भारतीय समयानुसार यह चंद्रग्रहण रविवार, 7 सितंबर को रात 9 बजकर 58 मिनट पर प्रारंभ होगा और रात 1 बजकर 26 मिनट पर समाप्त होगा। इस दौरान चंद्रमा का रंग लाल दिखाई देगा, जिसे खगोलशास्त्र में ब्लड मून कहा जाता है।
जानिए साल का कौन सा होगा यह ग्रहण
क्या होता है ब्लड मून?
पूर्ण चंद्रग्रहण तब होता है जब पृथ्वी की छाया चंद्रमा को पूरी तरह से ढक लेती है। सूर्य की सीधी रोशनी चंद्रमा तक नहीं पहुँच पाती, लेकिन कुछ किरणें पृथ्वी के वायुमंडल से होकर चंद्रमा तक पहुँचती हैं।
इस प्रक्रिया में नीली रोशनी बिखर जाती है, जबकि लाल रंग की किरणें चंद्रमा की ओर मुड़ जाती हैं, जिससे चंद्रमा को लाल चमक मिलती है। इसी लाल रंग को ब्लड मून कहा जाता है।
चूँकि यह चंद्रग्रहण भारत में दिखाई देगा इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य होगा। परंपरा के अनुसार चंद्रग्रहण शुरू होने से लगभग 9 घंटे पहले सूतक प्रारंभ हो जाता है।
पढ़िए ग्रहण का सही समय

गोरखपुर में हाल ही में घटी एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे जिले को हिला दिया। पति-पत्नी के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद और तलाक की कचहरी में खिंचते मामले का नतीजा सरेआम खून-खराबे के रूप में सामने आया। पति ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने न केवल पारिवारिक कलह की भयावहता को उजागर किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि सामाजिक और मानसिक तनाव किस तरह एक परिवार को तबाह कर सकता है