3

Recent News

Masjid Demolition: मस्जिद के मलबे से निकलीं रहस्यमयी नंबर लिखी ईंटें, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा, कुएं के आसपास बैरिकेडिंग..

Masjid Demolition: सहारनपुर कलक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद को हटाए जाने के बाद मलबे से कई ऐसी ईंटें मिली हैं, जिन…

Animal Cruelty: सनकी ने की 6 बिल्लियों और बच्चों की सर कुचलकर हत्या, निशाना बनाकर बर्बरता, रखा 50 हजार का इनाम..

Animal Cruelty: मुंबई के चेंबूर इलाके में लावारिस बिल्लियों के साथ कथित क्रूरता का हैरान करने वाला मामला सामने आया…

Crime News: मणिपुरी म्यूजिशियन की हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा; मौत से पहले बेटे को बताई थी पूरी कहानी..

Crime News: दिल्ली के किलोकारी इलाके में मणिपुरी म्यूजिशियन चोंगथाम विक्रम सिंह की मौत के मामले में जांच के दौरान…

UP News: रेलवे ट्रैक पर मिला एयरफोर्स जवान का कटा हुआ शव; लगातार आ रही थीं कॉल, लाश के फिंगरप्रिंट से खुला फोन तो..

UP News: आगरा में रेलवे ट्रैक पर एयरफोर्स के 35 वर्षीय जवान का शव मिलने से हड़कंप मच गया। यात्रियों…

Ujjain Khade Hanuman: 'खड़े हनुमान' जी को देखने पहुंचे 35 हजार से ज्यादा लोग; प्रशासन पस्त, अब IIT करेगी जांच..

Ujjain Khade Hanuman: उज्जैन के सती गेट के पास स्थित खड़े हनुमान मंदिर की प्रतिमा को हटाने का मामला अब…

3

Recent News

Masjid Demolition: सहारनपुर कलक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद को हटाए जाने के बाद मलबे से कई ऐसी ईंटें मिली हैं, जिन…

Animal Cruelty: मुंबई के चेंबूर इलाके में लावारिस बिल्लियों के साथ कथित क्रूरता का हैरान करने वाला मामला सामने आया…

Crime News: दिल्ली के किलोकारी इलाके में मणिपुरी म्यूजिशियन चोंगथाम विक्रम सिंह की मौत के मामले में जांच के दौरान…

UP News: आगरा में रेलवे ट्रैक पर एयरफोर्स के 35 वर्षीय जवान का शव मिलने से हड़कंप मच गया। यात्रियों…

Ujjain Khade Hanuman: उज्जैन के सती गेट के पास स्थित खड़े हनुमान मंदिर की प्रतिमा को हटाने का मामला अब…

Breaking News

Jantar Mantar मारपीट मामले में नया ट्विस्ट! स्वंतंत्र भरद्वाज का सेल्फ डिफेन्स वाला दावा सही? संजय आजाद का नया वीडियो आया सामने..

Jantar Mantar मारपीट मामले में नया ट्विस्ट! स्वंतंत्र भरद्वाज का सेल्फ डिफेन्स वाला दावा सही? संजय आजाद का नया वीडियो आया सामने..

Jantar Mantar पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रोटेस्ट के दौरान हुई मारपीट का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। अब इस विवाद में निशु आजाद के पिता संजय आजाद का एक पुराना वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने मारपीट की पूरी घटना को लेकर अपना पक्ष रखा था। वीडियो में संजय आजाद ने आरोप लगाया कि अगर पुलिस मौके पर दो मिनट देर से पहुंचती तो हालात और बिगड़ सकते थे। वहीं, वीडियो सामने आने के बाद अब यह दावा किया जा रहा है कि विवाद के दौरान मारपीट दोनों तरफ से हुई थी।

संसद मार्ग थाने पहुंचकर CJP नेताओं ने किया प्रदर्शन

जंतर-मंतर पर हुई मारपीट के मामले में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के सौरव दास और आशुतोष रांका संसद मार्ग थाने पहुंचे। दोनों ने निशु आजाद के पिता संजय आजाद के साथ हुई कथित मारपीट के मामले में विरोध प्रदर्शन किया और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई।

