3

Recent News

Pilibhit News: दावत के लिए बछड़े की हत्या, फिर पुलिस पर गोली चलाई; 2 महीनों से फरार 'शरीफ' दे रहा था चकमा, गिरफ्तार..

Pilibhit News: दावत के लिए गोवंशीय बछड़े का वध करने और उसके अवशेष गन्ने के खेत में फेंकने के मामले…

Asian Games से पहले भारतीय खिलाड़ी का आत्महत्या की धमकी वाला वीडियो, कहा - 'मां-पापा माफ करना...', लेकिन क्यों?

Asian Games: जापान में 19 सितंबर से शुरू होने वाले एशियन गेम्स से ठीक पहले भारतीय वुशु टीम से जुड़ा…

BRICS New Delhi Declaration: पहलगाम हमले पर बड़ा फैसला; आतंकियों की फंडिंग-पनाह देने वालों की खैर नहीं..

BRICS New Delhi Declaration: भारत की अध्यक्षता में BRICS देशों के बीच नई दिल्ली घोषणा पर सहमति बनी है। इसमें…

Shocking News: BJP प्रत्याशी अपने पति और बच्चे समेत लापता, अपहरण? वोटिंग के बाद मोबाइल बंद; पुलिस तलाश में जुटी..

Shocking News: राजस्थान के बारां नगर परिषद चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद वार्ड नंबर-16 से भाजपा प्रत्याशी…

Shocking News: चोरी रोकने के लिए छोड़ा दरवाजे में करंट, चिपक गया 5 साल का मासूम, मौत.. एक बच्ची भी झुलसी!

Shocking News: देवरिया के मईल थाना क्षेत्र के बलिया दक्षिण गांव में चोरी रोकने के लिए लगाया गया बिजली का…

3

Recent News

Pilibhit News: दावत के लिए गोवंशीय बछड़े का वध करने और उसके अवशेष गन्ने के खेत में फेंकने के मामले…

Asian Games: जापान में 19 सितंबर से शुरू होने वाले एशियन गेम्स से ठीक पहले भारतीय वुशु टीम से जुड़ा…

BRICS New Delhi Declaration: भारत की अध्यक्षता में BRICS देशों के बीच नई दिल्ली घोषणा पर सहमति बनी है। इसमें…

Shocking News: राजस्थान के बारां नगर परिषद चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद वार्ड नंबर-16 से भाजपा प्रत्याशी…

Shocking News: देवरिया के मईल थाना क्षेत्र के बलिया दक्षिण गांव में चोरी रोकने के लिए लगाया गया बिजली का…

Breaking News

देखिए “नौकर” वाला “चोर” – इस तरह से घोंटा विश्वास का गला

कानपुर से वायरल हो रहे एक वीडियो यह जाहिर कर देता है कि अपनों की पीठ पर कैसे वार किया जा सकता है। क्योंकि जिस जगह विशेष सुरक्षा व्यवस्था के बीच अतिथियों का स्वागत किया जाता हो, वहां किसी अपने के द्वारा ही चोरी जैसे वारदात को बड़ी ही आसानी से अंजाम दिया गया हो यह किसी विश्वासघात से कम नहीं होगा। लेकिन एक यह भी कहा गया है कि चोर कितना भी शातिर हो पर कोई न कोई सुराग अपने तक पहुंचने के लिए छोड़ ही जाता है। कुछ ऐसा ही हुआ इस वारदात में भी, जिसका खुलासा होने पर मालिक को न केवल हैरानी हुई बल्कि उसका विश्वास इस कदर टूटा कि अब वह अपने ही वर्कर को सलाखों के पीछे देखना चाहता है।  
 
कानपुर के बारा सिरोही इलाके में एक फैमली रेस्टोरेंट है, जिसके मालिक सोबरन सिंह अपने प्रतिष्ठान में आने वाले अतिथियों का स्वागत जोरदारी से करते हैं और उनकी इस सफल मेहनत के पीछे उनके रेस्टोरेंट में काम करने वाले वह युवक हैं जिसे सोबरन सिंह कभी भी अपना वर्कर नहीं समझते थे।  इसलिए वह अपना पूरा रेस्टोरेंट अपने वर्कर के हाथों में दे रखते थे, लेकिन मंगलवार की सुबह जैसे ही सोबरन सिंह रेस्टोरेंट पहुंचे तो हक्का-बक्का रह गए। क्योंकि सोबरन सिंह की गुल्लक में रखे पैतीस हजार रुपए गायब थे। इस वारदात को लेकर सोबरन सिंह इस बात से अचंभित थे कि आखिरकार चोरी कौन कर सकता है।  
 
कुछ देर बाद सोबरन सिंह ने थाने की पुलिस को इसकी सूचना दी। तो पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, और पहला शक वर्करों पर जताया, लेकिन सोबरन सिंह ऐसा मानने से इंकार करते रहे। तभी पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड वीडियो को खंगाला।  बस क्या था पूरा का पूरा सच सामने आ गया, जिसको देख सोबरन सिंह को एहसास हुआ कि उनके साथ विश्वासघात हो चुका है। क्योंकि फुटेज में जिस चोर को चोरी करते और रेस्टोरेंट की जाली पार करते देखा गया वह कोई और नहीं था, बल्कि रेस्टोरेंट में काम करने वाला आर्यन पुत्र गोलू था, जिसकी तलाश अब  शुरू कर दी गई है।