3

Recent News

Pilibhit News: पीलीभीत में 50 लाख की नशीली दवाओं की खेप पकड़ी! 5.57 लाख कैप्सूल बरामद, बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश!

Pilibhit News: पीलीभीत के पूरनपुर में पुलिस ने नशीली दवाओं के कथित अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।…

Pilibhit SIR: वोटर लिस्ट गड़बड़ी के 3 आरोपियों को बचाने के लिए Form-8 का खेल? कांग्रेस के कुमुद गंगवार का चौंकाने वाला दावा..
Abhishek Sharma Record: सिर्फ 27 रन की पारी में रचा इतिहास, रोहित शर्मा को पछाड़कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड!

Abhishek Sharma Record: अभिषेक शर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ क्राइस्टचर्च टी20 मुकाबले में बड़ी पारी नहीं खेल पाए, लेकिन अपनी छोटी…

Punjab Brutal Murder: घर में घुसकर युवक की हत्या, हाथ काटकर लिफाफे में रखा, फिर दुकानदार को थमाया..

Punjab Brutal Murder: पंजाब के लुधियाना में बदमाशों ने घर में घुसकर शक्ति नाम के युवक पर तेजधार हथियारों से…

Delhi News: दिल्ली के सरकारी स्कूल में 12वीं की छात्रा की मौत, जली हुई हालत में मिली; 3 पन्नों का नोट में लिखा दर्द?

Delhi News: दिल्ली के शाहदरा जिले के कृष्णा नगर स्थित एक सरकारी स्कूल में 12वीं कक्षा की 17 वर्षीय छात्रा…

3

Recent News

Pilibhit News: पीलीभीत के पूरनपुर में पुलिस ने नशीली दवाओं के कथित अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।…

Abhishek Sharma Record: अभिषेक शर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ क्राइस्टचर्च टी20 मुकाबले में बड़ी पारी नहीं खेल पाए, लेकिन अपनी छोटी…

Punjab Brutal Murder: पंजाब के लुधियाना में बदमाशों ने घर में घुसकर शक्ति नाम के युवक पर तेजधार हथियारों से…

Delhi News: दिल्ली के शाहदरा जिले के कृष्णा नगर स्थित एक सरकारी स्कूल में 12वीं कक्षा की 17 वर्षीय छात्रा…

Breaking News

UP Big News: होमगॉर्ड का बेटा निकला पाकिस्तानी जासूस, ATS ने दबोचा.. हमले के लिए जुटा रहा था बड़ी मात्रा में गोला-बारूद!

UP Big News: होमगॉर्ड का बेटा निकला पाकिस्तानी जासूस, ATS ने दबोचा.. हमले के लिए जुटा रहा था बड़ी मात्रा में गोला-बारूद!

UP Big News: उत्तर प्रदेश एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) ने बलरामपुर जिले के एक युवक को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के लिए कथित तौर पर जासूसी करने और देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान 29 वर्षीय शहरोज अहमद के रूप में हुई है। ATS का दावा है कि वह सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तानी एजेंटों और गैंगस्टर के संपर्क में आया था। वहीं, आरोपी के पिता इश्तियाक अली ने साफ कहा कि अगर उनका बेटा दोषी है तो उसे कानून के अनुसार सख्त सजा मिलनी चाहिए।

पिता बोले- अगर बेटा दोषी है तो कानून के मुताबिक सजा मिले

आरोपी शहरोज के पिता इश्तियाक अली जरवा थाने में होमगार्ड हैं। उन्होंने कहा कि पिछले छह महीने से उनकी बेटे से कोई बातचीत नहीं हुई थी। परिवार ने उससे दूरी बना ली थी और उन्हें कभी इस बात का अंदेशा नहीं था कि वह देश विरोधी गतिविधियों में शामिल हो सकता है।

उन्होंने कहा, “अगर मेरा बेटा दोषी है तो उसे कानून के अनुसार सजा मिलनी चाहिए। परिवार को इस बात की कोई जानकारी नहीं थी कि वह देश के खिलाफ किसी साजिश का हिस्सा है।”

