3

Recent News

Crime News: घर से मिलीं चार लाशें, पत्नी और बेटियों की हत्या से सनसनी! कातिल ने वारदात के बाद चाय बनाकर पी, फिर फरार..

Crime News: जयपुर में एक ऐसी वारदात सामने आई है जिसने हर किसी को झकझोर दिया है। करधनी इलाके में…

Middle East War: भारत पर मंडराया तेल संकट का खतरा! Gulf के 3 बड़े रास्ते बंद, दुनिया में फिर मचेगा कोहराम?

Middle East War: भारत समेत पूरी दुनिया के सामने एनर्जी सप्लाई को लेकर एक बड़ा संकट खड़ा होता दिख रहा…

BRICS Summit 2026: चीनी राष्ट्रपति 'शी जिनपिंग' का प्लेन भारत उतरा, मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर..

BRICS Summit 2026: चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग 18वें BRICS Summit में हिस्सा लेने के लिए भारत पहुंच गए हैं। उनका…

Masjid Demolition: मस्जिद के मलबे से निकलीं रहस्यमयी नंबर लिखी ईंटें, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा, कुएं के आसपास बैरिकेडिंग..

Masjid Demolition: सहारनपुर कलक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद को हटाए जाने के बाद मलबे से कई ऐसी ईंटें मिली हैं, जिन…

Animal Cruelty: सनकी ने की 6 बिल्लियों और बच्चों की सर कुचलकर हत्या, निशाना बनाकर बर्बरता, रखा 50 हजार का इनाम..

Animal Cruelty: मुंबई के चेंबूर इलाके में लावारिस बिल्लियों के साथ कथित क्रूरता का हैरान करने वाला मामला सामने आया…

3

Recent News

Crime News: जयपुर में एक ऐसी वारदात सामने आई है जिसने हर किसी को झकझोर दिया है। करधनी इलाके में…

Middle East War: भारत समेत पूरी दुनिया के सामने एनर्जी सप्लाई को लेकर एक बड़ा संकट खड़ा होता दिख रहा…

BRICS Summit 2026: चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग 18वें BRICS Summit में हिस्सा लेने के लिए भारत पहुंच गए हैं। उनका…

Masjid Demolition: सहारनपुर कलक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद को हटाए जाने के बाद मलबे से कई ऐसी ईंटें मिली हैं, जिन…

Animal Cruelty: मुंबई के चेंबूर इलाके में लावारिस बिल्लियों के साथ कथित क्रूरता का हैरान करने वाला मामला सामने आया…

Breaking News

UP Police Encounter: दो घंटे तक चली मुठभेड़ में 2 बदमाश ढेर; ट्रेन से उतरकर भागे, 300 पुलिसकर्मियों ने गाँव घेरा..

UP Police Encounter: दो घंटे तक चली मुठभेड़ में 2 बदमाश ढेर; ट्रेन से उतरकर भागे, 300 पुलिसकर्मियों ने गाँव घेरा..

UP Police Encounter: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में शुक्रवार को दिनदहाड़े फिल्मी अंदाज में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन के बाहर शुरू हुई इस मुठभेड़ में बदमाशों की गोली लगने से दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। इसके बाद बदमाश बाइक छीनकर गांव की ओर भाग निकले, लेकिन पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर करीब दो घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद दोनों बदमाशों को मार गिराया। मारे गए दोनों आरोपी इटावा में 14 दिन पहले हुई चेन लूट की वारदात में वांछित थे।

शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन के बाहर शुरू हुई मुठभेड़

जानकारी के मुताबिक, एसओजी टीम को सूचना मिली थी कि इटावा के चर्चित चेन लूट कांड के आरोपी अंकित उर्फ सीटू और सुमित संबलपुर एक्सप्रेस से प्रदेश छोड़कर भागने की कोशिश कर रहे हैं। इसी सूचना पर शुक्रवार सुबह करीब 11:30 बजे पुलिस टीम शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन पहुंची।

जैसे ही बदमाशों को पुलिस की मौजूदगी का एहसास हुआ, वे ट्रेन से उतरकर भागने लगे। स्टेशन के बाहर पुलिस ने उन्हें घेरने की कोशिश की, लेकिन दोनों ने पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

फायरिंग में दो सिपाही घायल

बदमाशों की गोली लगने से सिपाही डेविड चौहान और पुष्पेंद्र घायल हो गए। अचानक हुए हमले से पुलिसकर्मी कुछ देर के लिए संभल नहीं पाए। इसी दौरान दोनों बदमाश मौके से फरार हो गए।

घायल सिपाहियों को तुरंत अस्पताल भेजा गया। बताया जा रहा है कि सिपाही पुष्पेंद्र की हालत गंभीर है और उनका इलाज आगरा मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

बच्चे की बाइक छीनकर गांव की ओर भागे

पुलिस से बचने के लिए बदमाशों ने रास्ते में एक बच्चे की बाइक छीन ली और वहां से फरार हो गए। करीब एक किलोमीटर दूर एक गांव में पहुंचकर दोनों मक्के के खेत में छिप गए।

घटना की सूचना मिलते ही पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

300 से ज्यादा पुलिसकर्मियों ने गांव को घेरा

एसएसपी को सूचना मिलते ही करीब 6 थानों की पुलिस, एसओजी और अन्य टीमों सहित 300 से ज्यादा पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। पूरे गांव की चारों तरफ से घेराबंदी कर दी गई।

इसके बाद पुलिस ने खेत-खेत सर्च ऑपरेशन शुरू किया। मक्के के खेत में छिपे दोनों बदमाशों को पुलिस ने आत्मसमर्पण करने के लिए ललकारा।

जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश ढेर

पुलिस की चेतावनी के बावजूद दोनों बदमाशों ने दोबारा फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनों बदमाश मारे गए।

यह मुठभेड़ शुक्रवार सुबह करीब 11:45 बजे शुरू हुई और लगभग दो घंटे तक चली।

इटावा की चेन लूट में थे वांछित

पुलिस के मुताबिक, मारे गए बदमाशों की पहचान अंकित उर्फ सीटू और सुमित के रूप में हुई है। दोनों ने अपने एक अन्य साथी के साथ 14 दिन पहले इटावा में जीएलपी हॉस्पिटल के मालिक डॉ. आर.एस. पाल से मॉर्निंग वॉक के दौरान चेन लूट की वारदात को अंजाम दिया था।

इसी मामले में एसओजी लगातार उनकी तलाश कर रही थी। सूचना मिलने पर पुलिस ने उन्हें पकड़ने की योजना बनाई, लेकिन बदमाशों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस पर फायरिंग कर दी।

पुलिस जांच जारी

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। बदमाशों के अन्य साथियों की तलाश भी जारी है। घटनास्थल से हथियार और अन्य साक्ष्य जुटाए गए हैं। घायल पुलिसकर्मियों का इलाज चल रहा है और पूरे मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।