3

Recent News

Middle East War: भारत पर मंडराया तेल संकट का खतरा! Gulf के 3 बड़े रास्ते बंद, दुनिया में फिर मचेगा कोहराम?

Middle East War: भारत समेत पूरी दुनिया के सामने एनर्जी सप्लाई को लेकर एक बड़ा संकट खड़ा होता दिख रहा…

BRICS Summit 2026: चीनी राष्ट्रपति 'शी जिनपिंग' का प्लेन भारत उतरा, मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर..

BRICS Summit 2026: चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग 18वें BRICS Summit में हिस्सा लेने के लिए भारत पहुंच गए हैं। उनका…

Masjid Demolition: मस्जिद के मलबे से निकलीं रहस्यमयी नंबर लिखी ईंटें, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा, कुएं के आसपास बैरिकेडिंग..

Masjid Demolition: सहारनपुर कलक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद को हटाए जाने के बाद मलबे से कई ऐसी ईंटें मिली हैं, जिन…

Animal Cruelty: सनकी ने की 6 बिल्लियों और बच्चों की सर कुचलकर हत्या, निशाना बनाकर बर्बरता, रखा 50 हजार का इनाम..

Animal Cruelty: मुंबई के चेंबूर इलाके में लावारिस बिल्लियों के साथ कथित क्रूरता का हैरान करने वाला मामला सामने आया…

Crime News: मणिपुरी म्यूजिशियन की हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा; मौत से पहले बेटे को बताई थी पूरी कहानी..

Crime News: दिल्ली के किलोकारी इलाके में मणिपुरी म्यूजिशियन चोंगथाम विक्रम सिंह की मौत के मामले में जांच के दौरान…

3

Recent News

Middle East War: भारत समेत पूरी दुनिया के सामने एनर्जी सप्लाई को लेकर एक बड़ा संकट खड़ा होता दिख रहा…

BRICS Summit 2026: चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग 18वें BRICS Summit में हिस्सा लेने के लिए भारत पहुंच गए हैं। उनका…

Masjid Demolition: सहारनपुर कलक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद को हटाए जाने के बाद मलबे से कई ऐसी ईंटें मिली हैं, जिन…

Animal Cruelty: मुंबई के चेंबूर इलाके में लावारिस बिल्लियों के साथ कथित क्रूरता का हैरान करने वाला मामला सामने आया…

Crime News: दिल्ली के किलोकारी इलाके में मणिपुरी म्यूजिशियन चोंगथाम विक्रम सिंह की मौत के मामले में जांच के दौरान…

Breaking News

Political News: बंगाल की हार नहीं बर्दाश्त कर पा रहीं ‘ममता दीदी’, बोलीं – “मैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं दूंगी”

Political News: बंगाल की हार नहीं बर्दाश्त कर पा रहीं 'ममता दीदी', बोलीं - "मैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं दूंगी"

Political News: पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के नतीजों के बाद सियासी घमासान तेज हो गया है। बीजेपी की ऐतिहासिक जीत के बीच कार्यवाहक मुख्यमंत्री Mamata Banerjee ने बड़ा ऐलान कर दिया है—वह मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं देंगी
कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ममता ने साफ कहा कि वह चुनाव हारी नहीं हैं, इसलिए इस्तीफा देने का सवाल ही नहीं उठता।

“मैं हारी नहीं हूं, इस्तीफा नहीं दूंगी”

ममता बनर्जी ने दो टूक कहा—
“मैं हारी नहीं हूं, इसलिए इस्तीफा देने का सवाल ही नहीं उठता। मैं राजभवन नहीं जाऊंगी।”

उन्होंने दावा किया कि उन्हें जानबूझकर हराया गया है और यह नतीजे असली जनमत को नहीं दिखाते।

ऐसे में आगे क्या?

भारत के संविधान के अनुसार किसी भी मुख्यमंत्री का पद उसके बहुमत पर टिका होता है, न कि केवल उसके इस्तीफा देने या न देने पर। राज्य में मुख्यमंत्री की नियुक्ति Governor of a State करता है और वही यह सुनिश्चित करता है कि किसके पास विधानसभा में बहुमत है। अगर कोई मुख्यमंत्री चुनाव हारने के बाद इस्तीफा देने से मना कर देता है, तो राज्यपाल उसे विधानसभा में फ्लोर टेस्ट के जरिए बहुमत साबित करने को कहता है। यदि वह बहुमत साबित नहीं कर पाता, तो उसकी सरकार स्वतः खत्म मानी जाती है और राज्यपाल उसे पद से हटा सकता है, इसके बाद बहुमत वाली पार्टी को सरकार बनाने का मौका दिया जाता है। इसलिए वास्तविकता यह है कि बिना बहुमत के कोई भी मुख्यमंत्री सिर्फ इस्तीफा न देने के आधार पर सत्ता में नहीं रह सकता।

बीजेपी-चुनाव आयोग पर सीधा हमला

ममता ने Narendra Modi और Amit Shah पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी ने Election Commission of India के जरिए चुनाव को प्रभावित किया।

उनके मुताबिक:

  • “हमें ऑफिशियली हराया गया है”
  • “नैतिक रूप से जीत हमारी है”
  • “यह बीजेपी और चुनाव आयोग की साठगांठ का नतीजा है”

“100 सीटें लूटी गईं, 90 लाख वोट काटे गए”

ममता बनर्जी ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी पार्टी की करीब 100 सीटें छीन ली गईं और 90 लाख वोट हटा दिए गए
उन्होंने SIR प्रक्रिया को लेकर भी सवाल उठाए और कहा कि यह सब सुनियोजित तरीके से किया गया।

काउंटिंग सेंटर पर कब्जे का आरोप

ममता ने आरोप लगाया कि बीजेपी ने काउंटिंग सेंटरों पर कब्जा कर लिया था।
उन्होंने कहा—
“मेरे पेट और पीठ पर लात मारी, धक्का देकर बाहर निकाला गया।”

उनका कहना है कि चुनाव प्रक्रिया को पूरी तरह प्रभावित किया गया।

बंगाल चुनाव 2026: बीजेपी की ऐतिहासिक जीत

पश्चिम बंगाल की 294 सीटों में से 293 पर हुए चुनाव में इस बार बड़ा उलटफेर देखने को मिला।

  • बीजेपी ने 207 सीटों पर जीत दर्ज की
  • TMC सिर्फ 80 सीटों तक सिमट गई

15 साल बाद बंगाल की सत्ता ममता बनर्जी के हाथ से निकलती दिख रही है और राज्य में पहली बार बीजेपी की सरकार बनने जा रही है।

INDI गठबंधन का मिला साथ

ममता बनर्जी ने कहा कि विपक्षी दल उनके साथ खड़े हैं।
उन्होंने बताया कि Sonia Gandhi, Rahul Gandhi, Arvind Kejriwal, Akhilesh Yadav, Uddhav Thackeray, Tejashwi Yadav और Hemant Soren ने उन्हें समर्थन दिया है।

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में INDI गठबंधन और मजबूत होगा।

“अब मैं एक आजाद पंछी हूं”

ममता बनर्जी ने कहा कि अब उनके पास कोई पद नहीं है, इसलिए वह खुद को “आज़ाद पंछी” मानती हैं।
उन्होंने कहा—

  • “मैंने 15 साल में पेंशन का एक पैसा नहीं लिया”
  • “मैंने तनख्वाह का भी एक पैसा नहीं लिया”

अब उनका लक्ष्य विपक्ष को मजबूत करना है।