3

Recent News

Pilibhit News: दावत के लिए बछड़े की हत्या, फिर पुलिस पर गोली चलाई; 2 महीनों से फरार 'शरीफ' दे रहा था चकमा, गिरफ्तार..

Pilibhit News: दावत के लिए गोवंशीय बछड़े का वध करने और उसके अवशेष गन्ने के खेत में फेंकने के मामले…

Asian Games से पहले भारतीय खिलाड़ी का आत्महत्या की धमकी वाला वीडियो, कहा - 'मां-पापा माफ करना...', लेकिन क्यों?

Asian Games: जापान में 19 सितंबर से शुरू होने वाले एशियन गेम्स से ठीक पहले भारतीय वुशु टीम से जुड़ा…

BRICS New Delhi Declaration: पहलगाम हमले पर बड़ा फैसला; आतंकियों की फंडिंग-पनाह देने वालों की खैर नहीं..

BRICS New Delhi Declaration: भारत की अध्यक्षता में BRICS देशों के बीच नई दिल्ली घोषणा पर सहमति बनी है। इसमें…

Shocking News: BJP प्रत्याशी अपने पति और बच्चे समेत लापता, अपहरण? वोटिंग के बाद मोबाइल बंद; पुलिस तलाश में जुटी..

Shocking News: राजस्थान के बारां नगर परिषद चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद वार्ड नंबर-16 से भाजपा प्रत्याशी…

Shocking News: चोरी रोकने के लिए छोड़ा दरवाजे में करंट, चिपक गया 5 साल का मासूम, मौत.. एक बच्ची भी झुलसी!

Shocking News: देवरिया के मईल थाना क्षेत्र के बलिया दक्षिण गांव में चोरी रोकने के लिए लगाया गया बिजली का…

3

Recent News

Pilibhit News: दावत के लिए गोवंशीय बछड़े का वध करने और उसके अवशेष गन्ने के खेत में फेंकने के मामले…

Asian Games: जापान में 19 सितंबर से शुरू होने वाले एशियन गेम्स से ठीक पहले भारतीय वुशु टीम से जुड़ा…

BRICS New Delhi Declaration: भारत की अध्यक्षता में BRICS देशों के बीच नई दिल्ली घोषणा पर सहमति बनी है। इसमें…

Shocking News: राजस्थान के बारां नगर परिषद चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद वार्ड नंबर-16 से भाजपा प्रत्याशी…

Shocking News: देवरिया के मईल थाना क्षेत्र के बलिया दक्षिण गांव में चोरी रोकने के लिए लगाया गया बिजली का…

Breaking News

Crime News: गाजियाबाद में हॉर्न बजाने पर युवक की हत्या! साइड देने को लेकर विवाद, दबंग ने पिस्टल से मारी गोली..

Crime News: गाजियाबाद में हॉर्न बजाने पर युवक की हत्या! साइड देने को लेकर विवाद, दबंग ने पिस्टल से मारी गोली..

Crime News: गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर इलाके से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां सिर्फ बाइक का हॉर्न बजाने को लेकर हुए विवाद में 25 वर्षीय युवक विपिन कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के समय उसका छोटा भाई गौरव भी साथ था, जिसे भी गोली लगी। गंभीर रूप से घायल विपिन को पहले स्थानीय अस्पताल और फिर दिल्ली के जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी के पिता और पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी की तलाश जारी है।

रात 12 बजे हुई वारदात

यह घटना रविवार रात करीब 12 बजे लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र की रतिराम कॉलोनी में हुई। मृतक की पहचान रतिराम कॉलोनी निवासी विपिन कुमार (25) के रूप में हुई है। वह दिल्ली के शाहदरा स्थित एक फैक्ट्री में काम करता था।

घटना के दौरान उसके छोटे भाई गौरव के हाथ में भी गोली लगी है।

रिश्तेदारों को छोड़कर लौटते समय हुआ विवाद

गौरव ने पुलिस को बताया कि पड़ोसी पवन के घर पर पार्टी थी, जिसमें रिश्तेदार आए हुए थे। पार्टी खत्म होने के बाद वह अपने बड़े भाई विपिन और अन्य लोगों के साथ दो बाइकों से रिश्तेदारों को लोनी बॉर्डर की नहर पुलिया तक छोड़ने गए थे।

वापसी के दौरान रास्ते में कुछ युवक खड़े थे। साइड देने के लिए हॉर्न बजाया गया, जिसके बाद विवाद शुरू हो गया।

‘तुम हमें जानते नहीं हो?’ कहकर शुरू की फायरिंग

गौरव के मुताबिक, हॉर्न बजाने पर वहां मौजूद युवकों ने कहा, “तुम हमें जानते नहीं हो क्या?” इसके तुरंत बाद मुख्य आरोपी सोनू ने पिस्टल निकालकर फायरिंग शुरू कर दी।

पहली गोली गौरव के हाथ में लगी। इसके बाद आरोपियों ने विपिन पर दो गोलियां चलाईं। एक गोली उसकी जेब में रखे मोबाइल पर लगी, जबकि दूसरी गोली पेट में जा लगी।

मेरे सामने भाई को गोली मार दी

गौरव ने बताया कि गोली लगने के बाद भी उसने शोर मचाया, जिससे हमलावर मौके से भाग गए। उनके साथ मौजूद दो अन्य युवक भी जान बचाकर वहां से निकल गए।

परिजन घायल विपिन को तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे। उसकी हालत गंभीर होने पर दिल्ली के गुरु तेग बहादुर (GTB) अस्पताल रेफर किया गया, जहां रात करीब 2 बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

दोस्त पवन ने भी बताई पूरी घटना

विपिन के दोस्त पवन ने पुलिस को बताया कि उसके घर पर पार्टी थी और रिश्तेदारों को रास्ता नहीं पता था। इसलिए वह और विपिन उन्हें छोड़ने गए थे।

वापसी में रास्ते में खड़े लड़कों से कहासुनी हुई, जिसके बाद सोनू ने विपिन पर गोली चला दी। गोली लगने के बाद जब विपिन जमीन पर गिर गया, तब आरोपी ने एक और फायर किया।

पुलिस ने दर्ज किया हत्या का मुकदमा

घटना के बाद विपिन के भाई आजाद प्रजापति की शिकायत पर लोनी बॉर्डर थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

डीसीपी देहात सुरेंद्रनाथ तिवारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई की जा रही है।

मुख्य आरोपी फरार, पिता और पत्नी गिरफ्तार

पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी सोनू के पिता ब्रह्मपाल, निवासी बेहटा हाजीपुर (थाना लोनी बॉर्डर) को गिरफ्तार कर लिया है।

इसके अलावा सोनू की पत्नी आशा को भी हिरासत में लिया गया है। हालांकि, मुख्य आरोपी सोनू अभी फरार है और उसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।