3

Recent News

Pilibhit News: पीलीभीत में 50 लाख की नशीली दवाओं की खेप पकड़ी! 5.57 लाख कैप्सूल बरामद, बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश!

Pilibhit News: पीलीभीत के पूरनपुर में पुलिस ने नशीली दवाओं के कथित अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।…

Pilibhit SIR: वोटर लिस्ट गड़बड़ी के 3 आरोपियों को बचाने के लिए Form-8 का खेल? कांग्रेस के कुमुद गंगवार का चौंकाने वाला दावा..
Abhishek Sharma Record: सिर्फ 27 रन की पारी में रचा इतिहास, रोहित शर्मा को पछाड़कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड!

Abhishek Sharma Record: अभिषेक शर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ क्राइस्टचर्च टी20 मुकाबले में बड़ी पारी नहीं खेल पाए, लेकिन अपनी छोटी…

Punjab Brutal Murder: घर में घुसकर युवक की हत्या, हाथ काटकर लिफाफे में रखा, फिर दुकानदार को थमाया..

Punjab Brutal Murder: पंजाब के लुधियाना में बदमाशों ने घर में घुसकर शक्ति नाम के युवक पर तेजधार हथियारों से…

Delhi News: दिल्ली के सरकारी स्कूल में 12वीं की छात्रा की मौत, जली हुई हालत में मिली; 3 पन्नों का नोट में लिखा दर्द?

Delhi News: दिल्ली के शाहदरा जिले के कृष्णा नगर स्थित एक सरकारी स्कूल में 12वीं कक्षा की 17 वर्षीय छात्रा…

3

Recent News

Pilibhit News: पीलीभीत के पूरनपुर में पुलिस ने नशीली दवाओं के कथित अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।…

Abhishek Sharma Record: अभिषेक शर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ क्राइस्टचर्च टी20 मुकाबले में बड़ी पारी नहीं खेल पाए, लेकिन अपनी छोटी…

Punjab Brutal Murder: पंजाब के लुधियाना में बदमाशों ने घर में घुसकर शक्ति नाम के युवक पर तेजधार हथियारों से…

Delhi News: दिल्ली के शाहदरा जिले के कृष्णा नगर स्थित एक सरकारी स्कूल में 12वीं कक्षा की 17 वर्षीय छात्रा…

Breaking News

Ram Mandir CEO: राम मंदिर में CEO पद के लिए भर्ती शुरू, 18 जुलाई तक करें आवेदन; जानें पूरी योग्यता और सैलरी..

Ram Mandir CEO: राम मंदिर में CEO पद के लिए भर्ती शुरू, 18 जुलाई तक करें आवेदन; जानें पूरी योग्यता और सैलरी..

Ram Mandir CEO: अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के पद पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 18 जुलाई 2026 शाम 4 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। इस पद के लिए सबसे महत्वपूर्ण शर्त यह है कि आवेदक सक्रिय हिंदू होना चाहिए और श्रीराम भक्त होने के साथ वैष्णव परंपरा से जुड़ाव वांछनीय माना जाएगा। यह नियुक्ति शुरुआती तौर पर तीन साल के लिए होगी।

राम मंदिर में CEO की भर्ती क्यों हो रही है?

राम मंदिर में हाल ही में सामने आए चढ़ावा चोरी कांड के बाद ट्रस्ट लगातार व्यवस्थाओं में सुधार कर रहा है। इसी क्रम में CEO पद पर नियुक्ति का फैसला लिया गया है। निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने इस घटना को मंदिर के लिए “कलंक” बताते हुए कहा था कि ऐसी घटनाओं की दोबारा पुनरावृत्ति रोकने के लिए व्यवस्थाओं को और मजबूत करना जरूरी है।

इसी उद्देश्य से तीन सदस्यीय सर्च कमेटी का गठन किया गया था, जो अब नए CEO का चयन करेगी।

तीन साल का होगा कार्यकाल, आगे बढ़ भी सकता है

ट्रस्ट द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक CEO की नियुक्ति प्रारंभिक रूप से तीन साल के लिए होगी। यदि कार्य संतोषजनक रहा तो अनुबंध का नवीनीकरण भी किया जा सकता है। चयनित अधिकारी को अयोध्या में रहकर अपनी सेवाएं देनी होंगी।

वेतन अनुभव और योग्यता के आधार पर तय होगा

CEO के वेतन, भत्ते और अन्य सुविधाएं पहले से तय नहीं की गई हैं। ट्रस्ट के अनुसार उम्मीदवार की योग्यता, अनुभव और आपसी सहमति के आधार पर वेतन एवं अन्य सेवा शर्तें निर्धारित की जाएंगी।

कौन कर सकता है आवेदन?

इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम स्नातक (Graduate) की डिग्री होना जरूरी है।

आयु सीमा 50 से 70 वर्ष निर्धारित की गई है। साथ ही उम्मीदवार के पास किसी बड़े सार्वजनिक संगठन, संस्था, विभाग या कंपनी में कम से कम 20 वर्षों का प्रबंधकीय अनुभव होना चाहिए।

किन उम्मीदवारों को मिलेगी प्राथमिकता?

ट्रस्ट ने स्पष्ट किया है कि जिन उम्मीदवारों के पास निम्न अनुभव होगा, उन्हें चयन प्रक्रिया में प्राथमिकता दी जाएगी।

  • मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (Chief Administrative Officer) के रूप में कार्य करने का अनुभव।
  • मंदिर या हिंदू धार्मिक संस्थाओं के प्रबंधन का अनुभव।
  • आवश्यक योग्यता और नेतृत्व क्षमता रखने वाले सेवानिवृत्त अधिकारी भी आवेदन कर सकते हैं।

धार्मिक पात्रता सबसे महत्वपूर्ण शर्त

CEO पद के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी का सक्रिय हिंदू होना अनिवार्य है। इसके अलावा श्रीराम भक्त होना और वैष्णव परंपरा से जुड़ाव वांछनीय माना गया है। यही इस भर्ती की सबसे प्रमुख पात्रता है।

हिंदी और अंग्रेजी का ज्ञान जरूरी

उम्मीदवार को हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं का अच्छा ज्ञान होना चाहिए, ताकि प्रशासनिक कार्यों, सरकारी समन्वय और श्रद्धालुओं से जुड़े मामलों का प्रभावी संचालन किया जा सके।

CEO की प्रमुख जिम्मेदारियां क्या होंगी?

मुख्य कार्यकारी अधिकारी महामंत्री के प्रति उत्तरदायी होंगे और उन्हें ट्रस्ट की सभी प्रशासनिक, वित्तीय और वैधानिक व्यवस्थाओं का संचालन करना होगा।

उनकी प्रमुख जिम्मेदारियों में शामिल होंगे—

  • संस्था के प्रशासनिक, वित्तीय और कानूनी कार्यों का संचालन।
  • संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करना।
  • कर्मचारियों एवं अधिकारियों का नेतृत्व करना।
  • भविष्य की विकास योजनाओं को लागू करना।
  • ट्रस्ट डीड और सभी वैधानिक नियमों का पालन सुनिश्चित करना।
  • वित्तीय लेन-देन और लेखा व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखना।
  • मंदिर और ट्रस्ट की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करना।
  • स्थानीय, राज्य और केंद्र सरकार के विभागों के साथ समन्वय करना।
  • पूजा-पाठ, धार्मिक अनुष्ठानों और उत्सवों का सुव्यवस्थित संचालन सुनिश्चित करना।
  • श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और संतुष्टि सुनिश्चित करना।
  • विशिष्ट अतिथियों, संतों और गणमान्य व्यक्तियों की व्यवस्थाएं देखना।
  • मंदिर की प्रतिष्ठा बढ़ाने और सनातन परंपराओं के संरक्षण में योगदान देना।
  • ट्रस्ट की संपत्तियों की सुरक्षा एवं निवेश प्रबंधन सुनिश्चित करना।
  • ट्रस्टी मंडल और महामंत्री के निर्देशों के अनुसार योजनाओं का क्रियान्वयन करना।
  • समय-समय पर सौंपे गए अन्य प्रशासनिक दायित्वों का निर्वहन करना।

आवेदन की अंतिम तिथि

इच्छुक उम्मीदवार 18 जुलाई 2026 (शनिवार) शाम 4:00 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

आवेदन कैसे करें?

योग्य उम्मीदवार अपना आवेदन ईमेल के माध्यम से भेज सकते हैं।

ईमेल: searchcommittee.srjbt@gmail.com

ट्रस्ट ने स्पष्ट किया है कि केवल पात्र और शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को ही चयन प्रक्रिया के अगले चरण के लिए बुलाया जाएगा। साथ ही ट्रस्ट बिना कोई कारण बताए चयन प्रक्रिया में बदलाव करने या किसी भी आवेदन को स्वीकार अथवा अस्वीकार करने का अधिकार सुरक्षित रखता है.