मां बोलीं- गांव आने के अगले दिन पुलिस बेटे को ले गई

शहरोज की मां अफरोज बानो ने बताया कि उनका बेटा 16 जुलाई को मुंबई से गांव लौटा था। अगले दिन वह तुलसीपुर गया, जहां से पुलिस उसे अपने साथ ले गई। बाद में परिवार को पता चला कि उत्तर प्रदेश ATS ने उसे गिरफ्तार किया है।

मां का कहना है कि परिवार को उसके खिलाफ चल रही जांच या किसी संदिग्ध गतिविधि की कोई जानकारी नहीं थी।

ATS का दावा- फेसबुक से ISI एजेंट के संपर्क में आया

उत्तर प्रदेश ATS के मुताबिक, अक्टूबर 2025 में ISI एजेंट जसवीर चौधरी ने फेसबुक पर “हिम्मत और जिगर वाले शूटर्स” की जरूरत बताते हुए एक पोस्ट डाली थी। इसी पोस्ट पर शहरोज ने कमेंट किया था।

इसके बाद दोनों के बीच फेसबुक, मैसेंजर, व्हाट्सएप और बाद में सिग्नल ऐप के जरिए बातचीत शुरू हुई। ATS का आरोप है कि इसी दौरान शहरोज पाकिस्तानी नेटवर्क के संपर्क में आया।

हथियार और गोला-बारूद जुटाने का मिला था टास्क

ATS के अनुसार, जसवीर चौधरी ने शहरोज को राजस्थान के श्रीगंगानगर से अवैध हथियार और गोला-बारूद जुटाने का काम सौंपा था। इसके लिए उसके बैंक खाते में 5 हजार रुपये भी भेजे गए थे।

जांच एजेंसी का यह भी दावा है कि शहरोज पाकिस्तान से जुड़े गैंगस्टर शहजाद भट्ठी के नेटवर्क के संपर्क में भी था।

पिता बोले- मोबाइल में मिला विदेशी नंबर

इश्तियाक अली ने बताया कि ATS अधिकारियों को शहरोज के मोबाइल फोन में एक विदेशी नंबर मिला है। उन्होंने कहा कि शहरोज शराब और नशीली गोलियों का आदी हो गया था और नशे की वजह से घर में अक्सर झगड़ा करता था।

परिवार ने कई बार उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन उसके व्यवहार में सुधार नहीं आया। इसी कारण परिवार ने उससे दूरी बना ली थी।

मुंबई में काम करता था शहरोज

परिवार के मुताबिक, शहरोज बचपन में साल 2000 से 2007 तक अपने पिता के साथ मुंबई में रहा था। बाद में परिवार गांव लौट आया, जहां उसने बिशनपुर टंटनवा गांव के स्कूल से सातवीं-आठवीं तक पढ़ाई की।

इसके बाद वह दोबारा मुंबई चला गया और चिकन मीट की दुकान पर काम करने लगा। करीब छह महीने पहले वह फिर मुंबई गया था और वहीं काम कर रहा था। 16 जुलाई को वह गांव लौटा था।

8वीं तक पढ़ाई, अभी नहीं हुई शादी

परिजनों ने बताया कि शहरोज ने आठवीं तक पढ़ाई की है और उसकी अभी शादी नहीं हुई है। वह मजदूरी कर अपना खर्च चलाता था और परिवार से आर्थिक लेन-देन भी नहीं करता था।

पिता का कहना है कि संभव है मुंबई में रहने के दौरान वह गलत संगत में पड़ गया हो।

ATS कर रही मामले की गहन जांच

उत्तर प्रदेश ATS ने शहरोज को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी है। एजेंसी उसके मोबाइल फोन, सोशल मीडिया अकाउंट, बैंक ट्रांजैक्शन और विदेशी संपर्कों की जांच कर रही है।

ATS का आरोप है कि आरोपी सोशल मीडिया और एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग ऐप्स के जरिए पाकिस्तान स्थित नेटवर्क से जुड़ा था और युवाओं को पैसों का लालच देकर देश विरोधी गतिविधियों के लिए तैयार करने की कोशिश की जा रही थी।

हालांकि, मामले की जांच अभी जारी है और आगे की कार्रवाई जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर की जाएगी।