3

Recent News

Middle East War: भारत पर मंडराया तेल संकट का खतरा! Gulf के 3 बड़े रास्ते बंद, दुनिया में फिर मचेगा कोहराम?

Middle East War: भारत समेत पूरी दुनिया के सामने एनर्जी सप्लाई को लेकर एक बड़ा संकट खड़ा होता दिख रहा…

BRICS Summit 2026: चीनी राष्ट्रपति 'शी जिनपिंग' का प्लेन भारत उतरा, मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर..

BRICS Summit 2026: चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग 18वें BRICS Summit में हिस्सा लेने के लिए भारत पहुंच गए हैं। उनका…

Masjid Demolition: मस्जिद के मलबे से निकलीं रहस्यमयी नंबर लिखी ईंटें, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा, कुएं के आसपास बैरिकेडिंग..

Masjid Demolition: सहारनपुर कलक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद को हटाए जाने के बाद मलबे से कई ऐसी ईंटें मिली हैं, जिन…

Animal Cruelty: सनकी ने की 6 बिल्लियों और बच्चों की सर कुचलकर हत्या, निशाना बनाकर बर्बरता, रखा 50 हजार का इनाम..

Animal Cruelty: मुंबई के चेंबूर इलाके में लावारिस बिल्लियों के साथ कथित क्रूरता का हैरान करने वाला मामला सामने आया…

Crime News: मणिपुरी म्यूजिशियन की हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा; मौत से पहले बेटे को बताई थी पूरी कहानी..

Crime News: दिल्ली के किलोकारी इलाके में मणिपुरी म्यूजिशियन चोंगथाम विक्रम सिंह की मौत के मामले में जांच के दौरान…

3

Recent News

Middle East War: भारत समेत पूरी दुनिया के सामने एनर्जी सप्लाई को लेकर एक बड़ा संकट खड़ा होता दिख रहा…

BRICS Summit 2026: चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग 18वें BRICS Summit में हिस्सा लेने के लिए भारत पहुंच गए हैं। उनका…

Masjid Demolition: सहारनपुर कलक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद को हटाए जाने के बाद मलबे से कई ऐसी ईंटें मिली हैं, जिन…

Animal Cruelty: मुंबई के चेंबूर इलाके में लावारिस बिल्लियों के साथ कथित क्रूरता का हैरान करने वाला मामला सामने आया…

Crime News: दिल्ली के किलोकारी इलाके में मणिपुरी म्यूजिशियन चोंगथाम विक्रम सिंह की मौत के मामले में जांच के दौरान…

Breaking News

Kannauj News : व्यापारी का सड़क के किनारे मिला शव, परिजनों ने कार्रवाई की मांग को लेकर किया हंगामा

कन्नौज जिले के बछज्जापुर गांव के निकट एक पशु व्यापारी का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव मिलने की जानकारी होते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में रखवा दिया। इस बात की सूचना पुलिस ने परिजनों को दी। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया । जिसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। परिजनों को मानना है कि उनकी हत्या कर शव को फेंका गया है, लेकिन पुलिस के द्वारा कोई कार्रवाई न किए जाने से परिजन नाराज हो गए और शव रखकर मेडिकल कालेज मे हंगामा शुरू कर दिया, जिसपर पुलिस ने मामले मे कार्रवाई किए जाने की बात कहते हुए परिजनों को शांत कराया।

.
आपको बताते चलें कि जिले के इंदरगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गुंदारा निवासी 50 वर्षीय रघुवीर राजपूत एक पशु व्यापारी था, जो पशुओं की खरीद-फरोख्त करता था। सोमवार को जब उसका कहीं पता नहीं  चला तो उसकी परिजनों ने खोजबीन की । परिजनों ने बताया कि वह पशुओं की खरीदारी की बात कहकर गुरसहायगंज गया था। देर शाम तक वापस न आने पर परिजनों ने फोन किया, लेकिन उनका फोन नहीं उठा इसके बाद सोमवार देर शाम को पुलिस को सूचना मिली कि कोतवाली क्षेत्र के बछ्ज्जापुर गांव के पास तिर्वा-इंदरगढ़ मार्ग पर सड़क किनारे एक शव लहूलुहान अवस्था में पडा है। इस बात की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुँच गई और फिर शव को मेडिकल काॅलेज की मोर्चरी में रखवा दिया। जहां आज मंगलवार को परिजनों ने कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया जिसके बाद पुलिस ने मामले मे कार्रवाई का आश्वासन देते हुए परिजनों को शांत कराया। परिजनों ने बताया कि गाँव मे ही उनका किसी से विवाद चल रहा था, जिसको लेकर विपक्षियों ने इन पर समझौता करने का दबाव बनाया तो उन्होने माना कर दिया, इसपर उन्होने कहा था कि अगर समझौता नहीं करोंगे तो तुमको पर देख लेंगे। इसके बाद इनकी डेडबाडी पड़ी मिली। हमारी कार्रवाई को लेकर मांग है तब तक हम यहाँ से शव को उठने नहीं देंगे ।

पुलिस ने आधार कार्ड से शिनाख्त कर परिजनों को दी सूचना

पशु व्यापारी का शव मिलने पर उसकी शिनाख्त के लिए शव के पास मिले फोन व कागजात चेक किए। इसके बाद शव के पास से मिले आधारकार्ड वह पहचान पत्र से शिनाख्त करते हुए पुलिसकर्मियों ने उसके परिजनों को सूचना दी। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई। परिजनों ने हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जाहिर की है। परिजनों ने बताया कि दो माह पहले गांव में एक युवक से विवाद हुआ था। जिसकी रंजिश को लेकर हत्या की गई। कोतवाल विजय सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सड़क किनारे पड़ा मिला पशु व्यापारी का शव

म्रतक रघुवीर सिंह का शव तिर्वा-कन्नौज मार्ग पर सड़क के किनारे पड़ा हुया मिला। पुलिस की सूचना पर मृतक की पत्नी प्रेमलता व अन्य परिजन मौके पर पहुँच गए। घटनास्थल पर पहुंची मृतक की पत्नी प्रेमलता ने बताया कि वह घर पशुओं को खरीदने के लिए घर से निकले थे। उनकी जेब में एक लाख रूपए पड़े थे। परिजनों मे हत्या की आशंका जताई है जिसको लेकर तिर्वा कोतवाल विजय सिंह ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।