Strait of Hormuz: दुनिया के सबसे अहम समुद्री मार्गों में शामिल Strait of Hormuz के पास बड़ा हादसा हो गया। सामान्य माल लेकर जा रही भारतीय चालक दल की एक लकड़ी की नाव में अचानक आग लग गई, जिसके बाद नाव पलट गई। हादसे में एक भारतीय नाविक की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
आग लगने के बाद पलटी नाव
सरकारी सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार को सामान्य माल से लदी एक लकड़ी की नाव में अचानक आग लग गई।
नाव में कुल 18 भारतीय चालक दल के सदस्य सवार थे। आग तेजी से फैलने के बाद नाव पलट गई। हादसे में एक भारतीय नाविक की मौत हो गई।
हालांकि अभी तक आग लगने के सटीक कारण का पता नहीं चल पाया है और मामले की जांच जारी है।
17 भारतीय चालक दल के सदस्य बचाए गए
घटना के बाद आसपास से गुजर रहे एक जहाज ने तुरंत राहत अभियान चलाया।
सूत्रों के अनुसार 17 भारतीय चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित बचा लिया गया। हादसे के दौरान कई लोग समुद्र में कूद गए थे, जिन्हें बाद में रेस्क्यू किया गया।
चार लोग गंभीर रूप से झुलसे
हादसे में चार भारतीय नाविक गंभीर रूप से झुलस गए।
घायलों को इलाज के लिए Dubai ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। अधिकारियों के मुताबिक सभी घायल फिलहाल सुरक्षित हैं।
भारतीय वाणिज्य दूतावास ने संभाला मोर्चा
दुबई स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास के अधिकारियों ने बचाए गए भारतीय नागरिकों से मुलाकात की।
सूत्रों के मुताबिक वाणिज्य दूतावास लगातार नाव मालिक और स्थानीय प्रशासन के संपर्क में है और प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता दी जा रही है।
तनाव के बीच हुआ हादसा
यह हादसा ऐसे समय हुआ है जब ईरान और अमेरिका के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है।
होर्मुज जलडमरूमध्य फारस की खाड़ी और ओमान की खाड़ी को जोड़ने वाला बेहद महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग है। दुनिया की तेल सप्लाई का बड़ा हिस्सा इसी रास्ते से गुजरता है।
ऐसे में इस क्षेत्र में किसी भी समुद्री हादसे को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काफी गंभीर माना जाता है।
जांच में जुटीं एजेंसियां
फिलहाल संबंधित एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि नाव में आग कैसे लगी।
प्राथमिक जानकारी के मुताबिक हादसे के समय नाव सामान्य माल लेकर समुद्री मार्ग से गुजर रही थी। जांच पूरी होने के बाद ही घटना की असली वजह सामने आ सकेगी।
I have started working as a crime reporter in 2011 for a daily local newspaper named ‘Khusro Mail’. I have also worked for many news organization such as Public Vibe app and Oneindia Hindi news portal. Now I am working as Editor In Chief for Rocket Post Bharat (rocketpostbharat.com).