UP News: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक ट्रक ड्राइवर ने वर्दी पहने दारोगा पर 20 हजार रुपये चोरी करने का आरोप लगाया। आरोप है कि पैसे चोरी होने का शक होने पर ड्राइवर ने दारोगा का पीछा किया और बीच सड़क पर पकड़ लिया। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ और मारपीट की घटना भी सामने आई। पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
कानपुर से ट्रक में बैठकर हमीरपुर आ रहा था दारोगा
जानकारी के मुताबिक हमीरपुर जिले में तैनात दारोगा गिरीश मिश्रा कानपुर से हमीरपुर आने के लिए एक ट्रक में सवार हुआ था।
आरोप है कि यात्रा के दौरान उसने ट्रक में रखे 20 हजार रुपये निकाल लिए और कथित तौर पर अपनी वर्दी में छिपा लिए।
यमुना पुल के पास ट्रक रुकवाकर भागने का आरोप
बताया जा रहा है कि हमीरपुर के यमुना पुल के पास पहुंचने के बाद दारोगा ने ट्रक रुकवाया और वहां से जाने लगा।
इसी दौरान ट्रक ड्राइवर को कुछ शक हुआ, जिसके बाद उसने दारोगा का पीछा शुरू कर दिया।
पीछा करके पकड़ा, मारपीट के दौरान गिरे नोट
ड्राइवर ने कुछ दूरी पर जाकर दारोगा को पकड़ लिया। आरोप है कि दोनों के बीच कहासुनी के बाद मामला बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई।
घटना के दौरान दारोगा की वर्दी से 500-500 रुपये के नोट जमीन पर गिरने लगे। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों में भी हलचल मच गई।
हमीरपुर
दरोगा पर ट्रक चालक के 20 हजार रुपये चुराने का आरोप
रुपये चोरी के बाद ट्रक से उतर कर ओमनी में बैठ भाग रहे दरोगा को ट्रक चालक ने पीछा कर यमुना पुल के पास पकड़ा
तलाशी के दौरान आरोपी दरोगा के पास से रुपये बरामद चालक और भीड़ ने आरोपी दरोगा की पिटाई pic.twitter.com/HY1bV6T5sU
— NEWS 7 HINDI (@R14560700Dinesh) July 6, 2026
ट्रक ड्राइवर ने पैसे बरामद करने का किया दावा
ट्रक ड्राइवर का दावा है कि उसके चोरी हुए पैसे मौके से बरामद हो गए। बाद में आरोपी दारोगा को पुलिस के हवाले कर दिया गया।
घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद पुलिस विभाग में हलचल मच गई।
वायरल वीडियो के बाद पुलिस विभाग में मचा हड़कंप
सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद पुलिस अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई और विभागीय कार्रवाई भी की गई।
दारोगा सस्पेंड, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
हमीरपुर सदर के सीओ यशपाल सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर नगर कोतवाली में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
आरोपी दारोगा गिरीश मिश्रा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है और विभागीय जांच के आदेश भी जारी किए गए हैं।
अब पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
I have started working as a crime reporter in 2011 for a daily local newspaper named ‘Khusro Mail’. I have also worked for many news organization such as Public Vibe app and Oneindia Hindi news portal. Now I am working as Editor In Chief for Rocket Post Bharat (rocketpostbharat.com).