3

Recent News

BRICS Summit 2026: विदेशी मेहमानों को मिला खास गुडी बैग, जानें किस राज्य का कौन-सा प्रोडक्ट हुआ शामिल?

BRICS Summit 2026: भारत में हो रहे BRICS Summit 2026 में शामिल होने वाले विदेशी प्रतिनिधियों और मेहमानों के स्वागत…

Crime News: घर से मिलीं चार लाशें, पत्नी और बेटियों की हत्या से सनसनी! कातिल ने वारदात के बाद चाय बनाकर पी, फिर फरार..

Crime News: जयपुर में एक ऐसी वारदात सामने आई है जिसने हर किसी को झकझोर दिया है। करधनी इलाके में…

Middle East War: भारत पर मंडराया तेल संकट का खतरा! Gulf के 3 बड़े रास्ते बंद, दुनिया में फिर मचेगा कोहराम?

Middle East War: भारत समेत पूरी दुनिया के सामने एनर्जी सप्लाई को लेकर एक बड़ा संकट खड़ा होता दिख रहा…

BRICS Summit 2026: चीनी राष्ट्रपति 'शी जिनपिंग' का प्लेन भारत उतरा, मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर..

BRICS Summit 2026: चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग 18वें BRICS Summit में हिस्सा लेने के लिए भारत पहुंच गए हैं। उनका…

Masjid Demolition: मस्जिद के मलबे से निकलीं रहस्यमयी नंबर लिखी ईंटें, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा, कुएं के आसपास बैरिकेडिंग..

Masjid Demolition: सहारनपुर कलक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद को हटाए जाने के बाद मलबे से कई ऐसी ईंटें मिली हैं, जिन…

3

Recent News

BRICS Summit 2026: भारत में हो रहे BRICS Summit 2026 में शामिल होने वाले विदेशी प्रतिनिधियों और मेहमानों के स्वागत…

Crime News: जयपुर में एक ऐसी वारदात सामने आई है जिसने हर किसी को झकझोर दिया है। करधनी इलाके में…

Middle East War: भारत समेत पूरी दुनिया के सामने एनर्जी सप्लाई को लेकर एक बड़ा संकट खड़ा होता दिख रहा…

BRICS Summit 2026: चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग 18वें BRICS Summit में हिस्सा लेने के लिए भारत पहुंच गए हैं। उनका…

Masjid Demolition: सहारनपुर कलक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद को हटाए जाने के बाद मलबे से कई ऐसी ईंटें मिली हैं, जिन…

Breaking News

UP Crime News: 80 वर्षीय दादी की कुल्हाड़ी से हत्या, सनकी पोता बोला- ‘भगवान ने कहा था मार दो, तो मार दिया’

UP Crime News: 80 वर्षीय दादी की कुल्हाड़ी से हत्या, सनकी पोता बोला- 'भगवान ने कहा था मार दो, तो मार दिया'

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। राठ कोतवाली क्षेत्र के मवई गांव में एक युवक ने कथित तौर पर अपनी 80 वर्षीय दादी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। इससे पहले उसने अपने चाचा, पत्नी और मां पर भी जानलेवा हमला किया। घटना के बाद आरोपी घर की दहलीज पर कुल्हाड़ी लेकर बैठा मिला। पुलिस पूछताछ में उसका जवाब सुनकर हर कोई हैरान रह गया। आरोपी ने कहा, “भगवान जी ने कहा कि मार दो, तो मार दिया।” फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

एक घंटे तक कुल्हाड़ी लेकर करता रहा तांडव

घटना रविवार दोपहर की है। पुलिस के मुताबिक आरोपी गजेंद्र करीब एक घंटे तक कुल्हाड़ी लेकर गांव में उत्पात मचाता रहा। उसके सिर पर जैसे खून सवार था। जो भी सामने आया, उस पर हमला करने की कोशिश की।

बताया जा रहा है कि आखिर में उसने घर में अकेली मौजूद अपनी 80 वर्षीय दादी शोभारानी पर कुल्हाड़ी से हमला कर उनकी हत्या कर दी। वारदात के बाद उसने रस्सी से उनका गला चारपाई से बांध दिया और घर की दहलीज पर बैठ गया।

सबसे पहले चाचा पर किया हमला

मृतका के बेटे बहादुर ने बताया कि रविवार दोपहर करीब 12 बजे वह खेत में काम कर रहे थे। तभी गजेंद्र कुल्हाड़ी लेकर वहां पहुंचा और उन पर हमला कर दिया।

हमले में कुल्हाड़ी उनके कान पर लगी, जिससे वह घायल हो गए। किसी तरह उन्होंने अपनी जान बचाई।

पत्नी और मां को भी मारने के लिए दौड़ाया

चाचा पर हमला करने के बाद आरोपी ने खेत में मौजूद अपनी पत्नी मनोज कुमारी और मां सुमितरानी पर भी हमला करने की कोशिश की।

दोनों किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहीं। इसके बाद गजेंद्र सीधे घर पहुंचा, जहां उसकी बुजुर्ग दादी अकेली थीं।

घर पहुंचकर दादी की बेरहमी से हत्या

दोपहर करीब एक बजे आरोपी ने अपनी दादी शोभारानी पर कुल्हाड़ी से कई वार किए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

वारदात के बाद आरोपी घर के बाहर ही बैठा रहा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे हिरासत में ले लिया।

पुलिस से बोला- भगवान ने कहा था, इसलिए मार दिया

मौके पर पहुंचे दारोगा पवन चौधरी ने जब आरोपी से हत्या की वजह पूछी तो उसका जवाब सुनकर पुलिस और आसपास मौजूद लोग भी हैरान रह गए।

आरोपी ने कहा, “भगवान जी ने कहा कि मार दो, तो मार दिया।”

पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि आरोपी की मानसिक स्थिति सामान्य थी या नहीं।

पारिवारिक विवाद का भी एंगल, जांच जारी

पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में पारिवारिक विवाद की आशंका भी सामने आ रही है। हालांकि अभी तक हत्या की असली वजह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और सभी पहलुओं की गहन जांच में जुटी हुई है।