3

Recent News

Pilibhit News: दावत के लिए बछड़े की हत्या, फिर पुलिस पर गोली चलाई; 2 महीनों से फरार 'शरीफ' दे रहा था चकमा, गिरफ्तार..

Pilibhit News: दावत के लिए गोवंशीय बछड़े का वध करने और उसके अवशेष गन्ने के खेत में फेंकने के मामले…

Asian Games से पहले भारतीय खिलाड़ी का आत्महत्या की धमकी वाला वीडियो, कहा - 'मां-पापा माफ करना...', लेकिन क्यों?

Asian Games: जापान में 19 सितंबर से शुरू होने वाले एशियन गेम्स से ठीक पहले भारतीय वुशु टीम से जुड़ा…

BRICS New Delhi Declaration: पहलगाम हमले पर बड़ा फैसला; आतंकियों की फंडिंग-पनाह देने वालों की खैर नहीं..

BRICS New Delhi Declaration: भारत की अध्यक्षता में BRICS देशों के बीच नई दिल्ली घोषणा पर सहमति बनी है। इसमें…

Shocking News: BJP प्रत्याशी अपने पति और बच्चे समेत लापता, अपहरण? वोटिंग के बाद मोबाइल बंद; पुलिस तलाश में जुटी..

Shocking News: राजस्थान के बारां नगर परिषद चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद वार्ड नंबर-16 से भाजपा प्रत्याशी…

Shocking News: चोरी रोकने के लिए छोड़ा दरवाजे में करंट, चिपक गया 5 साल का मासूम, मौत.. एक बच्ची भी झुलसी!

Shocking News: देवरिया के मईल थाना क्षेत्र के बलिया दक्षिण गांव में चोरी रोकने के लिए लगाया गया बिजली का…

3

Recent News

Pilibhit News: दावत के लिए गोवंशीय बछड़े का वध करने और उसके अवशेष गन्ने के खेत में फेंकने के मामले…

Asian Games: जापान में 19 सितंबर से शुरू होने वाले एशियन गेम्स से ठीक पहले भारतीय वुशु टीम से जुड़ा…

BRICS New Delhi Declaration: भारत की अध्यक्षता में BRICS देशों के बीच नई दिल्ली घोषणा पर सहमति बनी है। इसमें…

Shocking News: राजस्थान के बारां नगर परिषद चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद वार्ड नंबर-16 से भाजपा प्रत्याशी…

Shocking News: देवरिया के मईल थाना क्षेत्र के बलिया दक्षिण गांव में चोरी रोकने के लिए लगाया गया बिजली का…

Breaking News

Pilibhit News: CT SCAN रूम में मेडिकल छात्रा पर चाकुओं से हमला, हालत बेहद नाजुक.. साथी ने खेला खूनी खेल!

Pilibhit News: CT SCAN रूम में काम कर रही छात्रा पर चाकुओं से हमला, हालत बेहद नाजुक.. साथी ने खेला खूनी खेल!

Pilibhit News: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से मंगलवार सुबह एक बेहद सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिला अस्पताल परिसर में पैरामेडिकल की पढ़ाई कर रहे एक छात्र ने अपनी ही सहपाठी मेडिकल छात्रा पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। वारदात के दौरान मेडिकल छात्रा जान बचाने के लिए CT Scan रूम की ओर भागी, लेकिन आरोपी वहां भी पहुंच गया और उस पर कई वार कर दिए। युवती की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है, जबकि बचाने आई एक महिला कर्मचारी भी घायल हो गई। पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया है।

सुबह 8:30 बजे हुई वारदात

जानकारी के अनुसार, घटना मंगलवार सुबह करीब 8:30 बजे की है। बरेली की रहने वाली एक मेडिकल छात्रा पीलीभीत जिला अस्पताल में पैरामेडिकल की पढ़ाई कर रही थी। उसी बैच में सागर नाम का एक अन्य मेडिकल छात्र भी पढ़ता था।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपी छात्र ने अचानक मेडिकल छात्रा पर चाकू से हमला कर दिया।

जान बचाने के लिए CT Scan रूम तक भागी मेडिकल छात्रा

अचानक हुए हमले से घबराई छात्रा अपनी जान बचाने के लिए अस्पताल के CT Scan रूम की ओर भागी।

लेकिन आरोपी उसका पीछा करते हुए CT Scan रूम तक पहुंच गया और वहां भी युवती को पकड़कर उस पर चाकू से कई वार कर दिए।

बचाने आई महिला कर्मचारी भी हुई घायल

घटना के दौरान CT Scan रूम में मौजूद एक महिला कर्मचारी ने मेडिकल छात्रा को बचाने की कोशिश की।

आरोपी ने उस पर भी हमला कर दिया, जिससे वह भी घायल हो गई। इसके बाद अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई।

अस्पताल कर्मियों ने आरोपी को दबोचा

शोर सुनकर अस्पताल के अन्य कर्मचारी और सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद आरोपी छात्र को काबू में कर लिया गया।

सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

मेडिकल छात्रा की हालत गंभीर, रेफर करने की तैयारी

हमले में गंभीर रूप से घायल मेडिकल छात्रा का जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार उसकी हालत बेहद नाजुक है और उसे बेहतर इलाज के लिए लखनऊ PGI या दिल्ली AIIMS रेफर करने की तैयारी की जा रही है।

हमले की वजह अभी साफ नहीं

फिलहाल पुलिस ने आरोपी छात्र को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

हमले के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

जिला अस्पताल के अंदर दिनदहाड़े हुई इस घटना ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। अस्पताल परिसर में हुई इस वारदात से मरीजों, कर्मचारियों और परिजनों में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।