3

Recent News

पीलीभीत न्यूज़: मासूम अब्बास को RBSK योजना के तहत जन्मजात कटे होंठ का मुफ्त ऑपरेशन। सरकारी पहल से लौटी मुस्कान, गरीब परिवार को मिली नई उम्मीद।

पीलीभीत न्यूज़: जन्मजात कटे होंठ से जूझ रहे मासूम अब्बास को मिला नया जीवन, RBSK योजना से मिली नई मुस्कान…

Paper Leak Bill 2026: PM Modi का बड़ा एक्शन! बनेगी हाईपावर टास्क फोर्स, इंफोसिस को-फाउंडर होंगे अध्यक्ष..

Paper Leak Bill 2026: देशभर में पेपर लीक के मामलों को लेकर छात्रों और अभिभावकों की चिंता के बीच प्रधानमंत्री…

पीलीभीत में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के तहत 86 शिक्षकों को हेल्थ कार्ड वितरित। मिलेगा कैशलेस इलाज और बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा।

शिक्षकों के स्वास्थ्य सुरक्षा कवच को मिली नई ताकत: पीलीभीत में ‘मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना’ का शुभारंभ, 86 शिक्षकों…

पीलीभीत को कृषि निर्यात हब बनाने की बड़ी पहल। 27 परियोजनाओं का लोकार्पण, हाईटेक नर्सरी, आधुनिक मंडियां, खेती और किसानों को नई सौगात।

पीलीभीत को मिला कृषि विकास का नया विजन: हाईटेक नर्सरी, एक्सपोर्ट सेंटर और आधुनिक मंडियों से किसानों की बदलेगी तस्वीर…

पीलीभीत, पूरनपुर तराई क्षेत्र के लिए बड़ी खुशखबरी। 26 जुलाई से कासगंज–ऐशबाग एक्सप्रेस शुरू होगी, यात्रियों को बेहतर रेल कनेक्टिविटी सुविधा।

पीलीभीत रेल कनेक्टिविटी को मिली नई रफ्तार: कासगंज–ऐशबाग एक्सप्रेस से बदलेगी तराई की तस्वीर पीलीभीत। वर्षों से जिस रेल सेवा…

3

Recent News

पीलीभीत न्यूज़: जन्मजात कटे होंठ से जूझ रहे मासूम अब्बास को मिला नया जीवन, RBSK योजना से मिली नई मुस्कान…

Paper Leak Bill 2026: देशभर में पेपर लीक के मामलों को लेकर छात्रों और अभिभावकों की चिंता के बीच प्रधानमंत्री…

शिक्षकों के स्वास्थ्य सुरक्षा कवच को मिली नई ताकत: पीलीभीत में ‘मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना’ का शुभारंभ, 86 शिक्षकों…

पीलीभीत को मिला कृषि विकास का नया विजन: हाईटेक नर्सरी, एक्सपोर्ट सेंटर और आधुनिक मंडियों से किसानों की बदलेगी तस्वीर…

पीलीभीत रेल कनेक्टिविटी को मिली नई रफ्तार: कासगंज–ऐशबाग एक्सप्रेस से बदलेगी तराई की तस्वीर पीलीभीत। वर्षों से जिस रेल सेवा…

Breaking News

पीलीभीत: चार बच्चों की मां ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को जहर दिया! रिश्तों का खौफनाक अंत

पीलीभीत में पति को जहर देने के मामले में पत्नी और उसका प्रेमी हिरासत में। 14 साल पुराना परिवार उजड़ा, 4 बच्चों का भविष्य संकट में।

14 साल का साथ, चार बच्चों का परिवार… फिर प्रेम प्रसंग के बीच पति की मौत, पत्नी और कथित प्रेमी हिरासत में

उत्तर प्रदेश में रिश्तों के कत्ल की कहानियां थमने का नाम नहीं ले रही हैं। मेरठ के चर्चित “नीले ड्रम” हत्याकांड और “सांप वाले कांड” के बाद अब पीलीभीत से सामने आई यह घटना एक बार फिर सवाल खड़े कर रही है कि क्या प्रेम संबंधों की आड़ में परिवार और इंसानी रिश्तों की कीमत लगातार घटती जा रही है? बीसलपुर में चार बच्चों की मां पर आरोप है कि उसने अपने प्रेमी के इशारे पर उसी पति को जहर देकर मौत के घाट उतार दिया, जिसके साथ उसने 14 साल का वैवाहिक जीवन बिताये ।

पीलीभीत जिले के बीसलपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला एकता नगर कालौनी में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार 33 वर्षीय रेनू पर आरोप है कि उसने अपने 35 वर्षीय पति रमाकांत मिश्रा को जहर देकर मार डाला।

प्राप्त जानकारी के अनुसार  रेनू का पिछले करीब दो वर्षों से शाहजहांपुर निवासी शिवम शुक्ला से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया जा रहा है कि शिवम का रेनू के घर आना-जाना भी था। आरोप है कि  शिवम ने रेनू को जहर उपलब्ध कराया।

परिजनों की माने तो  रेनू ने चाय में  जहर मिलाकर अपने पति रमाकांत को पिला दिया। जहर पीने के कुछ ही देर बाद रमाकांत की तबीयत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। फिलहाल आरोपी पत्नी रेनू और उसके प्रेमी शिवम शुक्ला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

14 साल का रिश्ता… और पल भर में खत्म

रमाकांत और रेनू की शादी को करीब 14 वर्ष हो चुके थे। इस दंपति के चार बच्चे हैं—

  • यश (12 वर्ष)
  • अंश (10 वर्ष)
  • मानवी (7 वर्ष)
  • जाह्नवी (18 माह)

जिस परिवार को दोनों ने मिलकर बसाया, वही परिवार अब बिखर गया। पिता की मौत हो चुकी है और मां पुलिस हिरासत में है।

सबसे बड़ा सवाल—इन चार बच्चों का कसूर क्या है?

यह घटना केवल एक कथित हत्या नहीं है। यह उन चार मासूम बच्चों के भविष्य का भी सवाल है, जिन्होंने एक साथ अपने पिता को खो दिया और मां को कानून के शिकंजे में जाते देखा।

यदि आरोप सिद्ध होते हैं, तो इन बच्चों का बचपन, उनका भविष्य और उनका मानसिक जीवन किस दिशा में जाएगा? यह सवाल समाज और व्यवस्था दोनों के सामने खड़ा है।

क्या रिश्तों में बढ़ रही है अपराध की प्रवृत्ति?

हाल के वर्षों में उत्तर प्रदेश में वैवाहिक रिश्तों से जुड़े कई सनसनीखेज अपराध सामने आए हैं। मेरठ के चर्चित “नीले ड्रम” हत्याकांड और “सांप वाले कांड” ने पूरे देश को झकझोर दिया था। अब पीलीभीत की यह घटना भी उसी चिंता को और गहरा करती दिखाई देती है कि कुछ मामलों में वैवाहिक विवाद और अवैध संबंध कथित रूप से हिंसक अपराधों का रूप ले रहे हैं।

हालांकि प्रत्येक मामला अलग होता है और उसके तथ्य एवं परिस्थितियां भी अलग होती हैं, इसलिए किसी भी घटना की कानूनी जिम्मेदारी उसी मामले के साक्ष्यों और न्यायिक प्रक्रिया से तय होती है। फिर भी लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाएं समाज में रिश्तों, विश्वास और पारिवारिक मूल्यों पर गंभीर बहस की मांग जरूर करती हैं।