Kanpur News: अमौली गांव में बेखौफ चोरों का कहर, जानिए किन दो घरों से लाखों के जेवरात लेकर फरार हुए चोर
कानपुर। जिले के सजेती थाना क्षेत्र के अमौली गांव में देर रात बेखौफ चोरों ने दो घरों को निशाना बनाते हुए लाखों रुपए के आभूषण और हजारों की नगदी चोरी कर ली। यह घटना तब हुई जब घर के सदस्य गहरी नींद में थे। घटना की जानकारी सुबह होते ही परिजनों के होश उड़ गए और पूरे गांव में सनसनी फैल गई।
तहरीर देकर बताई पूरी वारदात
जानकारी के अनुसार, अमौली गांव निवासी बलवीर सिंह और उनके पड़ोसी राम खिलावन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार रात वे अपने-अपने घरों में कमरे के भीतर सो रहे थे। इसी दौरान चोर छत के रास्ते से घर के अंदर दाखिल हुए और कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर कीमती सामान समेट ले गए। सुबह जब परिवारजन उठे तो घर का सामान अस्त-व्यस्त पड़ा मिला और छत पर रखा बक्सा टूटा हुआ पाया गया।
चोर ले गए यह सामान और नगदी
पीड़ितों ने बताया कि चोर लगभग बीस हजार रुपए नगद, दो जोड़ी कान के झाले, एक जोड़ी टॉप्स और दो जोड़ी पायल समेत लाखों के आभूषण चोरी कर ले गए। घटना की सूचना तत्काल डायल 112 पर दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की।
शुरू की गई जांच
सूचना मिलते ही सजेती थाना प्रभारी अवधेश कुमार स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे और परिजनों से विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने कहा कि घटना की जांच की जा रही है और शीघ्र ही मामले का खुलासा कर अपराधियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
ग्रामीणों ने पुलिस से की यह मांग
गांव के लोगों का कहना है कि क्षेत्र में चोरी की घटनाओं में पिछले कुछ समय से इजाफा हुआ है। ऐसे में ग्रामीणों ने पुलिस से रात में गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की है। वहीं पुलिस का दावा है कि घटनास्थल से महत्वपूर्ण सुराग जुटाए जा रहे हैं और अपराधियों की पहचान के लिए टीम गठित की गई है।
इस घटना ने एक बार फिर से ग्रामीण इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना यह होगा कि पुलिस कितनी जल्दी इस चोरी की वारदात का पर्दाफाश करती है।
गोरखपुर में हाल ही में घटी एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे जिले को हिला दिया। पति-पत्नी के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद और तलाक की कचहरी में खिंचते मामले का नतीजा सरेआम खून-खराबे के रूप में सामने आया। पति ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने न केवल पारिवारिक कलह की भयावहता को उजागर किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि सामाजिक और मानसिक तनाव किस तरह एक परिवार को तबाह कर सकता है
Post Views: 27