3

Recent News

Pilibhit News: पीलीभीत में 50 लाख की नशीली दवाओं की खेप पकड़ी! 5.57 लाख कैप्सूल बरामद, बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश!

Pilibhit News: पीलीभीत के पूरनपुर में पुलिस ने नशीली दवाओं के कथित अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।…

Pilibhit SIR: वोटर लिस्ट गड़बड़ी के 3 आरोपियों को बचाने के लिए Form-8 का खेल? कांग्रेस के कुमुद गंगवार का चौंकाने वाला दावा..
Abhishek Sharma Record: सिर्फ 27 रन की पारी में रचा इतिहास, रोहित शर्मा को पछाड़कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड!

Abhishek Sharma Record: अभिषेक शर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ क्राइस्टचर्च टी20 मुकाबले में बड़ी पारी नहीं खेल पाए, लेकिन अपनी छोटी…

Punjab Brutal Murder: घर में घुसकर युवक की हत्या, हाथ काटकर लिफाफे में रखा, फिर दुकानदार को थमाया..

Punjab Brutal Murder: पंजाब के लुधियाना में बदमाशों ने घर में घुसकर शक्ति नाम के युवक पर तेजधार हथियारों से…

Delhi News: दिल्ली के सरकारी स्कूल में 12वीं की छात्रा की मौत, जली हुई हालत में मिली; 3 पन्नों का नोट में लिखा दर्द?

Delhi News: दिल्ली के शाहदरा जिले के कृष्णा नगर स्थित एक सरकारी स्कूल में 12वीं कक्षा की 17 वर्षीय छात्रा…

3

Recent News

Pilibhit News: पीलीभीत के पूरनपुर में पुलिस ने नशीली दवाओं के कथित अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।…

Abhishek Sharma Record: अभिषेक शर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ क्राइस्टचर्च टी20 मुकाबले में बड़ी पारी नहीं खेल पाए, लेकिन अपनी छोटी…

Punjab Brutal Murder: पंजाब के लुधियाना में बदमाशों ने घर में घुसकर शक्ति नाम के युवक पर तेजधार हथियारों से…

Delhi News: दिल्ली के शाहदरा जिले के कृष्णा नगर स्थित एक सरकारी स्कूल में 12वीं कक्षा की 17 वर्षीय छात्रा…

Breaking News

Ayodhya Diwali Celebration: राम मंदिर में दीपों की झिलमिलाहट, तस्वीरों में देखें कैसे अयोध्या हुई राममय

Ayodhya Diwali Celebration: अयोध्या में इस बार का दीपोत्सव एक खास अवसर था। करीब 500 वर्षों के संघर्ष के बाद आक्रांताओं द्वारा मंदिर के विध्वंस और फिर मंदिर पुनर्निर्माण ने इस दिवाली का महत्व और भी बढ़ दिया है। अयोध्या का हर घर-आंगन, गली-चौराहा और मंदिर दीपों से रोशन है, जिसमें भगवान राम की आलौकिक छटा नजर आ रही है। यह दिवाली और भी खास थी क्योंकि जिस तरह भगवान राम के 14 साल के वनवास के बाद लौटने के उपलक्ष्य में यह त्योहार मनाया जाता है, उसी तरह इस वर्ष राम मंदिर में रामलला विराजमान हुए हैं।

ayodhya-grand-diwali-celebration-ram-temple

रामराज्याभिषेक की झांकी में उमड़ा जनसैलाब

बुधवार को अयोध्या में लोगों ने तरह-तरह से इस त्योहार को मनाना शुरू कर दिया। सबसे पहले तो जब सुबह 11 बजे जब साकेत महाविद्यालय से भगवान राम का राज्याभिषेक प्रतीक झांकी के रूप में निकला, तो अयोध्या के लोग मानो इतिहास में फिर से लौट गए। जैसे ही झांकी शहर की गलियों से गुजरी, लोग राम के दर्शन को दौड़ पड़े। अयोध्या निवासी प्रो. आशुतोष त्रिपाठी ने इस क्षण को रामचरित मानस की चौपाई “रामचंद मुख चंदु निहारी… सब पुर लोग सुखारी” से जोड़ा और कहा, “भगवान राम का दर्शन अयोध्या के लोगों को असीम सुख और संतोष का अहसास दिलाता है।”

ayodhya-grand-diwali-celebration-ram-temple

हर गली-चौराहे पर बिछी राम की छटा

रामनगरी का दृश्य बुधवार को पूरी तरह राममय था। रामलला के दर्शन करने आए भक्तों में अपार उत्साह था। केवल अयोध्या के निवासी ही नहीं बल्कि विभिन्न राज्यों से भी लोग राम के दर्शन के लिए पहुंचे थे। 84 कोस में फैले मठ-मंदिरों, आश्रमों, और पौराणिक स्थलों पर दीप जलाए गए, जो भगवान राम के वैभव और दिव्यता का प्रतीक थे।

ayodhya-grand-diwali-celebration-ram-temple

राम मंदिर निर्माण और संघर्ष की स्मृति

इस वर्ष का दीपोत्सव अयोध्या के लिए इसलिए भी ऐतिहासिक है क्योंकि लगभग 500 साल बाद रामलला अपने भव्य महल में विराजमान हुए हैं। आक्रांताओं द्वारा मंदिर के विध्वंस और फिर मंदिर पुनर्निर्माण के संघर्ष के बाद इस दिवाली का महत्व और भी बढ़ गया है। यह त्योहार भगवान राम के 14 वर्षों के वनवास से लौटने की खुशी में मनाया जाता है, और इस बार यह अयोध्या के लिए गर्व और श्रद्धा का प्रतीक बन गया।

ayodhya-grand-diwali-celebration-ram-temple

अद्भुत और मनोहारी दृश्य

सूर्यास्त के साथ ही सरयू किनारे स्थित राम की पैड़ी पर दीपों की अविरल श्रृंखला से अद्भुत और मनोहारी दृश्य देखने को मिला, जिसने समूचे विश्व को मानो मंत्रमुग्ध कर दिया। इस भव्य आयोजन को ई-प्लेटफार्म पर करोड़ों भक्तों ने लाइव देखा और इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बने। इस दौरान अयोध्या निवासी और दूर-दराज से आए भक्तों ने प्रभु राम के लिए अपने श्रद्धा भाव को व्यक्त किया। अयोध्या में इस बार की दिवाली एक अध्यात्मिक और सांस्कृतिक उत्सव का प्रतीक बनी।

ayodhya-grand-diwali-celebration-ram-temple

हर दीप में राम का संदेश

इस दिवाली हर दीप में भगवान राम की छवि नजर आई। रामराज्य की झलक केवल अयोध्या में नहीं, बल्कि सभी जगहों पर दिखी। जो लोग अयोध्या नहीं आ सके, उन्होंने घर बैठे ई-प्लेटफार्म पर इस दृश्य का आनंद लिया। अयोध्या का यह दीपोत्सव इतिहास में हमेशा के लिए एक विशेष अध्याय के रूप में दर्ज हो गया है।

ayodhya-grand-diwali-celebration-ram-temple