3

Recent News

Pilibhit News: पीलीभीत में 50 लाख की नशीली दवाओं की खेप पकड़ी! 5.57 लाख कैप्सूल बरामद, बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश!

Pilibhit News: पीलीभीत के पूरनपुर में पुलिस ने नशीली दवाओं के कथित अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।…

Pilibhit SIR: वोटर लिस्ट गड़बड़ी के 3 आरोपियों को बचाने के लिए Form-8 का खेल? कांग्रेस के कुमुद गंगवार का चौंकाने वाला दावा..
Abhishek Sharma Record: सिर्फ 27 रन की पारी में रचा इतिहास, रोहित शर्मा को पछाड़कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड!

Abhishek Sharma Record: अभिषेक शर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ क्राइस्टचर्च टी20 मुकाबले में बड़ी पारी नहीं खेल पाए, लेकिन अपनी छोटी…

Punjab Brutal Murder: घर में घुसकर युवक की हत्या, हाथ काटकर लिफाफे में रखा, फिर दुकानदार को थमाया..

Punjab Brutal Murder: पंजाब के लुधियाना में बदमाशों ने घर में घुसकर शक्ति नाम के युवक पर तेजधार हथियारों से…

Delhi News: दिल्ली के सरकारी स्कूल में 12वीं की छात्रा की मौत, जली हुई हालत में मिली; 3 पन्नों का नोट में लिखा दर्द?

Delhi News: दिल्ली के शाहदरा जिले के कृष्णा नगर स्थित एक सरकारी स्कूल में 12वीं कक्षा की 17 वर्षीय छात्रा…

3

Recent News

Pilibhit News: पीलीभीत के पूरनपुर में पुलिस ने नशीली दवाओं के कथित अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।…

Abhishek Sharma Record: अभिषेक शर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ क्राइस्टचर्च टी20 मुकाबले में बड़ी पारी नहीं खेल पाए, लेकिन अपनी छोटी…

Punjab Brutal Murder: पंजाब के लुधियाना में बदमाशों ने घर में घुसकर शक्ति नाम के युवक पर तेजधार हथियारों से…

Delhi News: दिल्ली के शाहदरा जिले के कृष्णा नगर स्थित एक सरकारी स्कूल में 12वीं कक्षा की 17 वर्षीय छात्रा…

Breaking News

Commonwealth Games 2026: नीरज Vs अरशद.. फिर होगी टक्कर! फाइनल में दोनों आमने-सामने..

Commonwealth Games 2026: नीरज Vs अरशद.. फिर होगी टक्कर! फाइनल में दोनों आमने-सामने..

Commonwealth Games 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के लिए जैवलिन थ्रो से अच्छी खबर आई है। स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा, रोहित यादव और यश वीर सिंह ने पुरुषों के जैवलिन थ्रो के फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है। वहीं पाकिस्तान के ओलिंपिक चैंपियन अरशद नदीम भी मेडल राउंड में पहुंच गए हैं। अब सभी की नजरें शुक्रवार देर रात होने वाले फाइनल मुकाबले पर होंगी।

नीरज चोपड़ा ने पांचवें स्थान से किया क्वालिफाई

क्वालिफिकेशन राउंड में नीरज चोपड़ा ने अपना सर्वश्रेष्ठ थ्रो 79.61 मीटर का किया और पांचवें स्थान पर रहते हुए फाइनल में जगह बनाई।

नीरज ने पहले प्रयास में 76.28 मीटर का थ्रो किया। दूसरे प्रयास में उन्होंने प्रदर्शन सुधारते हुए 79.61 मीटर का थ्रो फेंका। इसके बाद उन्होंने तीसरा प्रयास नहीं किया और सीधे फाइनल के लिए क्वालिफाई कर गए।

रोहित यादव और यश वीर सिंह भी फाइनल में

भारत के रोहित यादव ने 78.37 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो करते हुए नौवां स्थान हासिल किया।

वहीं यश वीर सिंह ने 78.36 मीटर का थ्रो किया और दसवें स्थान पर रहते हुए फाइनल में जगह बनाई। इस तरह भारत के तीनों जैवलिन थ्रोअर मेडल की दौड़ में बने हुए हैं।

अरशद नदीम भी मेडल राउंड में पहुंचे

पाकिस्तान के ओलिंपिक चैंपियन अरशद नदीम ने पहले प्रयास में 78.63 मीटर का थ्रो किया, जो उनका सर्वश्रेष्ठ प्रयास रहा।

दूसरे और तीसरे प्रयास में वह अपने प्रदर्शन में सुधार नहीं कर सके, लेकिन सातवें स्थान पर रहते हुए फाइनल के लिए क्वालिफाई कर गए।

श्रीलंका के रुमेश पाथिराजे रहे शीर्ष पर

क्वालिफिकेशन राउंड में श्रीलंका के रुमेश थरंगा पाथिराजे ने 82.84 मीटर का शानदार थ्रो कर पहला स्थान हासिल किया।

उनके बाद ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स (81.29 मीटर), साउथ अफ्रीका के डाउ स्मिट (80.64 मीटर) और इंग्लैंड के बेन ईस्ट (80.38 मीटर) क्रमशः दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर रहे।

जैवलिन थ्रो फाइनल के लिए क्वालिफाई करने वाले खिलाड़ी

रैंक खिलाड़ी देश बेस्ट थ्रो (मीटर)
1 रुमेश थरंगा पाथिराजे श्रीलंका 82.84
2 एंडरसन पीटर्स ग्रेनाडा 81.29
3 डाउ स्मिट साउथ अफ्रीका 80.64
4 बेन ईस्ट इंग्लैंड 80.38
5 नीरज चोपड़ा भारत 79.61
6 कैमरून मैकेंटायर ऑस्ट्रेलिया 78.91
7 अरशद नदीम पाकिस्तान 78.63
8 कीशॉन स्टूडेन बहामास 78.60
9 रोहित यादव भारत 78.37
10 यश वीर सिंह भारत 78.36
11 केशोर्न वॉल्कॉट त्रिनिदाद और टोबैगो 78.26
12 चिनवेरेस नामदी नाइजीरिया 75.27

शुक्रवार देर रात होगा मेडल मुकाबला

पुरुषों के जैवलिन थ्रो का फाइनल शुक्रवार देर रात 12:45 बजे (भारतीय समयानुसार) खेला जाएगा। भारतीय फैंस की उम्मीदें नीरज चोपड़ा के साथ-साथ रोहित यादव और यश वीर सिंह पर भी टिकी होंगी।

क्वालिफिकेशन फॉर्मेट क्या है?

जैवलिन थ्रो के क्वालिफिकेशन राउंड में प्रत्येक खिलाड़ी को तीन प्रयास मिलते हैं।

जो खिलाड़ी निर्धारित ऑटोमैटिक क्वालिफाइंग मार्क हासिल कर लेते हैं, वे सीधे फाइनल में पहुंच जाते हैं। यदि निर्धारित संख्या पूरी नहीं होती, तो प्रदर्शन के आधार पर टॉप-12 खिलाड़ी फाइनल के लिए क्वालिफाई करते हैं।

मेडल टैली में भारत आठवें स्थान पर

कॉमनवेल्थ गेम्स की मेडल टैली में भारत अब तक 3 गोल्ड, 9 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज समेत कुल 15 पदकों के साथ आठवें स्थान पर बना हुआ है।

वहीं ऑस्ट्रेलिया 47 स्वर्ण पदकों सहित कुल 103 मेडल जीतकर शीर्ष स्थान पर कायम है।