निशु आजाद भी चंद्रशेखर के साथ पहुंचीं थाने

वहीं, निशु आजाद भी आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर के साथ संसद मार्ग थाने पहुंचीं। इस दौरान आरोपी के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट लगाने और उसे 72 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने की मांग की गई। पुलिस की ओर से आश्वासन मिलने के बाद प्रदर्शन और धरना समाप्त कर दिया गया।

संजय आजाद का पुराना वीडियो आया सामने

अब इस पूरे मामले में निशु आजाद के पिता संजय आजाद का एक वीडियो सामने आया है। खास बात यह है कि यह वीडियो नया रिकॉर्ड किया हुआ नहीं, बल्कि निशु आजाद और संजय आजाद ने 24 जुलाई को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। वीडियो में दोनों ने अपना पक्ष रखा था और जंतर-मंतर पर हुए लड़ाई-झगड़े को लेकर कई बातें सामने रखी थीं।

वीडियो में संजय आजाद ने क्या कहा?

वीडियो में संजय आजाद कुछ लोगों के उस कथित दावे का जवाब देते नजर आ रहे हैं, जिसमें कहा जा रहा था कि उनके सिर पर चोट अनजाने में लगी थी। संजय आजाद ने कहा कि कुछ लोग कह रहे हैं कि उनके सिर पर चोट अनजाने में लगी।

उन्होंने आगे कहा कि अगर वहां पुलिस दो मिनट के लिए नहीं आती तो तस्वीरों में देखा जा सकता है कि उनकी क्या हालत कर दी गई थी। संजय आजाद ने यह भी कहा कि मारने के बाद ऐसा समझा जा रहा है कि कोई बहुत बड़ा काम कर दिया गया।

‘पुलिस दो मिनट देर से आती तो स्वतंत्र की हालत और खराब होती’

संजय आजाद ने जंतर-मंतर की घटना को लेकर दावा किया कि अगर पुलिस दो मिनट देर से पहुंचती तो स्वतंत्र भारद्वाज की हालत और खराब हो सकती थी। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस को ऐसा भ्रम हो गया था कि वह स्वतंत्र को मार रहे हैं और इसी वजह से पुलिस ने उन्हें गलती से पकड़ लिया था।

मारपीट दोनों तरफ से होने का दावा

संजय आजाद का यह पुराना वीडियो सामने आने के बाद अब इस मामले में नया ट्विस्ट आ गया है। वीडियो के आधार पर यह दावा किया जा रहा है कि जंतर-मंतर पर हुआ विवाद और मारपीट कथित तौर पर दोनों तरफ से हुई थी। हालांकि, इस वीडियो में लगाए गए आरोप और दावे संबंधित पक्षों के बयान हैं।

स्वतंत्र भारद्वाज पहले बता चुके हैं आत्मरक्षा की बात

इससे पहले स्वतंत्र भारद्वाज ने दावा किया था कि संजय आजाद पर किया गया हमला आत्मरक्षा में था। ऐसे में संजय आजाद का 24 जुलाई का वीडियो सामने आने के बाद दोनों पक्षों के दावों को लेकर विवाद और ज्यादा चर्चा में आ गया है।

क्या है पूरा मामला?

जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट के दौरान हुई मारपीट के मामले में अब दोनों पक्षों की ओर से अलग-अलग दावे सामने आ रहे हैं। एक तरफ संजय आजाद का वीडियो है, जिसमें वह पुलिस के दो मिनट देर से पहुंचने पर हालात और बिगड़ने की बात कहते नजर आ रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ स्वतंत्र भारद्वाज का दावा है कि कार्रवाई आत्मरक्षा में की गई थी। फिलहाल पुलिस के आश्वासन के बाद प्रदर्शन समाप्त हो चुका है, लेकिन वीडियो सामने आने के बाद इस मामले ने फिर से तूल पकड़ लिया है।