3

Recent News

BRICS Summit 2026: विदेशी मेहमानों को मिला खास गुडी बैग, जानें किस राज्य का कौन-सा प्रोडक्ट हुआ शामिल?

BRICS Summit 2026: भारत में हो रहे BRICS Summit 2026 में शामिल होने वाले विदेशी प्रतिनिधियों और मेहमानों के स्वागत…

Crime News: घर से मिलीं चार लाशें, पत्नी और बेटियों की हत्या से सनसनी! कातिल ने वारदात के बाद चाय बनाकर पी, फिर फरार..

Crime News: जयपुर में एक ऐसी वारदात सामने आई है जिसने हर किसी को झकझोर दिया है। करधनी इलाके में…

Middle East War: भारत पर मंडराया तेल संकट का खतरा! Gulf के 3 बड़े रास्ते बंद, दुनिया में फिर मचेगा कोहराम?

Middle East War: भारत समेत पूरी दुनिया के सामने एनर्जी सप्लाई को लेकर एक बड़ा संकट खड़ा होता दिख रहा…

BRICS Summit 2026: चीनी राष्ट्रपति 'शी जिनपिंग' का प्लेन भारत उतरा, मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर..

BRICS Summit 2026: चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग 18वें BRICS Summit में हिस्सा लेने के लिए भारत पहुंच गए हैं। उनका…

Masjid Demolition: मस्जिद के मलबे से निकलीं रहस्यमयी नंबर लिखी ईंटें, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा, कुएं के आसपास बैरिकेडिंग..

Masjid Demolition: सहारनपुर कलक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद को हटाए जाने के बाद मलबे से कई ऐसी ईंटें मिली हैं, जिन…

3

Recent News

BRICS Summit 2026: भारत में हो रहे BRICS Summit 2026 में शामिल होने वाले विदेशी प्रतिनिधियों और मेहमानों के स्वागत…

Crime News: जयपुर में एक ऐसी वारदात सामने आई है जिसने हर किसी को झकझोर दिया है। करधनी इलाके में…

Middle East War: भारत समेत पूरी दुनिया के सामने एनर्जी सप्लाई को लेकर एक बड़ा संकट खड़ा होता दिख रहा…

BRICS Summit 2026: चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग 18वें BRICS Summit में हिस्सा लेने के लिए भारत पहुंच गए हैं। उनका…

Masjid Demolition: सहारनपुर कलक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद को हटाए जाने के बाद मलबे से कई ऐसी ईंटें मिली हैं, जिन…

Breaking News

CJP Protest: जेपी नड्डा से मिली कॉकरोच जनता पार्टी, रखीं 3 बड़ी शर्ते; इस्तीफा, रिहाई और एक करोड़ रुपये..

CJP Protest: जेपी नड्डा से मिली कॉकरोच जनता पार्टी, रखीं 3 बड़ी शर्ते; इस्तीफा, रिहाई और एक करोड़ रुपये..

CJP Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन के बीच सोमवार को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात कर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। इस दौरान संगठन ने तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं। इनमें सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की तत्काल रिहाई, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाने और NEET-UG 2026 पेपर लीक से प्रभावित अभ्यर्थियों के परिवारों को मुआवजा देने की मांग शामिल है।

जेपी नड्डा को सौंपा ज्ञापन, रखीं तीन प्रमुख मांगें

  1. कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को सौंपे गए ज्ञापन में सबसे पहले सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को अस्पताल से तत्काल रिहा करने की मांग की। संगठन का कहना है कि वांगचुक को जल्द से जल्द सामान्य स्थिति में वापस लाया जाए।
  2. दूसरी मांग के तहत केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाने की मांग की गई। पार्टी का आरोप है कि राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में लगातार सामने आ रही गड़बड़ियों के लिए शिक्षा मंत्रालय की जवाबदेही तय होनी चाहिए।
  3. तीसरी मांग में NEET-UG 2026 पेपर लीक के बाद कथित तौर पर आत्महत्या करने वाले अभ्यर्थियों के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये का मुआवजा देने की मांग की गई है।

CJP ने परीक्षा प्रणाली पर उठाए सवाल

ज्ञापन में CJP ने कहा कि NEET-UG 2026 पेपर लीक, CBSE कक्षा 12 के पोर्टल में तकनीकी गड़बड़ियां और CUET परीक्षा में हुई देरी जैसी घटनाएं देश की परीक्षा प्रणाली में गंभीर खामियों की ओर इशारा करती हैं।

संगठन का दावा है कि इन घटनाओं से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है। इसलिए सरकार को इस पूरे मामले में जवाबदेही तय करते हुए ठोस कदम उठाने चाहिए।

जेपी नड्डा ने क्या कहा?

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी देते हुए बताया कि प्रदर्शनकारियों की ओर से बातचीत का प्रस्ताव आया था। उन्होंने कहा कि सुबह 11:50 बजे से प्रतिनिधिमंडल के साथ विस्तृत चर्चा की गई।

नड्डा के मुताबिक, बातचीत सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई और शाम करीब 4 बजे प्रदर्शनकारियों ने उन्हें लिखित ज्ञापन सौंपा। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से आंदोलन समाप्त कर सामान्य स्थिति बहाल करने में सहयोग करने की भी अपील की।

6 जून से चल रहा है आंदोलन

CJP के अनुसार, संगठन ने 6 जून से राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ अपना आंदोलन शुरू किया था। बाद में इस विरोध प्रदर्शन का विस्तार देश के कई शहरों तक किया गया।

पार्टी का कहना है कि लगातार सामने आ रही परीक्षा संबंधी गड़बड़ियों ने छात्रों और अभिभावकों का भरोसा कमजोर किया है। इसी वजह से संगठन सरकार से शिक्षा व्यवस्था में सुधार और जवाबदेही तय करने की मांग कर रहा है।