3

Recent News

Viral Video: फैंस को गलियाने वाली हरियाणवी डांसर का एक और वीडियो, बोली - "बस करो, अब आत्महत्या कर लूँ क्या?"

Viral Video: हरियाणवी डांसर डिंपल चौधरी इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में हैं। हाल ही में उनका एक…

IND vs ENG 2026 Team: इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय वनडे टीम का ऐलान, बताया जा रहा इसे दुनिया की सबसे घातक टीम..

IND vs ENG 2026 Team: भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाली सीमित ओवरों की सीरीज को लेकर भारतीय क्रिकेट…

Pilibhit News: महिलाओं का टूटा सब्र, पतियों की शराब से परेशान होकर ठेका ही तोड़ डाला.. सड़क पर फेंकी लाखों की शराब!

Pilibhit News: पीलीभीत से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पूरे इलाके में हलचल मचा दी है। थाना जहानाबाद…

Pilibhit News: 9 साल की हिंदू बच्ची से दुष्कर्म मामले में भाजपा मंत्री का एक्शन, कहा - "अवैध मजार पर भी चलेगा बुलडोजर"
Bangladesh Hindu Protest Video: ढाका में हिन्दुओं का मशाल मार्च, लगे "जय श्री राम" के नारे.. वजह चौंकाने वाली!

Bangladesh Hindu Protest Video: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में शुक्रवार रात हजारों हिंदू समुदाय के लोगों ने सड़कों पर उतरकर…

3

Recent News

Viral Video: हरियाणवी डांसर डिंपल चौधरी इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में हैं। हाल ही में उनका एक…

IND vs ENG 2026 Team: भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाली सीमित ओवरों की सीरीज को लेकर भारतीय क्रिकेट…

Pilibhit News: पीलीभीत से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पूरे इलाके में हलचल मचा दी है। थाना जहानाबाद…

Bangladesh Hindu Protest Video: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में शुक्रवार रात हजारों हिंदू समुदाय के लोगों ने सड़कों पर उतरकर…

Breaking News

Crime News: कांग्रेस नेता के बेटे के सर-सीने में मारीं 3 गोलियां, मौत.. छोटा भाई गंभीर, बहन और माँ-बाप के सामने वारदात!

Crime News: कांग्रेस नेता के बेटे के सर-सीने में मारीं 3 गोलियां, मौत.. छोटा भाई गंभीर, बहन और माँ-बाप के सामने वारदात!

Crime News: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। देर रात कांग्रेस नेता के बेटे की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गई। तीन नकाबपोश बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया और फरार हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस जांच में जुट गई है।

आधी रात घर में घुसे बदमाश, शुरू की फायरिंग

मामला बिर्रा थाना क्षेत्र के करही गांव का है, जहां सीमेंट-रेत व्यवसायी और पूर्व ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष सम्मेलाल कश्यप के घर पर हमला हुआ। रात करीब 12:30 बजे तीन बदमाश घर में घुसे और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

19 साल के आयुष कश्यप की मौके पर मौत

हमले में सम्मेलाल कश्यप के बड़े बेटे आयुष कश्यप (19) को सिर और सीने में गोली लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आयुष बीएएलएलबी सेकंड ईयर का छात्र था।

छोटा भाई गंभीर, अस्पताल में भर्ती

फायरिंग में आयुष के छोटे भाई आशुतोष कश्यप (16) को भी गोली लगी है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है और जिला अस्पताल में इलाज जारी है।

माता-पिता को कमरे में बंद कर लूटपाट

बदमाशों ने वारदात से पहले माता-पिता को एक कमरे में बंद कर दिया था। इसके बाद उन्होंने घर से 50-60 हजार रुपये कैश, 3 मोबाइल और एक आईफोन लूट लिया और फरार हो गए।

तीनों भाई-बहन एक ही कमरे में सो रहे थे

घटना के वक्त आयुष, उसका छोटा भाई और बहन प्रेरणा कश्यप एक ही कमरे में सो रहे थे। प्रेरणा कश्यप जगदलपुर में पोस्ट ऑफिस में बीपीएम पद पर तैनात है और छुट्टी पर घर आई हुई थी।

पहले भी हुई थी रेकी, पूछताछ करने आए थे युवक

प्रत्यक्षदर्शी बहन प्रेरणा के मुताबिक, करीब एक हफ्ते पहले भी तीन युवक आए थे और आयुष के बारे में पूछताछ कर रहे थे। वारदात वाली रात भी वही तीन नकाबपोश बदमाश आए और सीधे फायरिंग कर दी।

रेत के कारोबार को लेकर हत्या का आरोप

मृतक के पिता सम्मेलाल कश्यप ने आरोप लगाया है कि रेत के कारोबार को लेकर उनके बेटे की हत्या की गई। उन्होंने बताया कि आयुष हाल ही में इस काम में सक्रिय हुआ था और उसने हाइवा और जेसीबी मशीन खरीदी थी।

पुलिस जांच में जुटी, CCTV खंगाले जा रहे

घटना के बाद पुलिस ने इलाके में नाकेबंदी कर दी है। एएसपी उमेश कुमार कश्यप के मुताबिक, बाइक सवार बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस घर और आसपास लगे CCTV कैमरों की जांच कर रही है और कॉल डिटेल के जरिए आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।

विधायक पहुंचे मौके पर

घटना की जानकारी मिलते ही विधायक व्यास कश्यप और जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू मौके पर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की।