3

Recent News

पीलीभीत न्यूज़: मासूम अब्बास को RBSK योजना के तहत जन्मजात कटे होंठ का मुफ्त ऑपरेशन। सरकारी पहल से लौटी मुस्कान, गरीब परिवार को मिली नई उम्मीद।

पीलीभीत न्यूज़: जन्मजात कटे होंठ से जूझ रहे मासूम अब्बास को मिला नया जीवन, RBSK योजना से मिली नई मुस्कान…

Paper Leak Bill 2026: PM Modi का बड़ा एक्शन! बनेगी हाईपावर टास्क फोर्स, इंफोसिस को-फाउंडर होंगे अध्यक्ष..

Paper Leak Bill 2026: देशभर में पेपर लीक के मामलों को लेकर छात्रों और अभिभावकों की चिंता के बीच प्रधानमंत्री…

पीलीभीत में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के तहत 86 शिक्षकों को हेल्थ कार्ड वितरित। मिलेगा कैशलेस इलाज और बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा।

शिक्षकों के स्वास्थ्य सुरक्षा कवच को मिली नई ताकत: पीलीभीत में ‘मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना’ का शुभारंभ, 86 शिक्षकों…

पीलीभीत को कृषि निर्यात हब बनाने की बड़ी पहल। 27 परियोजनाओं का लोकार्पण, हाईटेक नर्सरी, आधुनिक मंडियां, खेती और किसानों को नई सौगात।

पीलीभीत को मिला कृषि विकास का नया विजन: हाईटेक नर्सरी, एक्सपोर्ट सेंटर और आधुनिक मंडियों से किसानों की बदलेगी तस्वीर…

पीलीभीत, पूरनपुर तराई क्षेत्र के लिए बड़ी खुशखबरी। 26 जुलाई से कासगंज–ऐशबाग एक्सप्रेस शुरू होगी, यात्रियों को बेहतर रेल कनेक्टिविटी सुविधा।

पीलीभीत रेल कनेक्टिविटी को मिली नई रफ्तार: कासगंज–ऐशबाग एक्सप्रेस से बदलेगी तराई की तस्वीर पीलीभीत। वर्षों से जिस रेल सेवा…

3

Recent News

पीलीभीत न्यूज़: जन्मजात कटे होंठ से जूझ रहे मासूम अब्बास को मिला नया जीवन, RBSK योजना से मिली नई मुस्कान…

Paper Leak Bill 2026: देशभर में पेपर लीक के मामलों को लेकर छात्रों और अभिभावकों की चिंता के बीच प्रधानमंत्री…

शिक्षकों के स्वास्थ्य सुरक्षा कवच को मिली नई ताकत: पीलीभीत में ‘मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना’ का शुभारंभ, 86 शिक्षकों…

पीलीभीत को मिला कृषि विकास का नया विजन: हाईटेक नर्सरी, एक्सपोर्ट सेंटर और आधुनिक मंडियों से किसानों की बदलेगी तस्वीर…

पीलीभीत रेल कनेक्टिविटी को मिली नई रफ्तार: कासगंज–ऐशबाग एक्सप्रेस से बदलेगी तराई की तस्वीर पीलीभीत। वर्षों से जिस रेल सेवा…

Breaking News

Police Viral Video: फरियाद लेकर पहुंची महिला के दरोगा मैडम ने मारे 8 सेकंड में 5 थप्पड़, वीडियो वायरल हुई तो पड़े लेने के देने..

Police Viral Video: फरियाद लेकर पहुंची महिला के दरोगा मैडम ने मारे 8 सेकंड में 5 थप्पड़, वीडियो वायरल हुई तो पड़े लेने के देने..

