3

Recent News

Pilibhit News: पीलीभीत में 50 लाख की नशीली दवाओं की खेप पकड़ी! 5.57 लाख कैप्सूल बरामद, बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश!

Pilibhit News: पीलीभीत के पूरनपुर में पुलिस ने नशीली दवाओं के कथित अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।…

Pilibhit SIR: वोटर लिस्ट गड़बड़ी के 3 आरोपियों को बचाने के लिए Form-8 का खेल? कांग्रेस के कुमुद गंगवार का चौंकाने वाला दावा..
Abhishek Sharma Record: सिर्फ 27 रन की पारी में रचा इतिहास, रोहित शर्मा को पछाड़कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड!

Abhishek Sharma Record: अभिषेक शर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ क्राइस्टचर्च टी20 मुकाबले में बड़ी पारी नहीं खेल पाए, लेकिन अपनी छोटी…

Punjab Brutal Murder: घर में घुसकर युवक की हत्या, हाथ काटकर लिफाफे में रखा, फिर दुकानदार को थमाया..

Punjab Brutal Murder: पंजाब के लुधियाना में बदमाशों ने घर में घुसकर शक्ति नाम के युवक पर तेजधार हथियारों से…

Delhi News: दिल्ली के सरकारी स्कूल में 12वीं की छात्रा की मौत, जली हुई हालत में मिली; 3 पन्नों का नोट में लिखा दर्द?

Delhi News: दिल्ली के शाहदरा जिले के कृष्णा नगर स्थित एक सरकारी स्कूल में 12वीं कक्षा की 17 वर्षीय छात्रा…

3

Recent News

Pilibhit News: पीलीभीत के पूरनपुर में पुलिस ने नशीली दवाओं के कथित अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।…

Abhishek Sharma Record: अभिषेक शर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ क्राइस्टचर्च टी20 मुकाबले में बड़ी पारी नहीं खेल पाए, लेकिन अपनी छोटी…

Punjab Brutal Murder: पंजाब के लुधियाना में बदमाशों ने घर में घुसकर शक्ति नाम के युवक पर तेजधार हथियारों से…

Delhi News: दिल्ली के शाहदरा जिले के कृष्णा नगर स्थित एक सरकारी स्कूल में 12वीं कक्षा की 17 वर्षीय छात्रा…

Breaking News

Sonam Wangchuk: भूख हड़ताल का 20वां दिन, बोले- “20 जुलाई तक किसी भी कीमत पर जिंदा रहना चाहता हूं”

Sonam Wangchuk: भूख हड़ताल का 20वां दिन, बोले- "20 जुलाई तक किसी भी कीमत पर जिंदा रहना चाहता हूं"

Sonam Wangchuk: दिल्ली के जंतर-मंतर पर शिक्षा व्यवस्था और NEET पेपर लीक के खिलाफ अनशन कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल शुक्रवार को 20वें दिन में पहुंच गई। लगातार अनशन के चलते उनका वजन करीब 8.5 किलो कम हो चुका है। डॉक्टरों ने उनके स्वास्थ्य को लेकर गंभीर चिंता जताई है और ऑर्गन फेलियर का खतरा बढ़ने की बात कही है। इस बीच वांगचुक ने समर्थकों से 20 जुलाई को संसद तक प्रस्तावित शांतिपूर्ण मार्च में बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की है।

बोले- किसी भी कीमत पर 20 जुलाई तक जिंदा रहना चाहता हूं

सोनम वांगचुक ने कहा कि वह किसी भी कीमत पर 20 जुलाई तक जिंदा रहना चाहते हैं ताकि संसद तक निकलने वाले शांतिपूर्ण मार्च में अपनी बात लोकतंत्र के मंदिर तक पहुंचा सकें।

उन्होंने समर्थकों से बड़ी संख्या में मार्च में शामिल होने की अपील करते हुए कहा कि वे लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगें संसद तक पहुंचाएंगे।

‘बाहर से कमजोर हूं, लेकिन अंदर से मजबूत’

अनशन के दौरान वांगचुक ने कहा कि लगातार भूख हड़ताल के कारण उनका शरीर जरूर कमजोर हो गया है, लेकिन उनका मनोबल अब भी मजबूत है।

उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि अगर 20 जुलाई का मार्च सफल नहीं हुआ तो वह भूत बनकर वापस आएंगे। उनके इस बयान पर मौके पर मौजूद समर्थकों ने भी प्रतिक्रिया दी।

डॉक्टरों ने जताई ऑर्गन फेलियर की आशंका

लगातार 20 दिनों से चल रहे अनशन के कारण डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि सोनम वांगचुक के ऑर्गन फेलियर का खतरा बढ़ गया है।

दिल्ली हाईकोर्ट ने गुरुवार को इस मामले में केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार को निर्देश दिया कि वांगचुक की रोजाना मेडिकल जांच सुनिश्चित की जाए ताकि उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर लगातार नजर रखी जा सके।

NEET पेपर लीक और परीक्षा व्यवस्था के खिलाफ अनशन

सोनम वांगचुक पिछले 20 दिनों से जंतर-मंतर पर NEET पेपर लीक और प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के विरोध में भूख हड़ताल कर रहे हैं।

उनका कहना है कि देश के युवाओं को निष्पक्ष परीक्षा व्यवस्था मिलनी चाहिए और शिक्षा प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित की जानी चाहिए।

खेड़ा और केजरीवाल ने की मुलाकात

अनशन के दौरान कांग्रेस नेता पवन खेड़ा और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी सोनम वांगचुक से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना।

CJP का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) भी 20 जून से NEET पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन कर रही है।

CJP की मांग है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें। सोनम वांगचुक भी इस आंदोलन में शामिल हैं।

बताया जा रहा है कि CJP का गठन उस विवाद के बाद हुआ, जब भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत द्वारा बेरोजगार युवाओं की तुलना ‘कॉकरोच’ से किए जाने को लेकर विवाद खड़ा हुआ।

पहले लद्दाख आंदोलन को लेकर भी रहे चर्चा में

सोनम वांगचुक इससे पहले लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर भी लंबे समय तक आंदोलन कर चुके हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार, वे इस आंदोलन से जुड़े मामले में 170 दिन तक जोधपुर जेल में भी रहे।

NSA के तहत हुई थी गिरफ्तारी

सरकारी पक्ष के अनुसार, 24 सितंबर 2025 को लेह में आंदोलन के दौरान हुई हिंसा में 4 लोगों की मौत हुई थी और 90 लोग घायल हुए थे।

सरकार ने हिंसा भड़काने का आरोप सोनम वांगचुक पर लगाया था। इसके बाद 26 सितंबर 2025 को उन्हें राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत हिरासत में लेकर जोधपुर जेल भेजा गया था।