्तर पर जिंदा जलाया, पड़ोसन ने बताए हत्या के अलग-अलग तरीके..

Crime News: सोनम-सिया की भी गुरु! पति को बिस्तर पर जिंदा जलाया, पड़ोसन ने बताए हत्या के अलग-अलग तरीके..

Crime News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में पति को आग लगाकर मारने के मामले में जेल गई महिला के दो वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। वायरल वीडियो में महिला अपने पति की हत्या को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे करती दिखाई दे रही है। महिला का कहना है कि पड़ोस की एक महिला ने उसे पहले ही पति की हत्या करने के कई तरीके बताए थे। हालांकि वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

पति की मौत के बाद हत्या का मामला आया था सामने

मलवां थाना क्षेत्र के तारापुर असवार गांव निवासी अवधेश उर्फ पवन (40) का 26 जून को बंद कमरे में जला हुआ शव मिला था। शुरुआती जांच में कमरे के आसपास का सामान सुरक्षित मिला था, जिससे आग लगाए जाने की आशंका जताई गई थी।

मृतक के गैर-प्रदेश में रहने वाले भाई राजकुमार ने मामले में हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस जांच के दौरान कई तथ्य सामने आए, जिसके बाद पत्नी प्रीति उर्फ विनीता देवी पर शक गहराया।

पुलिस जांच में पत्नी को पाया गया आरोपी

जांच पूरी होने के बाद पुलिस ने पत्नी प्रीति उर्फ विनीता देवी को आरोपी माना। आरोप था कि वह पति की शराब पीकर की जाने वाली मारपीट और गाली-गलौज से परेशान थी।

पुलिस ने 3 जुलाई को उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए दो वीडियो

जेल जाने के बाद महिला के दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं। एक वीडियो घर का बताया जा रहा है, जिसमें वह एक महिला के सामने हत्या की बात कबूल करती नजर आ रही है।

वहीं दूसरा वीडियो थाने का बताया जा रहा है, जिसमें महिला पुलिसकर्मी उससे पूछताछ करती दिखाई दे रही है। हालांकि इन वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

महिला ने वीडियो में बताई पति की प्रताड़ना की कहानी

वायरल वीडियो में महिला कह रही है कि उसका पति शराब पीने का आदी था और अक्सर उसके साथ मारपीट करता था। हालात इतने खराब थे कि कई बार अपनी जान बचाने के लिए उसे दूसरे लोगों के घरों में छिपना पड़ता था।

महिला के मुताबिक उसकी हालत देखकर पड़ोस की एक महिला अक्सर उसे पति से छुटकारा पाने के तरीके बताती थी।

पड़ोसन ने बताए थे हत्या के अलग-अलग तरीके

महिला ने वीडियो में दावा किया कि पड़ोसन ने उसे कई तरीके बताए थे। उसने कहा था कि कांच पीसकर खाने में मिलाया जा सकता है या फिर नशे में सोते समय आग लगाकर घटना को आत्महत्या जैसा दिखाया जा सकता है।

महिला का कहना है कि ये बातें उसके दिमाग में अक्सर आती रहती थीं।

घटना वाले दिन पति ने शराब के लिए मांगे थे पैसे

महिला ने बताया कि घटना वाले दिन पति ने पहले खाना मांगा और बाद में काम पर जाने के लिए 100 रुपये की मांग की। पैसे नहीं होने पर उसने घर में तोड़फोड़ शुरू कर दी और उसके साथ मारपीट की।

बाद में उसने पड़ोस से पैसे लेकर पति को दिए। इसी दौरान पति का मालिक भी काम पर बुलाने आया, लेकिन नशे में होने के कारण वह काम पर नहीं गया।

नशे में सोने के बाद लगा दी आग

महिला ने वीडियो में कहा कि कुछ देर बाद पति घर में आकर बिस्तर पर सो गया। उसी समय उसे पड़ोसन की बातें याद आईं।

इसके बाद उसने घर में रखा पेट्रोल बिस्तर पर छिड़ककर आग लगा दी। आग लगने के बाद पति कुछ देर उठा लेकिन फिर नीचे गिर गया। इसके बाद वह दरवाजा बंद करके बाहर चली गई।

पुलिस ने वायरल वीडियो पर क्या कहा?

मामले में प्रभारी निरीक्षक राजीव मिश्रा ने कहा कि महिलाओं के बीच इस तरह की बातें होती रहती हैं। केवल आरोपी महिला के बयान को पुख्ता सबूत नहीं माना जा सकता।

उन्होंने कहा कि जांच के दौरान यदि कोई ठोस साक्ष्य मिलते हैं तो उसके आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।