Police Viral Video: वाराणसी के चौबेपुर थाने से पुलिस के व्यवहार पर सवाल खड़े करने वाला एक वीडियो सामने आया है। यहां एक महिला फरियादी अपनी जमीन विवाद की शिकायत लेकर थाने पहुंची थी, लेकिन उसकी शिकायत सुनने के बजाय महिला दरोगा ने उसे सबके सामने थप्पड़ मार दिए। बताया जा रहा है कि महज 8 सेकेंड में 5 थप्पड़ जड़े गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस विभाग ने कार्रवाई करते हुए महिला दरोगा को निलंबित कर दिया है।

जमीन कब्जे की शिकायत लेकर थाने पहुंची थी महिला

जानकारी के मुताबिक, दलित महिला गीता देवी वाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र के परानापुर गांव की रहने वाली हैं। उन्हें कई साल पहले ग्राम समाज की ओर से आबादी की जमीन का पट्टा मिला था।

महिला का आरोप है कि उनकी जमीन के खाली हिस्से पर कुछ लोग कब्जा करने की कोशिश कर रहे थे। इसे लेकर उन्होंने 15 जून को चौबेपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में पूनम देवी समेत अन्य लोगों पर जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप लगाया गया था।

पति को बुलाने की बात पर शुरू हुआ विवाद

पुलिस ने दोनों पक्षों को 16 जुलाई को चौबेपुर थाने बुलाया था। थाने में तैनात महिला उपनिरीक्षक रोशनी सिंह ने गीता देवी से उनके पति को बुलाने के लिए कहा।

महिला ने जवाब दिया कि उनके पति मजदूरी पर गए हैं और गरीब होने के कारण रोज कमाकर ही परिवार का गुजारा चलता है।

पुलिस के अनुसार, इसी दौरान बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया। वहीं महिला का आरोप है कि उनकी बात सुनते ही दरोगा रोशनी सिंह गुस्से में आ गईं।

8 सेकेंड में 5 थप्पड़, वीडियो हुआ वायरल

वायरल वीडियो में महिला दरोगा गीता देवी को लगातार थप्पड़ मारती हुई दिखाई दे रही हैं। बताया जा रहा है कि महज 8 सेकेंड के भीतर उन्होंने 5 थप्पड़ जड़ दिए।

थाने में मौजूद अन्य लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।

महिला का आरोप है कि सार्वजनिक रूप से थप्पड़ मारने के बाद उन्हें एक कमरे में ले जाकर भी पीटा गया।

वीडियो वायरल होने के बाद हुई कार्रवाई

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ गया। पुलिस के व्यवहार को लेकर लोगों ने सवाल उठाने शुरू कर दिए।

मामले का संज्ञान लेते हुए डीसीपी प्रमोद कुमार ने महिला दरोगा रोशनी सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। साथ ही पूरे मामले की विभागीय जांच के आदेश भी जारी किए गए हैं।

2023 बैच की दरोगा, चौबेपुर में पहली पोस्टिंग

रोशनी सिंह मूल रूप से बिहार की रहने वाली हैं। वह 2023 बैच की उपनिरीक्षक (SI) हैं।

पुलिस सेवा में चयन के बाद उनकी पहली तैनाती वाराणसी कमिश्नरेट के चौबेपुर थाने में हुई थी और वह यहीं अपनी पहली पोस्टिंग पर कार्यरत थीं।

सोशल मीडिया पर उठे पुलिस के व्यवहार पर सवाल

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने पुलिस के रवैये की आलोचना की।

एक यूजर ने लिखा,

“8 सेकेंड में 5 थप्पड़… क्या यही पुलिस की ट्रेनिंग है? अगर ऐसे ही फैसला होना है तो अदालतों की जरूरत क्या है?”

वीडियो पर कई अन्य लोगों ने भी पुलिस के व्यवहार को लेकर सवाल उठाए और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की।

ACP सारनाथ ने क्या कहा?

ACP सारनाथ विनय द्विवेदी ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लिया गया है।

उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच के आधार पर महिला दरोगा रोशनी सिंह को निलंबित कर दिया गया है। पूरे मामले की विभागीय जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

नोट: यह खबर उपलब्ध वीडियो, पीड़िता के आरोपों और पुलिस अधिकारियों द्वारा जारी आधिकारिक जानकारी पर आधारित है। मामले की विभागीय जांच जारी है और अंतिम निष्कर्ष जांच पूरी होने के बाद सामने आएंगे।