3

Recent News

पीलीभीत के जहानाबाद में नाबालिग छात्रा से अभद्रता के आरोप में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। थाने पहुंचते ही निकली हेकड़ी।

पुलिस का चला हंटर, निकली मनचले की हेकड़ी! बाइक पर दिखा रहा था आशिकी का स्टंट, थाने पहुंचते ही हाथ…

Crime News: मुँह पर पेशाब, गमछे से घसीटा, यूपी में युवक को तालिबानी सजा; बेहोश होने के बाद भी मारते रहे..

उत्तर प्रदेश के हाथरस में बीच बाजार एक युवक को 6-7 लोगों ने घेरकर बेरहमी से पीटा। आरोप है कि…

UP News: जनता दर्शन में क्यों भड़के योगी? बोले - 'सभी को सस्पेंड करो', एक महिला की शिकायत पर बड़े अधिकारीयों को चेतावनी..

UP News: गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन के दौरान अधिकारियों को सख्त…

UP News: प्रयागराज में अतीक के करीबियों का जज के PSO के बेटे पर हमला; क्या खत्म नहीं हुआ माफिया का आतंक?

UP News: प्रयागराज में जज के PSO के बेटे के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि…

UP News: लखनऊ में दरोगा को लोहे की चेन से पीटा, अतीक कनेक्शन निकला? 200 भैंसे उठवाईं, अवैध डेयरियों पर कार्रवाई..
3

Recent News

पुलिस का चला हंटर, निकली मनचले की हेकड़ी! बाइक पर दिखा रहा था आशिकी का स्टंट, थाने पहुंचते ही हाथ…

उत्तर प्रदेश के हाथरस में बीच बाजार एक युवक को 6-7 लोगों ने घेरकर बेरहमी से पीटा। आरोप है कि…

UP News: गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन के दौरान अधिकारियों को सख्त…

UP News: प्रयागराज में जज के PSO के बेटे के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि…

Breaking News

सनसनीखेज वारदात: न्यूज देखकर सनका पति, पत्नी की बेरहमी से हत्या.. बोला – “जिम जाती थी इसलिए मार डाला”

सनसनीखेज वारदात: न्यूज देखकर सनका पति, पत्नी की बेरहमी से हत्या.. बोला - "जिम जाती थी इसलिए मार डाला"

सनसनीखेज वारदात: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी की सिर्फ इस शक में हत्या कर दी कि वह जिम जाती थी। आरोपी स्क्रैप कारोबारी शोभित गुप्ता ने पुलिस पूछताछ में कबूल किया कि जिम से जुड़े किस्सों ने उसके मन में डर और असुरक्षा पैदा कर दी थी, जो आखिरकार हत्या की वजह बन गई।

10 साल पुरानी शादी, 7 साल की बेटी भी

शोभित गुप्ता की शादी करीब 10 साल पहले रामपुर निवासी पूनम गुप्ता से हुई थी। दोनों की 7 साल की एक बेटी आराध्या भी है। परिवार के मुताबिक, शोभित अपनी पत्नी से बेहद प्यार करता था, लेकिन उसके जिम जाने को लेकर अक्सर विवाद होता था।

जिम जाने को लेकर बढ़ता गया शक

आरोपी ने बताया कि उसे आए दिन जिम ट्रेनर्स और महिलाओं से जुड़े मामलों की खबरें सुनकर डर लगने लगा था। उसे लगता था कि जिम महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं है और कहीं उसकी पत्नी भी किसी गलत चक्कर में न पड़ जाए।

गुस्से में किया हमला, सिर कुचलकर हत्या

घटना 22 अप्रैल की है। सुबह पत्नी जिम से लौटकर आई तो दोनों के बीच फिर बहस शुरू हो गई। गुस्से में आकर शोभित ने दुकान का शटर खोलने वाले लोहे के हैंडल से पूनम के सिर पर कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हत्या के बाद हादसा दिखाने की कोशिश

पत्नी की हत्या के बाद शोभित डर गया। उसने लाश को बेड पर रख दिया और शाम तक इंतजार करता रहा। फिर शाम करीब 6 बजे उसने एंबुलेंस और पुलिस को फोन कर बताया कि पत्नी गिरकर घायल हो गई है।

पुलिस जांच में खुली सच्चाई

मौके पर पहुंची पुलिस को शुरुआती जांच में ही मामला संदिग्ध लगा। सख्ती से पूछताछ करने पर शोभित ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल लोहे का हत्था भी बरामद कर लिया है।

‘डर और असुरक्षा ने बना दिया कातिल’

पूछताछ में शोभित ने बताया कि उसकी पत्नी का किसी के साथ कोई अफेयर नहीं था और उसे उसके चरित्र पर शक भी नहीं था। लेकिन जिम से जुड़ी खबरों ने उसके मन में डर और असुरक्षा पैदा कर दी थी।

आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया

एसपी सिटी रणविजय सिंह के अनुसार, आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।